By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।
उत्तराखंड
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या
उत्तराखंड
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या
उत्तराखंड

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2026/11/01 at 1:17 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शामिल हुईं खेल मंत्री रेखा आर्या, इस वर्ष करीब 3.17 लाख खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग।

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या

खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का नहीं रहा माध्यम बल्कि इनके जरिए युवाओं के लिए रोजगार, सम्मान और बेहतर भविष्य के खुल रहे अवसर-रेखा आर्या

32 खेल विधाओं में न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं, पिछले वर्ष की तुलना में करीब एक लाख खिलाड़ियों की बढ़ी भागीदारी

देहरादून: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन समारोह आज देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेल मलखंब एवं योग की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुंभ आज उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच बन चुका है। न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

खेल मंत्री ने कहा कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 में जहां 2.19 लाख खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, वहीं वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 3.17 लाख हो गई है। इस वर्ष कुल 3.33 लाख खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जो प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ते आकर्षण और सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ-2026 में कुल 32 खेल विधाओं को शामिल किया गया है।जिसमे न्याय पंचायत स्तर की 662, विधानसभा स्तर की 70 और संसदीय क्षेत्र स्तर की 8 प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिला है।प्रतियोगिताओं में पारंपरिक खेलों के साथ आधुनिक एवं ओलंपिक खेलों को भी स्थान दिया गया है, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को व्यापक मंच मिल सके।

रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुंभ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर विजेता खिलाड़ियों को कुल 11.50 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को न्याय पंचायत, विकासखंड, जनपद और राज्य स्तर पर निर्धारित पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए । इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, खेल किट, जूते एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई ।

खेल मंत्री ने कहा कि आज खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं रह गए हैं, बल्कि इनके जरिए युवाओं के लिए रोजगार, सम्मान और बेहतर भविष्य के नए अवसर भी खुल रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अवस्थापना, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के साथ ही उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और देवभूमि का नाम रोशन करें। खेल महाकुंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ,उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद कुंदन लटवाल, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, जिलाधिकारी आशीष चौहान, सीडीओ अभिनव शाह,निदेशक खेल दीप्ति सिंह,अपर निदेशक खेल अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल शक्ति सिंह,उपनिदेशक नीरज गुप्ता,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित विभागीय अधिकारीगण, कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

TAGGED: The hard work and talent of the players will give Uttarakhand a new identity as a sports land - Rekha Arya
Web Editor November 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
Next Article ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।
उत्तराखंड November 1, 2026
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या
उत्तराखंड November 1, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड October 31, 2026
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड October 31, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।
  • खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या
  • श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
  • अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
  • मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,338)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (862)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (841)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (785)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (762)
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?