By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: DM सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Share
Notification Show More
Latest News
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > DM सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ
उत्तराखंड

DM सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Web Editor
Last updated: 2024/01/09 at 6:43 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 120 शिकायतें आई, जिसमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त शिक्षा,जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई, पंचायतीराज,नगर निगम, एमडीडीए, पेंशन प्रकरण, जीपीएफ भुगतान, आपसी विवाद आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों अतिक्रमण की शिकायतों पर मौका मुआवना करते कार्यवाही करें।

विकासखण्ड रायपुर के ग्रामवासियों/कृषकों द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में हुई अनियमितता पर समिति गठित कर निष्प्पक्ष जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट शासन को प्रषित करते हुए दोषी अधिकारी के विरूद्ध विभाग द्वारा निलम्बन की कार्यवाही हो पाई, जिसके लिए किसानों के शिष्टमण्डल दल ( ग्राम सिल्ला सरोना किशोरी, हंसराम उनियाल, लोकेन्द्र प्रसाद, एवं ग्राम रामनगर डांडा निवासी चन्द्रप्रभा) द्वारा इस प्रकरण पर त्वरित जांच कराते हुए कार्यवाही किये जाने पर जिलाधिकारी एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। ज्ञातब्य है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में हुई गंभीर अनियमितता की यह शिकायत 30 अक्टूबर को आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त हुई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने समिति गठित करते हुए जांच कराई, जांच में पाया गया कि उक्त शिकायत सही है, जिस पर शासन को समिति की रिपोर्ट संलग्न कर कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई में महिमाकृषण़ उनियाल, निवासी जोगीवाला माफी द्वारा शिकायत की गई की उनकी भूमि पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिसकी कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो पाया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर टीम भेजते हुए जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गजल्वाड़ी में सरकारी भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। छरबा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। बड़कोट में पुस्तैनी मकान पर परिजन द्वारा धोखे से अपना नाम स्वामित्व योजना के अन्तर्गत अभिलेखों जोड़ने की शिकायत की गई जिस पर तहसीलदार ऋषिकेश को कार्यवाही के निर्देश दिए। राजपुर क्षेत्र में नगर निगम भी भूमि पर अतिक्रण किये जाने, घर के आगे वाहन पार्क करने तथा एक क्लब द्वारा देर रात्रि तक गाने बजाने, शराब पिलाने की शिकायत पर नगर निगम, तहसीलदार सदर, आबकारी विभाग एवं पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक पेंशनर जो शासन से 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं की पेंशन नही मिल पा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने शासन को अनुरोध पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। वहीं एक महिला जिनके पति की मृत्यु हो गई है के जीपीएफ का भुगतान नही हो पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को पेंशन एवं कार्मिकों के देयकों के प्रकरणों पर स्वयं मॉनिटिरिं करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

TAGGED: dm dehradun, dm sonika dehradun, Pushkar singh dhami
Web Editor January 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्यसभा की जोड़-तोड़ में जुटे बड़े नेता
Next Article BKTC- विभागीय ढांचे में बड़े बदलाव व वित्तीय पारदर्शिता की दिशा में गंभीर पहल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड November 12, 2026
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखंड November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
उत्तराखंड November 9, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,346)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (875)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (849)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (795)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (779)
January 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Dec   Feb »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?