By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम ने पीएम मोदी के सन्देश को गंगोत्री के मतदाताओं तक पहुंचाया
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड
विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा प्रदेश, पीएम मोदी ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > सीएम ने पीएम मोदी के सन्देश को गंगोत्री के मतदाताओं तक पहुंचाया
Editors Pickउत्तराखंड

सीएम ने पीएम मोदी के सन्देश को गंगोत्री के मतदाताओं तक पहुंचाया

Web Editor
Last updated: 2024/04/03 at 10:42 AM
Web Editor  - Media
Share
7 Min Read
SHARE
सीएम धामी ने पांचों भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की

 

भटवाड़ी/उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीमांत क्षेत्र रामलीला ग्राउंड भटवाड़ी, (उत्तरकाशी) में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह के पक्ष में जनसभा व रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी लोग यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। गंगोत्री क्षेत्र से मां गंगा निकलकर कई क्षेत्र में जल और जीवन देने का काम करती है। पतित पावनी गंगा के उद्गम स्थल के क्षेत्र में जब भी आने का मौका मिलता है,से स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते मंगलवार को रुद्रपुर में बड़ी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा वो जनता के बीच में प्रधानमंत्री संदेश देने आए हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी को अपना प्रणाम भेजा है। 19 अप्रैल को पहले चरण का उत्तराखंड में मतदान होना है। उत्तराखंड की पांचों सीट से भारी बहुमत से जीत दिला कर पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राजलक्ष्मी को सभी अपना आशीर्वाद दें, एवं उन्हें बड़ी संख्या से विजय बनाकर लोक सभा भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का हर एक वोट प्रधानमंत्री को और तीव्र गति से कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। आपका हर वोट नए भारत को शक्तिशाली बनाने और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करेगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। कोरोना काल के बाद देश में सबको फ्री में वैक्सीन लगाई गई। और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजी गई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी-20 का सफल आयोजन भारत में किया गया। नरेंद्रनगर में 2 बैठकों का अयोजन किया गया।2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य हुआ। हर प्रदेश में नए एम्स की आधारशिला रखी जा रही है। नए हवाई अड्डों का विकास कार्य जारी है। नए आईआईटी,आईआईएम का निर्माण कार्य भी जारी है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित देश भी हमारी टेक्नोलॉजी को देखकर अचंभित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिफेंस के सेक्टर में तेजी से विकास कार्य जारी है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के खाते खुलवाए। महिलाओ को उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को घर मिल रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। मोदी की योजनाएं केवल कागजों में नहीं अपितु सब योजनाएं धरातल में है और यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक मोदी को अपना परिवार का सदस्य मान रहा है। विपक्षियों ने जब मोदी के परिवार पर सवाल खड़े किए तो पूरे देश ने एक आवाज में कहा हम मोदी का परिवार हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज भटवाड़ी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस क्षेत्र में करीब 400 करोड़ की योजनाएं शुरू हुई हैं। यह क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के वर्तमान के साथ भविष्य का निमार्ण कर रही है। प्रधानमंत्री का सपना है कि उत्तराखंड पर्यटन एवं हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उत्तरकाशी, बड़कोट, भटवाड़ी, दयारा बुग्याल में आने वाले समय में लोगों की आवाजाही बहुत बढ़ने वाली है। इसके लिए हेलीकॉप्टर के एविएशन फ्यूल वैट को घटाकर 2% किया गया है। ताकि राज्य में हेली सेवाओं का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा नियमित रूप से चले इसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा गंगोत्री क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत से बन रहे पॉलिटेक्निक भवन का कार्य पूर्ण हो गया है। क्षेत्र में विद्यालय, महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। भटवाड़ी तहसील के नए भवन की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। गंगोत्री में 5G नेटवर्क सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जादुंग गांव को भी वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत लिया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। यह गौरव उत्तराखंड वासियों को प्राप्त हुआ है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा देवभूमि शांति प्रदेश है यहां दंगाईयों के लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा राज्य निर्माण से लेकर राज्य को चलाने में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए महिलाओं के लिए 30 क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देवभूमि के साथ वीर भूमि के लोग हैं। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड के वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। उस कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का काम प्रधानमंत्री ने किया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू किया गया। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र राणा, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजय पाल, विनीता राणा, रमेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा प्रदेश, पीएम मोदी ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ।

TAGGED: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, लोकसभा चुनाव 2024
Web Editor April 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दुःखद: देवभूमि का लाल देश के लिए हुआ शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर, हाल ही में छुट्टी से लौटे थे डयूटी पर
Next Article अपहरण व पोक्सो के अपराध में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखंड November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
उत्तराखंड November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड November 9, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
  • विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा प्रदेश, पीएम मोदी ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,345)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (874)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (848)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (793)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (778)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?