By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार
Share
Notification Show More
Latest News
रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड
स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
उत्तराखंड
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार
Editors Pickउत्तराखंड

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

Web Editor
Last updated: 2024/04/05 at 12:51 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर से आप सभी के लिए अपना प्रणाम भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है। जनता में आगामी चुनावों को लेकर जोश, उमंग, उत्साह है। प्रदेशवासी प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं, और मतदान के दिन को उत्सव के रूप में मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही टिहरी लोकसभा के वोट प्रतिशत में धनौल्टी विधानसभा का प्रतिशत सबसे अधिक होगा। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव भारत को विकसित-शक्तिशाली भारत बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री का हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर से धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में कोरोना काल के बाद संपूर्ण देश में मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। साथ ही हर घर को नल और जल से जोड़ा गया है। उत्तराखंड में 12 लाख परिवारों से ज्यादा हर घर नल और जल से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 1 लाख से ज्यादा घरों का निमार्ण हुआ है। अस्पतालों में आने वाली समस्या को खत्म करते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज देने का काम किया है। देश में 12 करोड़ इज्जत घर बनाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा 60 सालों तक देश में एक पार्टी का शासन रहा।60 साल में जो काम नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 साल में हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, जो बढ़कर 692 हो गई है। 2014 से पहले केवल 6 एम्स थे, जिनकी संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है। 2014 तक 723 यूनिवर्सिटी थीं, जो बढ़कर 1472 हो चुकी है। 2014 तक 16 आईआईटी संस्थान थे, जो बढ़कर 23 हो चुके हैं। 2014 तक 13 आईआईएम थे, जो बढ़कर 20 हो चुके हैं। 2014 में भारत की बिजली उत्पादन क्षमता 2.34 लाख मेगावाट थी, जो बढ़कर 4.17 लाख मेगावाट हो गई है। 2014 तक देश में नेशनल हाईवे की पहुंच 91,287 किमी तक थी, जो 1.44 लाख किमी से ज्यादा हो गई है। 2014 तक एयरपोर्ट की संख्या 74 थी, जो बढ़कर 148 हो गई है। 2014 तक देश में रेल मार्गों का 21,614 किमी हिस्सा ही इलेक्ट्रिक लाइन से जुड़ा था, जो बढ़कर 58,812 किमी तक पहुंच गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर भ्रष्टाचारी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचारी गठबंधन है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री हैं जो भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने मिथक तोड़ने का काम किया है। पुनः भाजपा की सरकार बनाई जिसके फलस्वरुप उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही नकल विरोधी कानून लागू किया गया जिसके फलस्वरुप 22 सालों से ज्यादा नियुक्तियां बीते 2 सालों में हुई हैं। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा धनोल्टी क्षेत्र रोजगार, स्वरोजगार पर्यटन का बड़ा केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का सफल आयोजन किया गया। G20 की तीन बैठकों का सफल आयोजन हमारे राज्य में हुआ। उन्होंने कहा धनोल्टी क्षेत्र के लिए 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित सड़कों को स्वीकृति प्रदान की जा रही है। सुरकंडा मंदिर को रोपवे से जोड़ा गया है। धनौल्टी में विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण हेतु 94.80 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। धनौल्टी में जल संरक्षण पर जोर देते हुए क्षेत्र के विभिन्न जल श्रोतों का सुधारीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत के लिए, अधिक से अधिक संख्या से 19 अप्रैल को माला राज्यलक्ष्मी को विजयी बनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, विधायक प्रीतम सिंह पंवार, जोत सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या

आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या

जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।

TAGGED: उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड
Web Editor April 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भ्रष्टाचार पर मोदी के प्रहार से कांग्रेस पूरी तरह टूट गई- भाजपा
Next Article बड़ी खबर:कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट,लिस्ट में इन्हें मिली जगह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड June 15, 2025
स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 15, 2025
आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
उत्तराखंड June 14, 2025
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 13, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
  • स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या
  • आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
  • प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
  • जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (929)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (592)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (550)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (529)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (505)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?