By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पीएम को लेकर माहरा का बयान अपमानजनक,अध्यक्ष का इस्तीफा ले खड़गे: महेंद्र भट्ट
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > पीएम को लेकर माहरा का बयान अपमानजनक,अध्यक्ष का इस्तीफा ले खड़गे: महेंद्र भट्ट
Editors Pickउत्तराखंडराजनीती

पीएम को लेकर माहरा का बयान अपमानजनक,अध्यक्ष का इस्तीफा ले खड़गे: महेंद्र भट्ट

Web Editor
Last updated: 2024/04/23 at 3:27 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

पीएम को लेकर माहरा का बयान अपमानजनक, अध्यक्ष का इस्तीफा ले खड़गे: भट्ट

घोषणापत्र में सामाजिक और जातीय सर्वे कराने का वादा और दूसरों पर दोषारोपण

हिडन एजेंडे की पीएम ने खोली पोल तो बौखलाई कांग्रेस

देहरादून: भाजपा ने पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान को बेहद अपमानजनक और शर्मनाक बताया है ।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में धर्म और जाति के आधार कर बांटने के उद्देश्य से सामाजिक, आर्थिक और जातीय सर्वे कराने का वादा करती है और दोषारोपण दूसरों पर करती है । उन्होंने कहा कि जिस तरह असंसदीय और अमयादित भाषा का का प्रयोग कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा वह किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष से उम्मीद नही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि तत्काल उनका इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को लेना चाहिए ।

 

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर मीडिया में जारी बयान की कड़ी निन्दा करते हुए, उनके असल चरित्र का परिचायक है । उत्तराखंड में रहकर वहीं के लोगों के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले माहरा से कोई भी अच्छे व्यवहार की उम्मीद नही रखता है, लेकिन राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान बेहद अपमानजनक और अशोभनीय है ।

उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र के पहले बिंदु पर ही सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत सर्वे की बात कही है, साथ ही साथ भागीदारी न्याय के नाम पर मुस्लिम समाज के लिए नौकरियां एवं जिम्मेदार पदों पर भागेदारी सुनिश्चित करने का वादा किया है । जिससे सरासर समाज को आर्थिक, जातिगत और धर्म के आधार पर बांटने की नीति जगजाहिर होती है । मोदी जी ने बस इसी हिडन एजेंडे की पोल खोल दी है, तभी कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए हैं ।

कांग्रेस ओर गांधी परिवार के जिक्र पर उठाए सवाल का जवाब देते हुए भट्ट ने कहा कि हैरानी यह है कि कांग्रेसियों में परिवारवाद की बेल सींचने की आदत हो, लेकिन देशवासियों में स्वाभिमान से जीने का माद्दा है। कांग्रेस परिवारवाद का पाप भारतीय राजनीति में ढोए और भाजपा जनता में उसका जिक्र भी नही करे ऐसा संभव नहीं है ।

कार्यों को लेकर जनता के बीच जाने की बात पर उन्होंने पलटवार किया कि हम एकमात्र पार्टी हैं जो प्रत्येक वर्ष अपनी सरकार की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच जाती है। 2014 के वादों को पूरा करने के बाद ही हमने 2019 में 303 सीट जीती थी और अब विगत 10 वर्ष के कामों के आधार पर जनता हमे 400 पार का आशीर्वाद देने जा रही है । वहीं दूसरी और नकारात्मक राजनीति करने वाली कांग्रेस को एक के बाद एक अनेकों राज्यों में लगातार कई बार नकारा है । जिसमे उत्तराखंड भी है जहां लगातार चुनाव हारने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम हुआ है ।

माहरा द्वारा मातृ शक्ति के अपमान को लेकर श्री भट्ट ने कहा, मोदी सरकार में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देकर उनका 70 साल का इंतजार समाप्त किया है। देवभूमि में भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण का अधिकार, पंचायतों में आधी ताकत , उज्ज्वला फ्री सिलेंडर, मुद्रा लोन, जनधन खाते, पीएम आवास, शौचालय निर्माण, फ्री राशन, तीन तलाक प्रतिबंध समेत अनेकों योजनाएं और निर्णय महिलाओं को केंद्र में रखकर लिए हैं । लेकिन कांग्रेस ने अपने 6 दशकों के शासन में कभी उनकी सुध नहीं ली और अब मातृ शक्ति के सम्मान और स्वाभिमान की प्रतीक गहनों पर भी उनकी नजर है । मोदी जी ने उनकी इस योजना को उजागर कर दिया तो कांग्रेस बड़े बड़े नेताओं का बौखलाना स्वाभाविक था । रही बात प्रदेश कांग्रेस नेताओं की तो उनके तो मतदान का रुख देख कर पहले ही होश फाख्ता हुए हैं । लेकिन इस तरह की अशोभनीय बयानबाजियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को तत्काल माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा जनता उन्हे कभी माफ नही करने वाली है और आगे भी सबक सिखाती रहेगी ।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

TAGGED: अमित शाह गृह मंत्री, उत्तराखंड समाचार, पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड
Web Editor April 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेल में पहली बार केजरीवाल को दिया गया इन्सुलिन, शुगर लेवल 320 तक पहुंचा
Next Article कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, जानें- किसे कहां से दिया मौका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड November 13, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड November 13, 2026
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 13, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड November 12, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,347)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (876)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (850)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (795)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (779)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?