By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर युवती को घायल करने वाले विक्रम चालक को पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड
जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।
अल्मोड़ा उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर युवती को घायल करने वाले विक्रम चालक को पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
Editors Pickउत्तराखंडक्राइम

तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर युवती को घायल करने वाले विक्रम चालक को पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2024/05/16 at 3:22 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

*तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर युवती को घायल करने वाले विक्रम चालक को पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।*

*घटना के संबंध में युवती के भाई ने विक्रम चालक द्वारा युवती पर जानलेवा हमला कर उसे चलते विक्रम से धक्का देकर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में दर्ज कराया था अभियोग*

*विवेचना में घटना से पूर्व विक्रम चालक द्वारा lic बिल्डिंग के पास एक स्कूटी चालक को टक्कर मारकर भागने की पुलिस को मिली जानकारी*

*टक्कर मारने के बाद मौके से भागने के लिए विक्रम को तेजी व लापरवाही से चलाने व विक्रम सवार दोनो युवतियों के घबराकर स्वयं विक्रम से कूदने से संबंधित तथ्य विवेचना के दौरान आये थे प्रकाश में*

*थाना नेहरू कॉलोनी*(देहरादून): दिनांक 15/05/2024 को थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायतकर्ता अरशद, निवासी टर्नर रोड देहरादून ने तहरीर दी की दिनाक 15/05/24 को दोपहर 3-00 बजे के करीब उनकी बहन घर से कोचिंग के लिए निकली थी, रास्ते में धर्मपुर – मथुरावाला रोड पर ऑटो विक्रम वाले द्वारा उनकी बहन को चलते हुए ऑटो से धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आयी, जो अभी भी बेहोशी की हालत में है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा अपराध संख्या 149 /24 धारा 307 ,509 आईपीसी पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर अज्ञात ऑटो चालक की गिरफ्तारी हेतु थाना नेहरूकालोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर जानकारियां एकत्रित की गई, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन से उक्त विक्रम का नंबर यू0के007-टीए-9683 होना प्रकाश में आया, जिस पर उक्त विक्रम चालक के बारे में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस टीम द्वारा विक्रम चालक गणेश कुमार पुत्र हरद्वारी लाल को गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण -* पूछताछ में विक्रम चालक द्वारा बताया गया की दिनांक 15-05-2024 को वह रिस्पाना से दो सवारी लड़कियों को लेकर घन्टाघर की ओर आ रहा था, रास्ते में एलआईसी बिल्डिंग के पास उसके विक्रम से एक स्कूटर वाले को टक्कर लग गई, जिससे स्कूटर सवार नीचे गिर गया । घटना के बाद पकडे जाने तथा मारपीट के डर से उसके द्वारा विक्रम को तेजी से चलाते हुए धरमपुर चौक से मथुरावला रोड की ओर दौड़ा दिया। विक्रम में पीछे बैठी दोनों लड़कियां द्वारा उसे टेंपो रोकने के लिए कहा गया, पर पकडे जाने के डर से उसने विक्रम को नही रोका, जिस पर दोनो लडकियों ने घबराकर चलते हुए विक्रम से छलांग लगा दी, जिसे देखकर विक्रम चालक मौके से फरार हो गया।

विक्रम चालक से पूछताछ में घटना के समय विक्रम में एक अन्य लडकी के बैठे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा दूसरी लडकी के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की तो विक्रम में सवार दूसरी लड़की का सृष्टि विहार नेहरू कॉलोनी देहरादून में रहना प्रकाश में आया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि रिस्पना पुल से घंटा घर की ओर आते समय एल0आई0सी बिल्डिंग के पास विक्रम चालक द्वारा स्कूटर को टक्कर मारने के बाद विक्रम को बहुत तेजी व खतरनाक तरीके से चलाते हुए धर्मपुर से मथुरावाला की ओर मोड दिया, उनके द्वारा विक्रम चालक को विक्रम रोकने के लिये बार-बार कहने के बाद भी जब उसके द्वारा विक्रम नही रोका गया, तो उन्होंने घबराकर चलते हुए विक्रम से छलांग लगा दी, जिससे उन दोनो को चोटे आई। युवती द्वारा खुद के व दूसरी युवती के साथ विक्रम चालक द्वारा किसी प्रकार की छेड़खानी अथवा उन्हें धक्का देकर बाहर फेकने की बात से इनकार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए गंभीर धाराओं में पंजीकृत अपराध की संवेदनशीलता के मद्देनजर घटना के संबंध में तेजी से छानबीन कर अपराध की मूल घटना का पता किया गया और घटना में शामिल ड्राईवर को पकड़ा गया, उक्त अभियोग में धारा 307/309 आईपीसी को धारा 279/338 आईपीसी में तरमीम किया गया।

*नाम पता अभियुक्त -*
गणेश कुमार पुत्र हरद्वारी लाल निवासी नत्थनपुर नेहरू ग्राम, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 54 वर्ष

You Might Also Like

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।

TAGGED: उत्तराखंड, देहरादून, पुलिस
Web Editor May 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महिला ने की आत्महत्या,कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Next Article मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ: महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड October 31, 2026
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड October 31, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
  • अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
  • मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
  • मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
  • जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,337)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (861)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (840)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (785)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (760)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?