By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।
Share
Notification Show More
Latest News
जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।
अल्मोड़ा उत्तराखंड
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।
उत्तराखंड
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।
उत्तराखंड
निर्विवाद संपत्ति हस्तांतरण के मामलों के त्वरित निस्तारण से आमजन को मिली राहत, राजस्व सेवाओं को सरल और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > अल्मोड़ा > जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।
अल्मोड़ाउत्तराखंड

जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।

Web Editor
Last updated: 2026/10/30 at 1:24 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

 

जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

सोमेश्वर में आयोजित रैली में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने दिया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को समर्थन एवं आशीर्वाद

राजनीति का उद्देश्य पद नहीं, बल्कि है जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास- रेखा आर्या

सोमेश्वर: आज सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा एवं धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या शामिल हुईं। इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर उन्हें अपना स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद दिया। जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर रेखा आर्या भावुक नजर आईं।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने सोमेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में जिस तरह क्षेत्र की जनता ने उनके प्रति प्रेम, विश्वास और अपनत्व प्रदर्शित किया है, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पूंजी है। जनता का यह अपार स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी असली ताकत है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र और प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। आगे भी सोमेश्वर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी। कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपनी बेटी मानकर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को उन्होंने हमेशा सम्मान दिया है और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष द्वारा उनकी परिस्थितियों को लेकर अनर्गल सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए।उन्हें अपने गिरेवान में झांकना चाहिए की उनके समय कितने घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि सत्ता में रहते हुए उसने सोमेश्वर और प्रदेश के विकास के लिए क्या किया। कहा कि जनता आज विपक्ष से उसके कार्यकाल का जवाब मांग रही है।उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विपक्ष के निराधार सवालों से उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होने वाली। उनके लिए राजनीति का उद्देश्य पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है। उन्होंने कहा कि रास्ते में कितनी भी चुनौतियां और बाधाएं आएं, वह उनसे पीछे हटने वाली नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर की जनता की समस्याओं का समाधान, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे।उन्होंने रैली में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अपार समर्थन उन्हें नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल,सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुन्दर राणा, गणेश जलाल , दीपक बोरा, हरीश परिहार, जिला मंत्री वंदना आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजलि जोशी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ राजू रावत, गणेश रोतेला सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रही।

You Might Also Like

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।

कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।

निर्विवाद संपत्ति हस्तांतरण के मामलों के त्वरित निस्तारण से आमजन को मिली राहत, राजस्व सेवाओं को सरल और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

TAGGED: she said emotionally - I will face every challenge boldly., The love of the people became Rekha Arya's strength
Web Editor October 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।
अल्मोड़ा उत्तराखंड October 30, 2026
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।
उत्तराखंड October 29, 2026
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।
उत्तराखंड October 29, 2026
निर्विवाद संपत्ति हस्तांतरण के मामलों के त्वरित निस्तारण से आमजन को मिली राहत, राजस्व सेवाओं को सरल और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
उत्तराखंड October 29, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।
  • युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।
  • कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।
  • निर्विवाद संपत्ति हस्तांतरण के मामलों के त्वरित निस्तारण से आमजन को मिली राहत, राजस्व सेवाओं को सरल और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
  • मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,335)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (860)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (838)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (783)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (759)
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?