By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हेल्थ थीम पार्क का अनावरण:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उत्तराखंड
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हेल्थ थीम पार्क का अनावरण:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उत्तराखंड
उत्तराखंडदेहरादून

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हेल्थ थीम पार्क का अनावरण:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उत्तराखंड

Web Editor
Last updated: 2024/08/31 at 2:38 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून:- राष्ट्रीय पोषण माह 1-30 सितम्बर 2024 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत “हेल्थ थीम पार्क” का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में थीम पार्क का अनावरण कुपोषण से सामान्य श्रेणी का सफर तय करने वाले बच्चों द्वारा किया गया।

हेल्थ थीम पार्क का उद्देश्य आम जनमानस को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों, योजनाओं आदि से निरंतर अवगत कराना है। थीम पार्क में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, संपूर्ण टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूमिका और मोटे अनाज आदि विषयों को प्रदर्शित किया गया है। इस पार्क में विभिन्न फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के प्रतीकात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे लोग पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. ने अपने संबोधन में कहा, “यह पार्क न केवल एक कलात्मक प्रस्तुति है, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली एवं पोषण के महत्व को समझाने का एक माध्यम भी है। यह एक जागरुकता का ऐसा माध्यम है जो निरंतर और लंबे अंतराल में स्थापित रहेगा साथ ही इसके संदेश समुदाय को प्रभावित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि, हमारे लिए गर्व एवं उल्लास का विषय है कि थीम पार्क का अनावरण उन छोटे बच्चों द्वारा किया गया जो कि प्रेरणास्रोत है जिन्होंने कुपोषण की श्रेणी से सामान्य श्रेणी का सफर तय किया है। यह बच्चे हमारे लिये रोल मॉडल हैं, इनके कर कमलों से थीम पार्क का अनावरण करा कर हमने यही संदेश देने का प्रयास किया है।

मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश भर में सभी हितधारकों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जाएगा। इस साल पोषण माह की थीम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत” है। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं की पोषण स्थिति को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत, जन्म के बाद पहले छह महीने तक केवल स्तनपान, उम्र के हिसाब से पूरक आहार की आदतें और एनीमिया की रोकथाम-प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रदेश भर में अभियान संचालित किए जाएंगे।

डॉ. तारा आर्या, स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य लोगों में पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने इस थीम पार्क की सराहना की और इसे एक अनूठी पहल बताया, जो लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सहायक रहेगा।

कार्यक्रम में डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ तृप्ति बहुगुणा सलाहाकार एसएचआरसी सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य महानिदेशालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। थीम पार्क में प्रदर्शित फाइबर स्कल्पचर्स को देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

TAGGED: Inauguration of Health Theme Park on the occasion of National Nutrition Month:- National Health Mission, Uttarakhand
Web Editor August 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ब्रेकिंग:- उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सतर्क रहिये।
Next Article इस जिले के मरीजों को अब सिटी स्कैन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी मैदानी क्षेत्रों की दौड़।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड October 28, 2026
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड October 27, 2026
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
उत्तराखंड October 27, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
  • उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
  • गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,333)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (858)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (837)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (782)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (758)
August 2024
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Jul   Sep »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?