By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।

Web Editor
Last updated: 2026/10/27 at 2:30 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान

देहरादून:- उत्तराखंड पुलिस की पहचान में महत्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है। पुलिस का वर्तमान ध्येय वाक्य ‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ अब नए ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ से प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 26 वर्षों बाद उत्तराखंड पुलिस के लोगो को भी नया स्वरूप दिया गया है।

नए लोगो में शौर्य, गौरव और विजय के प्रतीक लॉरेल रीथ (पत्तियों की माला) के मध्य हिमालय और नदी को स्थान दिया गया है। यह प्रतीक उत्तराखंड की भौगोलिक पहचान, प्राकृतिक विरासत और पुलिस के साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। नए डिजाइन में लाल और नीले रंगों को शामिल करते हुए राष्ट्रपति पुलिस कलर के अनुरूप प्रतीक चिह्न तैयार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने तथा नए लोगो और ध्येय वाक्य के अनावरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का 6 नवंबर को देहरादून आगमन प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश से अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड पुलिस को विशिष्ट पहचान प्रदान करने के लिए वर्दी, प्रतीक चिह्न और रंगों में बदलाव किए गए थे। इसी क्रम में अराजपत्रित अधिकारियों के सितारों का रंग सुनहरे से सिल्वर तथा बेल्ट का रंग भी सिल्वर किया गया था। पुलिस की पहचान को उत्तर प्रदेश पुलिस से अलग रखने के उद्देश्य से उत्तराखंड की भौगोलिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए लोगो तैयार किया गया था। गहरे नीले रंग के स्थान पर आसमानी रंग को भी अपनाया गया।

पुलिस के लोगो और ध्येय वाक्य में बदलाव को लेकर पिछले कुछ समय से विचार-विमर्श चल रहा था। इसी वर्ष अप्रैल में उत्तराखंड को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किए जाने की प्रक्रिया के बाद इस दिशा में कार्य तेज हुआ। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की गई, जिसे राष्ट्रपति पुलिस कलर के साथ-साथ नए लोगो और अन्य संबंधित प्रतीकों के डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अधिकृत सूत्रों के अनुसार, समिति ने नए लोगो, राष्ट्रपति पुलिस कलर, बेल्ट और आर्म बैज सहित विभिन्न प्रतीकों के डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया है। नए लोगो को देहरादून पुलिस लाइंस के स्टेडियम के बाहर भी प्रदर्शित किया गया है। आगामी समय में इसे पुलिस की वर्दी, वाहनों, कार्यालयों और आधिकारिक दस्तावेजों पर लागू किए जाने की तैयारी है।

‘मित्र पुलिस’ से नई पहचान तक

‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ ध्येय वाक्य के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस ने जनता के बीच मित्रवत व्यवहार और जनसेवा की छवि स्थापित की। समय के साथ ‘मित्र पुलिस’ की पहचान राज्य पुलिस की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हो गई। अब नए ध्येय वाक्य के माध्यम से कर्तव्य, सत्यनिष्ठा और शौर्य को प्रमुखता देने की दिशा में बदलाव किया जा रहा है।

लोगो में लॉरेल रीथ का महत्व

लॉरेल रीथ को विजय, सम्मान, गौरव और सत्यनिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। प्राचीन ग्रीक और रोमन परंपराओं में इसका उपयोग विजेताओं, योद्धाओं और विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों के सम्मान के लिए किया जाता था। पुलिस के प्रतीक चिह्न में इसका समावेश साहस, गौरवशाली परंपरा, कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता और समाज की सेवा के भाव को प्रदर्शित करता है।

नए लोगो और ध्येय वाक्य के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस अपनी विशिष्ट पहचान को और सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

 

You Might Also Like

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण।

TAGGED: new motto will be 'Karma, Satyam, Shauryam' and new logo will be its identity., The appearance of Uttarakhand Police will change
Web Editor October 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड October 27, 2026
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
उत्तराखंड October 27, 2026
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड October 27, 2026
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड October 26, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
  • गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग।
  • मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,330)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (855)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (836)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (782)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (758)
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?