By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर में आयोजित 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला 2023 का किया शुभारंभ 
Share
Notification Show More
Latest News
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु के जंगल में भटकने की सूचना पर SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू।
उत्तराखंड
सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जनता में भरोसा मजबूत।
उत्तराखंड
सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।
उत्तराखंड देहरादून
ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव, गांव में संचालित हो रहे हैं करीब 50 होम स्टे।
उत्तराखंड
पंचायत चुनाव:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट जारी, चेक करें अपना नाम।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर में आयोजित 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला 2023 का किया शुभारंभ 
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर में आयोजित 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला 2023 का किया शुभारंभ 

Web Editor
Last updated: 2023/03/20 at 5:38 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

चम्पावत: चंपावत भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड राज्य विकास ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में *टनकपुर में आयोजित सरस मेला 2023* का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ कार्यक्रम में नन्दा कावैन्ट स्कूल टनकपुर के बच्चों ने स्वागत गीत से श्री धामी का स्वागत किया। उसके बाद राजकीय बालिका इंटर कालेज, टनकपुर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरस आजीविका मेले में भारी संख्या में लोगों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सरस आजीविका मेला अपने-आप में विशिष्ट है, क्योंकि इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को अपने कार्य का प्रदर्शन करने का एक मंच भी प्रदान करता है। कहा कि प्रदेश का संपूर्ण विकास केवल तभी संभव है, जब सरकार के साथ-साथ प्रदेश का प्रत्येक नागरिक भी अपने-अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करें। उन्होंने कहा की प्रदेश तभी आगे बढ़ सकता है जब लोग आगे बढ़े इसलिए इस बार गैरसैंण में प्रस्तुत सामान्य बजट को हर वर्ग के उत्थान के लिए रखा है, चाहे किसान हो, बागवानी करने वाला हो, स्वयं सहायता समूह के रूप में कार्य करने वाले महिलाएं हो, चाहे किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति हो किसी को भी नही छोड़ा है। इस प्रकार के आजीविका मेलों के माध्यम से जहां एक ओर स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है ।

वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए “आत्मनिर्भर भारत” मंत्र को भी मजबूती मिलती है। मेले के संचालन से जहां ग्रामीण उत्पादों के विपणन हेतु बाजार उपलब्ध होगा, वहीं देश-विदेश तक इन ग्रामीण उत्पादों के प्रचार प्रसार में सहायता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी एकता एवं संस्कृति को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही व्यापारियों, कलाकारों, कारीगरों आदि को परस्पर अनुभवों के आदान-प्रदान में भी सहायता मिलती है। एक और जहां सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर अधिक से अधिक महिलाओं को अवसर प्रदान कर विकासात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु उन्हें प्रेरित व प्रोत्साहित भी किया जा रहा है, जिसके चलते विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में आज महिलाओं की सहभागिता भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि सरस मेले में भी महिला समूहों द्वारा विभिन्न स्टालों का संचालन व गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का विपणन आर्थिक सशक्तता की ओर महिलाओं की रुचि को भी प्रदर्शित करता है। यहां उपस्थित महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी, स्थानीय उत्पादों से सजे उत्तराखण्ड राज्य के लगभग 100 से अधिक महिला समूहों के स्टालों का प्रदर्शन तथा महिलाओं का विपणन कौशल इस बात का संकेत है कि महिलाओं को प्रदेश की आर्थिकी से जोड़ने हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाऐं कारगर साबित हो रही हैं। इस ओर और अधिक कार्य किये जाने की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में महिलायें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सकें।

 

 

You Might Also Like

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु के जंगल में भटकने की सूचना पर SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू।

सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जनता में भरोसा मजबूत।

सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।

ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव, गांव में संचालित हो रहे हैं करीब 50 होम स्टे।

पंचायत चुनाव:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट जारी, चेक करें अपना नाम।

TAGGED: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, ताजा समाचार, सरस मेला चम्पावत
Web Editor March 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की वार्डन ने चीफ वार्डन पर लगाया छेड़खानी का आरोप, ठोस कार्रवाई नहीं होने पर छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा
Next Article शिवपुरी स्थित पैराडाइज कैंप में पति के साथ ठहरी एक नव विवाहिता गंगा तट से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु के जंगल में भटकने की सूचना पर SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू।
उत्तराखंड May 24, 2025
सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जनता में भरोसा मजबूत।
उत्तराखंड May 24, 2025
सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।
उत्तराखंड देहरादून May 24, 2025
ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव, गांव में संचालित हो रहे हैं करीब 50 होम स्टे।
उत्तराखंड May 23, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु के जंगल में भटकने की सूचना पर SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू।
  • सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जनता में भरोसा मजबूत।
  • सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।
  • ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव, गांव में संचालित हो रहे हैं करीब 50 होम स्टे।
  • पंचायत चुनाव:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट जारी, चेक करें अपना नाम।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (910)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (572)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (535)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (513)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (492)
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?