By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सिंचाई मंत्री ने मानसून के दौरान फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति परीक्षा पैटर्न लागू किए जाने की की जाए तैयारी।
उत्तराखंड
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ।
उत्तराखंड
सीएम हेल्पलाइन – मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं?
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा:- शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान के साथ खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > सिंचाई मंत्री ने मानसून के दौरान फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के दिये निर्देश
उत्तराखंड

सिंचाई मंत्री ने मानसून के दौरान फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के दिये निर्देश

Web Editor
Last updated: 2023/07/06 at 6:22 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

कठोर निर्णय भी लेने पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे: महाराज 

देहरादून। मानसून सीजन को लेकर सिंचाई विभाग ने बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले नालों एवं गधेरों की साफ सफाई और निकासी के उचित प्रबंध किये गये हैं। मानसून अवधि में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 13 जनपदों में 113 बाढ़ चौकियां स्थापित की गयी हैं।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मानसून सीजन को लेकर सिंचाई विभाग, यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन भवन में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की मानसून को देखते हुए प्रभावी तैयारियों को लेकर हुई एक बैठक में जानकारी देते हुए कही। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के साथ साथ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों जैसे हरिद्वार, उधमसिंहनगर, देहरादून सहित अन्य जनपदों में भी उन सभी क्षेत्रों में जहाँ बाढ़ व जल भराव का खतरा लगातार बना रहता है ऐसे सभी 207 चिन्हित स्थलों में पानी की उचित निकासी के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

सिंचाई मंत्री महाराज ने सिंचाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग करवाई जाए। बैठक के दौरान उन्होंने टिहरी बांध विस्थापितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड रुपए दिए जाने हेतु केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी जनपदों से प्रतिदिन नदियों के जलस्तर तथा वर्षा के आंकड़े प्राप्त कर संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी के साथ-साथ प्राप्त आंकड़ों को राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र तथा केंद्रीय जल आयोग को भी भेजने को कहा।

सिंचाई मंत्री महाराज ने अधिकारियों को चेताया अक्सर शिकायत आ रही है कि विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठाते मेरा स्पष्ट निर्देश है कि मानसून सीजन के दौरान बाढ़ नियंत्रण चौकियों सहित विभाग के सभी अधिकारी फोन अवश्य उठाएं। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई ऐसे लोगों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चाहते हैं कि विभागों में सकारात्मक और मर्यादा में रहकर काम हो। यदि कोई भी अधिकारी कुछ भी गलत करता है तो हमें कठोर निर्णय लेने पडेगें।इसलिए मानसून सीजन के दौरान रात दिन निगरानी रखें।

सिंचाई मंत्री ने बैठक में उपस्थित और वर्चुअल जुड़े सिंचाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में उत्तराखंड सिंचाई विभाग तथा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के नियंत्रणधीन बांध बैराज व झील की कुल भंडारण क्षमता कि नियमित मानिटरिंग होनी चाहिए।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि राज्य में केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई खण्ड, देहरादून परिसर में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 8218834431 है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी 113 चौकियों पर आपात की स्थितियों को देखते हुए फूडपैक इत्यादि के वितरण की भी व्यवस्थायें प्रशासन सुनिश्चित की जाए।

बैठक में सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, संयुक्त सचिव जय लाल शर्मा, सिंचाई विभाग प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह, लघु सिंचाई विभाग के एचओडी बृजेश कुमार तिवारी सहित सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति परीक्षा पैटर्न लागू किए जाने की की जाए तैयारी।

एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ।

सीएम हेल्पलाइन – मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं?

चारधाम यात्रा:- शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान के साथ खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट।

TAGGED: Pushkar singh dhami, satpal maharaj
Web Editor July 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Next Article उत्तराखंड के 300 बच्चों के लिए देवदूत बने ललित जोशी, फिर शुरु की सुपर 300 स्कीम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्य सचिव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति परीक्षा पैटर्न लागू किए जाने की की जाए तैयारी।
उत्तराखंड May 21, 2025
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड May 21, 2025
मुख्यमंत्री ने एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ।
उत्तराखंड May 21, 2025
सीएम हेल्पलाइन – मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं?
उत्तराखंड May 21, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति परीक्षा पैटर्न लागू किए जाने की की जाए तैयारी।
  • एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ।
  • सीएम हेल्पलाइन – मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं?
  • चारधाम यात्रा:- शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान के साथ खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (906)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (568)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (533)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (512)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (490)
July 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun   Aug »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?