By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची गोवा,मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची गोवा,मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
उत्तराखंडदेश-विदेशस्पोर्ट्स

खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची गोवा,मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

Web Editor
Last updated: 2023/11/08 at 1:21 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

*गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत से उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने की मुलाकात ,हुई कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा*

 

*देवभूमि की स्थापना दिवस पर होगी खेल भूमि की स्थापना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं*

 

 

*राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है 38वें राष्ट्रीय खेलो के आयोजन के लिए,खिलाड़ियो की सुविधाओं के साथ नही किया जाएगा किसी भी प्रकार का समझौता-रेखा आर्या*

*गोवा पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने की गोवा के खेल मंत्री से मुलाकात,कहा गोवा से बेहतर आयोजन करेगा उत्तराखंड*

 

*गोवा*: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या गोवा पहुंची जहां उन्होंने विभिन्न विशिष्टजन लोगो से मुलाकात की।

अपने गोवा भ्रमण के अवसर पर उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत से मुलाकात की साथ ही उन्हें 37 वें राष्ट्रीय खेलो के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

दरसअल गोवा मे 37 वें राष्ट्रीय खेलो का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी कलोजिंग सेरेमनी कल 9 नवम्बर 2023 को है, जिसके तहत क्लोजिंग सेरेमनी में उस प्रदेश को ध्वज देने की परंपरा है जो अगले वर्ष राष्ट्रीय खेल का आयोजन करता है।इसी के मद्देनजर उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या गोवा पहुंची हैं।

जहां उन्होंने सर्वप्रथम गोवा के खेल व युवा कल्याण मंत्री गोविंद गौड़े से मुलाकात की साथ ही इस अवसर पर उनसे गोवा में चल रहे 37 वें राष्ट्रीय खेलों के कुशल संचालन के विषय पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें 37 वें राष्ट्रीय खेलों को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद खेल मंत्री ने GTCC के चैयरमैन अमिताभ शर्मा से मुलाकात की।उन्होंने इस अवसर पर उनसे गोवा किस प्रकार से राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कर रहा है, किन-किन अवस्थापनाओं की जरूरत पड़ती है,किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए समेत कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि इस बैठक में मुझे अपनी देवभूमि में होने जा रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम भी अपने राज्य में शानदार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने में सफल होंगे।

वहीं खेल मंत्री ने गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेल को लेकर विभिन्न खेल मैदानों का भी अवलोकन किया और यहा की स्थिति के बारे में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में खेल अवस्थापना को लेकर लगातार युद्धस्तर पर काम चल रहे हैं।कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आयोजन से पूर्व करना पड़ता है ऐसे में उन उपकरणों और संसाधनों के लिए भी विभाग को अवगत कराया जा चुका है।साथ ही कहा कि उत्तराखंड में जो राष्ट्रीय खेल होंगे वह देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपद में आयोजित किये जायेंगे।साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी यह भी पूरी कोशिश है कि इसी आयोजन को वह पिथौरागढ़ जनपद में भी कराएं जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।साथ ही कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि आज हमारा देश खेल के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है और देश का नाम रोशन भी कर रहा है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगले वर्ष देवभूमि में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना है जिसके लिए हमारा प्रदेश पूरी तरह से तैयार है और हमारी सरकार राज्य में खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने,जनमानस का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने,खिलाड़ियों की प्रतिभागिता में वृद्धि करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि गोवा में जारी राष्ट्रीय खेलों में हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। कहा कि आज मैं बॉक्सिंग और हैंडबॉल प्रतियोगिता में सम्मलित हुई वहीं इस अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि आज हमारा देश खेल के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है और देश का नाम रोशन भी कर रहा है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगले वर्ष देवभूमि में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना है जिसके लिए हमारा प्रदेश पूरी तरह से तैयार है।हमारी सरकार राज्य में खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने,जनमानस का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने,खिलाड़ियों की प्रतिभागिता में वृद्धि करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

TAGGED: उत्तराखंड समाचार, कुमाऊं समाचार, खाद्य मंत्री रेखा आर्या, गोवा राष्ट्रीय खेल 2023
Web Editor November 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने साधा कांग्रेस विधायक पर निशाना कहा कांग्रेस विधायक कर रही जनता को भ्रमित करने का काम
Next Article राज्य स्थापना दिवस पर प्रदर्शित की गई ‘‘केदारखण्ड से मानसखण्ड’’ झांकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड October 8, 2026
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
  • उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
  • विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,307)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (836)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (820)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (770)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (747)
November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Oct   Dec »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?