By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड
विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा प्रदेश, पीएम मोदी ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन
उत्तराखंडस्वास्थ्य

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन

Web Editor
Last updated: 2023/11/20 at 8:26 AM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE
यूपीएएसआई 2000 सदस्यों की संख्या पार कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सर्जिकल सोसाइटी बनी
श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 
देश भर से आए पाॅच सौ से अधिक सर्जनों ने किया प्रतिभाग 
देश भर के नामचीन सर्जनों ने साझा किया ज्ञान व जानकारियां
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज (एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच. एस.) में तीन दिवसीय (17 से 19 नवंबर 2023) यूपीएएसआईकोन-2023  सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसोसिएशन आॅफ सर्जनस आॅफ इंडिया ( ए.एस.आई.) के उत्तर प्रदेश -उत्तराखण्ड चैप्टर के 49वें राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में देश भर से 500 सर्जनों ने शिरकत की। उन्हानें सर्जरी के क्षेत्र में देश दुनिया में हो रहे आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान एवम् माॅर्डन सर्जरी तकनीकों व उपचार के विभिन्न बिन्दुओं पर मंथन किया। वार्षिक सम्मेलन में देशके विभिन्न राज्यों से आए सर्जनों ने 100 से अधिक शोध पत्र भी प्रस्तुत किए।
श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज के सभागार में यूपीएएसआईकोन-2023  का शुभारंभ सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवम् अध्यक्ष, एसोसिएशन आॅफ सर्जनस आॅफ इंडिया डाॅ संजय कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि, पूर्व अध्यक्ष एसोसिएशन आॅफ सर्जन्स आॅफ इंडिया डाॅ एस.के.मिश्रा, विशिष्ट अतिथि एवम् अध्यक्ष नेपाल सर्जिकल सोसाइटी डाॅ सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष एसोसिएशन आॅफ सर्जनस आॅफ इंडिया एवम् अध्यक्ष यूपीएएसआई डाॅ प्रोबल नियोगी, पूर्व अध्यक्ष, यूपीएएसआइ एवम् कार्यक्रम के आयोजन सचिव डाॅ जे.पी.शर्मा, एसजीआरआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आर.के. वर्मा और विभागाध्यक्ष सर्जरी, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज एवम् कार्यक्रम के चेयरमैन डाॅ अनुराग बिजलवाण द्वारा संयुक्त रूपसे दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि डाॅ संजय कुमार जैन ने अपने सम्बोधन मंे कहा कि यूपीएएसआई एसोसिएशन आॅफ सर्जन्स आॅफ इण्डिया की सर्वश्रेष्ठ इकाई है। उन्होंने तीन दशकों से ज्यादा समय से एसोसिएशन आॅफ सर्जन्स आॅफ इण्डिया के निरंतर सदस्य रहे सभी वरिष्ठ सदस्यों का मंच पर अभिभावदन व सम्मान किया। उन्होंने सर्जरी एवम् समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने के लिए यूपीएएसआई की भूरी भूरी प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि डाॅ एस.के.मिश्रा ने अपने सम्बोधन में यूपीएएसआई की अगले वर्ष आने वाली पचासवीं सालगिरह पर अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूपीएएसआई ने अपने अस्तित्व में आने से अब तक सफलताओं के कई मील के पत्थर पार किए हैं। डाॅ सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार भारत देश आज चांद पर पहुंच चुका है उसी प्रकार एएसआई व यूपीएएसआई निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है। डाॅ प्रोबल नियोगी ने कहा यूपीएएसआई के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के सर्जन समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग हेतु समय समय पर निशुल्क सर्जरी कर मानव सेवा को आत्मसात कर रहे हैं जिसके लिए डाॅक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यूपीएएसआई 2000 सदस्यों की संख्या पार कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सर्जिकल सोसाइटी बन गई है जो देश के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने यूपी और उत्तराखण्ड से सर्जरी पीजी पाठ्यक्रम पूरा कर निकल रहे सभी युवा सर्जनांे से यूपीएएसआई की सदस्यता लेकर लाभान्वित होने की अपील की। डाॅ जे.पी.शर्मा ने देश भर से यूपीएएसआईकोन-2023 में प्रतिभाग करने आए वरिष्ठ व युवा सर्जनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूपीएएसआईकोन-2023 सर्जनों हेतु ज्ञान सांझा करने अपनी समस्याएं सुलझाने का अद्वितीय मंच है। कार्यक्रम में डाॅ बी.के गुप्ता, डाॅ पुनीत, डाॅ प्रशांत लावानिया, डाॅ विनोद जैन, डाॅ अमित अग्रवाल, डाॅ ए.ए.सोनकर डाॅ मनोज पाण्डे, डाॅ समीर कुमार, डाॅ अमित श्रीवास्तव व डाॅ अंकुर बंसल ने भी माॅर्डन सर्जरी की विभिन्न तकनीकों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल काॅलेज से आए शल्य -चिकित्सकों (सर्जनो) द्वारा विभिन्न प्रकार की जटिल शैल्य-प्रक्रियाओं (सर्जरियों) को सफलतापूर्वक करने की विधियो को पूर्व मे की गईं शैल्य-क्रियाओं (सर्जरियों) के चलचित्र( विडियो प्रस्तुतिकरण) के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया। सर्जरी के विभिन्न विषयों पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डाॅ जे.पी.शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। यूपीएएसआईकोन-2023 को सफल बनाने में डॉ आलोक वर्धन माथुर, डॉ मधुलता राणा, डाॅ प्रदीप सिंघल,  डाॅ अजय वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा प्रदेश, पीएम मोदी ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ।

TAGGED: देहरादून, देहरादून एसएसपी, देहरादून खबर, देहरादून डीएम, देहरादून पुलिस, देहरादून रेलवे स्टेशन, देहरादून सचिवालय, देहरादून समाचार, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज (एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच. एस.), श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज
Web Editor November 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर टनल में फँसे श्रमिकों के बचाव कार्यों के बारे में ली जानकारी
Next Article 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से सरकारी फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म, 2 युवक गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखंड November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
उत्तराखंड November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड November 9, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
  • विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा प्रदेश, पीएम मोदी ने थपथपाई धामी सरकार की पीठ।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,345)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (875)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (849)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (793)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (778)
November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Oct   Dec »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?