
मेष:
आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि वाला होगा। सेहत को लेकर बनी हुई समस्याओं में राहत मिलेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में आप को सफलता मिल सकती है। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। शाम तक धन लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रखें। बिजनेस में सतर्क रहें, छवि खराब होगी। सेहत को लेकर सचेत रहें। आज नौकरी की तलाश पूरी होगी। ऑफिस लव के चक्कर में फसेंगे। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। आज विदेश यात्रा की संभावना बन रही है।
वृष:
आज दैनिक सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जातक के पारिवारिक तथा सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस राशि के व्यक्ति के जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन आलस्य से भरा रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। काम को लेकर दिन रात परिश्रम करेंगे। सेहत तंदुरस्त रहेगी। ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज पत्नी के लिए कपड़े व ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक काम करें तो अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगाएंगे।
मिथुन:
आज नौकरी के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। आप का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कुछ लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धन का लाभ मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें और व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। बिजनेस या पैसे को लेकर सतर्कता अच्छी है। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में सुनहरा मौका इंतजार कर रहा है। प्यार में परिवार को ना आने दें, वरना संबंध खराब होंगे। आज माता-पिता का साथ मिलेगा। अहंकार से प्रोफेशन स्तर पर काम बिगड़ेगा।
कर्क:
आज पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद में न पड़ें। आपकी अपनी पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई समस्या का हल हो सकता है। संतान की ओर से परेशानी रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। बाहर जाने से बचें। बिजनेस में नाम कमायेंगे। आज चोट -चपेट लग सकती हैं। अभिनय की दुनिया में नाम कमायेंगे। साथी के साथ रोमांटिक डेट करेंगे। पारिवारिक जीवन में झगड़े और जिद्द से काम बिगड़ेगा। सम्मान मिल सकता है।
सिंह:
आज का दिन अच्छा है। दिन की शुरुआत में सेहत और खर्चे के हिसाब से कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य आप पर मेहरबान बना रहेगा। बिगड़े हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी में सफलता हाथ लग सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य बना रहेगा। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। बिजनेस में परिवार का सहयोग मिलेगा। आज ऊर्जावान बने रहेंगे। विदेश जायेंगे। प्यार में बदनामी होगी। परिवार को लेकर खुशियों में चार चांद लगाएंगे। जल्दबाजी से नौकरी हाथ से जाएगी।
कन्या:
आज के दिन अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है या उनकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आप के अधूरे कार्य पूर्ण कर सकते हैं। अपने बिजनेस पर ध्यान दें। आज सर्दी की वजह से आलस छाएगा। दोस्त की मदद से अच्छी नौकरी मिलेगी। प्रेम में साथी की भावनाओं को समझेंगे। आज अपनी वाणी पर काबू रखें, परिवार से रिश्ता ख़राब कर सकते हैं। आज किसी दोस्त से लड़ाई होने का योग है।
तुला:
आज का दिन धन संबंधी मामले में सफलता देने वाला है। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें, लोगों से संपर्क कम रखें। खासकर घर की महिलाओं को तकलीफ हो सकती है। आप के पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। बिजनेस में विस्तार के लिए दिन बढ़िया है। सेहत का ख्याल रखें। काम को लेकर धैर्य बनाकर चलें। निजी रिश्ता खराब होगा। आज आपके परिवार में सुख शांति छाई रहेगी। मां की सेहत खराब होने से मन नहीं लगेगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आर्थिक लाभ वाला है। आर्थिक लाभ के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम हो सकता है। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर हो सकती है। बाहर जाने से बचें। सेहत पर असर पड़ सकता है। खर्च को लेकर परेशान होंगे। ऑफिस में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं। अपने व्यवसाय और पैसे को लेकर भावुकता अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध से ऑफिस का काम खराब करेंगे। फेसबुक पर मैसेज भेजकर अपनी बात बता दीजियेगा। आप अपनी चीजों को शेयर करने से बचें वरना तकलीफ होगी। अपनी गाड़ी संभल कर चलाएं।
धनु:
आज के दिन अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। लेखन के कार्य से और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला है। बाहर जाने से बचें। लोगों से कम मिलें, नहीं तो सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। नौकरी में प्रगति और प्रमोशन तय है। अपने प्यार को पाकर आज खुद को खुशनसीब समझेंगे।
आज परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने दोस्त से ईर्ष्या करेंगे।
मकर:
आज के दिन बिजनेस से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। साथ ही मानसिक तनाव भी बन सकता है। सेहत को लेकर इस जातक परेशान हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ प्रेमभाव बना रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बहुत से व्यापारिक समझौते होंगे। सेहतमंद और ऊर्जावान बने रहेंगे। अगर ऑफिस में काम पर ध्यान दें। अपने साथी के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और गिला-शिकवा दूर करेंगे। आपके परिवार में खुशी बनी रहेगी। दोस्तों से संबंध खराब होंगे।
कुंभ:
आज का दिन ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। इस बार की व्यस्तता परिवार के साथ होगी। आप को ऑफिस के काम से बाहर भी जाना पड़ेगा। यात्रा की भी संभावना बन सकती है, साथ में इन सब चीजों के साथ बेवजह के खर्च होंगे। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें। आपके बिजनेस और आर्थिक स्थिति को देखकर लोग आपसे जुड़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें और बाहर गर्म कपड़ों में निकले। अपने करियर के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। जीवनसाथी को समय नहीं दे पायेंगे। आज रिश्तेदारों से सावधान रहें, बिना मतलब का विवाद हो सकता है। आज लेन-देन न करें।
मीन:
आज का दिन दाम्पत्य जीवन में सुख देने वाला रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ प्राप्ति की संभावना रहेगी। आज सरकारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। दोपहर बाद सेहत संबंधी परेशानी होगी। जातक का संतान के साथ मतभेद हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज बिजनेस को लेकर नई -नई योजनाएं बनायेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में पैसे को लेकर सतर्क रहें। कॉलेज के दोस्तों के साथ मस्ती, करियर को प्रभावित करेगी। परिवार के साथ सुखद अनुभूति होगी। खर्च की अधिकता रहेगी, संभलकर चलें।