By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Latest News
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > आज का राशिफल
उत्तराखंड

आज का राशिफल

Web Editor
Last updated: 2023/12/13 at 4:49 AM
Web Editor  - Media
Share
14 Min Read
SHARE

मेष:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। आज आप कुछ कार्य के पूरा ना होने से थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन इसमें आपको यह ध्यान देना होगा कि आप कहीं किसी गलत व्यक्ति पर भरोसा करके लेनदेन ना करें, नहीं तो भविष्य में वह आपके भरोसे को तोड़कर आपको कोई बहुत बड़ी चोट पहुंचा सकता है। आज यदि आप अपने किसी दोस्त से रुपए पैसे की मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो वह बढ़ सकती है।आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। आज किसी बीमारी की चपेट में आने की संभावना बन रही है। नौकरी में उन्नति और पदोन्नति के योग हैं। किसी को दिल देने से पहले पड़ताल कर लें। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। संतान कष्ट होगा।

वृष:
आज का दिनशानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। आज आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी लेंगे। आज आप किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आज आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा, इसके साथ ही आपका साथ भी देगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्या का समाधान आज मिलेगा। आज आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी। नए-नए लव पार्टनर्स के लिए रोमांस भरा दिन रहेगा। आज अपने परिवार वालों से अपने लव पार्टनर को मिला सकते हैं। आप उनसे विवाह का जिक्र भी कर सकते हैं, आपकी यह भावना आपका प्रेमी पसंद करेगा। कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो परेशान रहेंगे। नौकरी में बार बार स्थानांतरण से परेशान रहेंगे। प्यार की वजह से आर्थिक स्तर पर असर पड़ेगा। दांपत्य जीवन में परेशान हो सकते हैं। मां से विवाद हो सकता है।

मिथुन:
आज के दिन लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे इसलिए धैर्य के साथ आगे बढ़ें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। यह किसी भी प्रकार की व्यापार वार्ता के लिए एक बढ़िया दिन है। आज के दिन आपके प्रतिद्वंदी आपकी प्रगति की रफ्तार को धीमा करने का प्रयास करेंगे, इसलिए हर मोर्चे से निपटने के लिए अपने आप का तैयार रखें। लव पार्टनर के साथ रिलेशन और मधुर होंगे। वैवाहिक रिश्तों में प्यार पाने के लिए आपको पहल करनी पड़ेगी। प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं, प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता है। कारोबार में तरक्की हो सकती है। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। विवाह बंधन में बंधेंगे। परिवार खुशहाल रहेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बहन के लिए आभूषण की खरीद करेंगे।

कर्क:
आज के दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज घर परिवार में यदि कोई कहासुनी होगी, तो उसमें आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। लेकिन आपको उस बात पर ध्यान नहीं देना है, क्योंकि सायंकाल तक परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से आप इस समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज कोई व्यक्ति आपके बनते हुए कार्यों में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलेगा। घर में किसी सदस्य की बीमारी तनाव देगी। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। बच्चों को चोट लगने से माहौल खराब होगा। आप आज किसी मांगलिक या पारिवारिक आयोजन में जा सकते हैं। उपहार मिल सकता है।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो आज किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रीपेयर होकर जायें। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोक– झोंक बनी रहेगी, लेकिन साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आयेंगी। बिजनेस और निवेश में रफ्तार स्लो रखें। आप आज पुरानी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में और युवा जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। प्यार भरे पुराने दिन याद आएंगे। परिवार के लिए जिम्मेदारियों के वहन में कर्ज की स्थिति बनेगी। पैतृक संपति का समाधान मिलेगा।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। दुश्मन और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। यदि आज आप अपनी संपत्ति को बेचना चाहते हैं तो आप आज बेच सकते हैं। स्थिति आपके अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का दबाव कुछ कम रहेगाआपकी लवलाइफ में आज अशान्ति रहने की संभावना है। अपने लव पार्टनर के साथ आप विवाह संबंधी भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। रिश्तों में भावनाओं की अहम भूमिका होती है, उसे समझें और आगे बढ़ें। व्यवसाय के लिए समय उत्तम है, निवेश का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बीमारी का आशंका बनी रहेगी। नौकरी की जगह खुद का व्यवसाय करेंगे। प्रेम संबंध के लिए समय उत्तम रहेगा। संतान की ऊंच शिक्षा के लिए धन की जरूरत पड़ेगा। प्यार के लिए खूबसूरत साथी मिलेगा।

तुला:
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम हो सकता है, इसलिए आज आपको अपने खानपान की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आज आपको आपका कोई सगा संबंधी धोखा दे सकता है, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उससे बचने में सफल रहेंगे। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन उत्साहजनक नहीं है। लव पार्टनर से भी आज आपकी मुलाकात संभव नहीं है। अगर अभी विवाह की बात चल रही है तो थोड़ी सावधानी से काम लें। आपका किसी प्रकार का अनैतिक व्यवहार आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। अगर व्यवसाय बढ़ा रहे हैं तो धन लाभ संभव है। आप अपनी और संतान की सेहत का ख्याल रखें। आपके लिए तनावभरा दिन रहेगा और ऑफिस में काम नहीं कर पायेंगे। कॉलेज के साथी प्यार और शादी कर सकते हैं। आपका परिवार या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

वृश्चिक:
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फीजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरूआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। व्यापार में ठीक-ठाक मुनाफा होगा। आज किन्हीं घरेलु कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। प्यार और आनन्द के क्षण आपको भाव विभोर कर देंगे। यह आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेंगे। व्यवसाय में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। पैर और जोड़ों में दर्द से पूरे दिन परेशान रहेंगे। ऑफिस के काम में आत्मविश्वास उच्चत्तम रहेगा। आप प्यार में खुशी के पल जियेंगे। आज परिवार और समाज में आपकी स्थिति अच्छी रहेगाी। परिवार के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे।

धनु:
आज के दिन आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों का समय दादा दादी के साथ बीतेगा, उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। सभी कामों में आपको सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है। प्रेम के लिए आज का दिन अनुकूल है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण परेशानी हो सकती है। अगर आप इकतरफा प्यार में हैं तो आपका इंतजार खत्म हुआ, आपको आज प्रेम की स्वीकृति मिलेगी। अपने कारोबार में लेन-देन से बचें। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में नई जगहों पर कोशिशों का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। आपका दिल साथी की हरकतों से टूटेगा। आज आप परिवार के मामलों में धैर्य रखें तो अच्छा रहेगा। नए लोगों से लाभवर्द्धक मुलाकात होगी।

मकर:
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे काम होंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपको कोई चोट चपेट ना आये। इसलिए जल्दबाजी में किसी काम को ना करें। यदि आज आप धन के निवेश के लिए कहीं पर योजना बनाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने व्यापार में होने वाले लाभ से संतुष्ट रहेंगे, लेकिन यदि आपकी अपने घर के किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। लव रिलेशन को किसी की नजर लग गयी है। बिना बात के मन मुटाव हो सकता है। लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें, प्रेम संबंध बेहतर होंगे। व्यवसाय में आपको नुकसान होगा। सतर्क रहें। आज सेहत सामान्य रहेगा। पढ़ाई और नौकरी में परिश्रम और सूझ–बूझ से काम लें। साथी के साथ तालमेल नहीं बैठने से रिश्ता टूटेगा। आज आपकी परिवार और दोस्तों से अच्छी मुलाकात हो सकती है। परिवार के खिलाफ जातक शादी करेंगे।

कुंभ: 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। आज आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी। किसी मित्र के सहयोग से प्रोपर्टी में निवेश करने का मन बनायेंगे।आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थी आज अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। आज आप पैसों का लेन-देन ध्यान पूर्वक करें। यदि आप किसी खास से विवाह करना चाहते हैं तो उसे प्रपोज कर दें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। किराने व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आप खुद की और मां की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में काम की कद्र होगी, लेकिन आपका रवैया चिड़चिड़ापन लिये होगा। आप साथी के साथ हर परेशानी भूल आनंद लेंगे। परिवार के साथ शापिंग पर जा सकते हैं और घर की सजावट कर सकते हैं। आज आप दोस्तों की वजह से बेवजह व्यस्त रहेंगे।

मीन: 
आज रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी ले सकते हैं। आपको कोई मित्र आपके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें है।जीवनसाथी से तनाव रहेगा विवाहित जन को संयम और अनुकूलता बनाए रखनी चाहिए। लव पार्टनर्स के लिए आज का दिन सामान्य है। आज परिवार के व्यवसाय से जुड़ेगे तो लाभ मिलेगा। हाई बीपी और पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी। शिक्षण कार्य से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा। भाई के दोस्त से आंखें चार होंगी। घर-परिवार में बेटी की दिखाई हो सकती है और रिश्ता तय होगा। शेयर मार्केट में किया निवेश लाभ देगा।

You Might Also Like

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।

29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।

मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

TAGGED: News
Web Editor December 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बागेश्वर में डॉक्टर विजय गुप्ता से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी
Next Article मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण आज, मुख्यमंत्री धामी भी लेंगे भाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड May 19, 2025
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड May 19, 2025
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड May 19, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड May 17, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
  • वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
  • 29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (905)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (567)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (531)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (510)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (489)
December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Nov   Jan »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?