By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पूर्व मंत्री हरक के करीबियों की माली हैसियत का पोस्टमार्टम शुरू
Share
Notification Show More
Latest News
राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन।
उत्तराखंड
दिल्ली-एनसीआर में 24 मई से शुरू होंगी गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कक्षाएं।
उत्तराखंड
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड
खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > पूर्व मंत्री हरक के करीबियों की माली हैसियत का पोस्टमार्टम शुरू
उत्तराखंड

पूर्व मंत्री हरक के करीबियों की माली हैसियत का पोस्टमार्टम शुरू

Web Editor
Last updated: 2024/02/16 at 6:04 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

ईडी एक्शन- हरक की करीबी पूर्व जिपं अध्यक्ष के बैंक लाकर में मिले लाखों के जेवर

हरक के करीबियों में खलबली, लक्ष्मी कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी है चुनाव

कांग्रेस ने कहा, ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह के करीबियों की माली हैसियत का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। हाल ही में ईडी ने रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा के बैंक लाकर्स से लगभग 50 लाख के गहने बरामद कर हिसाब मांगा गया है। यह गहने घण्टाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लाकर्स से बरामद किए गए। ईडी अभी बाकी लाकर्स भी खोलेगी। इस कार्रवाई में कुछ और भी खास तथ्य उजागर होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि लक्ष्मी राणा के बाद ईडी अन्य करीबियों पर भी नजरें बनाये हुई है। पूर्व मंत्री से जुड़े रहे कई लोगों की चल अचल संपत्ति की बारीक निगरानी की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि बीते दिवस पड़े छापे में ईडी कुछ अन्य करीबियों पर हाथ नहीं डाल पायी। ईडी इन लोगों की बीते सालों में बढ़े सम्पत्ति के ग्राफ की स्टडी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि ईडी ऐसे लोगों की सूची बना रही है जिनकी कुछ साल पहले तक माली हालत कमजोर थी और अब करोडों की चल-अचल संपत्ति के मालिक बने हुए हैं। इस मसले पर ईडी को खास तथ्य हाथ लगे हैं। इधर, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

लक्ष्मी कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकीं है चुनाव

2016 में कांग्रेस की हरीश सरकार से बगावत करने वाले हरक सिंह की करीबी लक्ष्मी राणा को पार्टी से निकाल दिया गया था। लेकिन अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम के तहत कांग्रेस ने 2017 में लक्ष्मी का निष्कासन वापस लेते हुए रुद्रप्रयाग विधानसभा से टिकट दे दिया। लेकिन लक्ष्मी राणा चुनाव नहीं जीत पाई थीं।

ईडी ने नगदी-जेवर किये थे बरामद

बीते 7/8 फरवरी को ईडी ने तलाशी के दौरान 1.10 करोड़ (लगभग) नगद, 80 लाख मूल्य का 1.3 किलोग्राम सोना, विदेशी मुद्रा राशि रु. 10 लाख (लगभग), बैंक लॉकर, डिजिटल उपकरण, अचल संपत्तियों से संबंधित भारी दस्तावेज़ बरामद और जब्त किए । हरक सिंह के दून स्थित आवास से 3 लाख कैश भी मिले थे।

छापे की कहानी

बीते सात फरवरी को ईडी ने कार्बेट पार्क के पाखरो रेंज में हुए घपले, जमीन खरीद व अन्य गड़बड़ियों को लेकर पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत, आईएफएस, पूर्व डीएफओ किशन चंद, बृज बिहारी शर्मा व बीरेंद्र कंडारी के यहां छापे मारे थे। राज्य सरकार के कर्मचारी रहे बीरेंद्र सिंह कंडारी पूर्व मंत्री हरक सिंह के स्टाफ में लम्बे समय तक रहे। जबकि डीएफओ किशन चन्द्र शर्मा जिम कार्बेट की पाखरो सफारी घोटाले में चर्चा में रहे। और आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जेल भी जा चुके हैं। ईडी ने दिल्ली,दून, चंडीगढ़, काशीपुर, श्रीनगर,लैंसडौन, हरिद्वार,ऋषिकेश व गुड़गांव समेत 17 स्थानों पर छापे मारे थे।

छापे में जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेज, लाकर्स, सोना,नगदी, विदेशी मुद्रा ,मोबाइल जब्त किए। काशीपुर से भाजपा नेता अमित सिंह को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में पूर्व डीएफओ किशन चंद जेल भी जा चुके हैं।

You Might Also Like

राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन।

दिल्ली-एनसीआर में 24 मई से शुरू होंगी गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कक्षाएं।

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

TAGGED: Breaking news, dehradun news, harak singh rawat uttrakhand
Web Editor February 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article breking: दिल्ली के अलीपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अब तक 9 श्रमिकों की मौत
Next Article स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने पत्नी के साथ दरबार साहिब में टेका मत्था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन।
उत्तराखंड May 15, 2026
दिल्ली-एनसीआर में 24 मई से शुरू होंगी गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कक्षाएं।
उत्तराखंड May 15, 2026
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखंड May 14, 2026
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड May 14, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन।
  • दिल्ली-एनसीआर में 24 मई से शुरू होंगी गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कक्षाएं।
  • उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
  • खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,210)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (771)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (751)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (694)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (672)
February 2024
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
26272829  
« Jan   Mar »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?