By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ईडी व सीबीआई से घिरे हरक सिंह को कांग्रेस ने दी ऑक्सीजन
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
उत्तराखंड
प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या
उत्तराखंड
दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।
उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत।
उत्तराखंड
नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > ईडी व सीबीआई से घिरे हरक सिंह को कांग्रेस ने दी ऑक्सीजन
उत्तराखंड

ईडी व सीबीआई से घिरे हरक सिंह को कांग्रेस ने दी ऑक्सीजन

Web Editor
Last updated: 2024/03/11 at 10:17 AM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

कांग्रेस हाईकमान ने ईडी व सीबीआई झेल रहे हरक सिंह को उड़ीसा का पर्यवेक्षक बनाया

कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से पूर्व सीएम हरीश रावत को हरिद्वार में मिली राहत

कांग्रेस पांचों लोकसभा सीट पर दिग्गजों पर खेलेगी दांव

देहरादून। पाखरो टाइगर सफारी समेत अन्य मामलों में सीबीआई व ईडी की जांच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री हरक सिंह को कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के बाबत अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। हरक सिंह रावत को उड़ीसा का आब्जर्वर बनाया गया है। हरक सिंह के साथ मीनाक्षी नटराजन व प्रगट सिंह को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है।


रामलला के दर्शन के बाद हरिद्वार की डगर हुई आसान

इस जिम्मेदारी के बाद यह भी  साफ हो गया है कि कांग्रेस हाईकमान हरक सिंह को लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ाने जा रहा। हरक सिंह हरिद्वार से टिकट के दावेदारों में शुमार थे। हरक सिंह लम्बे समय से हरिद्वार लोकसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त भी रहे। और लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर हरदा को गम्भीर संकट में डाल दिया था। अब हरक सिंह को उड़ीसा शिफ्ट करने के बाद हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत का रास्ता साफ बताया जा रहा है।

इस बीच, रविवार कांग्रेस के अंदर राजनीति घटनाक्रम तेजी से घूमा। पूर्व सीएम हरदा रामलला के दर्शन कर आये। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मेहरा ने प्रीतम सिंह के घर जाकर मेल मुलाकात की। प्रीतम सिंह टिहरी लोकसभा सीट से पार्टी के सबसे मजबूत दावेदारों में शुमार हैं।

मनीष खंडूडी के भाजपा में जाने के बाद पौड़ी लोकसभा सीट से गणेश गोदियाल के चुनावी अखाड़े में उतारे जाने की चर्चाओं पर मुहर लग चुकी है। नैनीताल व अल्मोड़ा सीट पर यशपाल आर्य, रंजीत रावत, महेंद्र पाल, प्रदीप टम्टा सशक्त दावेदारों में उभरे हैं। हल्द्वानी घपले व सपा के उम्मीदवार नहीं उतरने पर कांग्रेस नैनीताल व हरिद्वार सीट पर मजबूती मिलने के भी कयास लगा रही है।

बहरहाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह की करीबी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा के कांग्रेस छोड़ने के बाद हरक सिंह के राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। इस बीच, कांग्रेस हाईकमान ने हरक सिंह को उड़ीसा की जिम्मेदारी देकर जहां हरिद्वार में जारी टिकट की जंग को ठंडा करने की कोशिश की। वहीं, संकट में घिरे हरक सिंह को भी ऑक्सीजन मुहैया करा दी।

You Might Also Like

प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या

दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।

मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत।

नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या

TAGGED: bjp party, breking news, congress party, dehradun news, delhi, harak singh rawat, news breking
Web Editor March 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जोशीमठ आपदा के प्रभावितों का झलका आक्रोश, उतरे सड़क पर
Next Article ब्रेकिंग:धामी कैबिनेट में लिए गए यह अहम फैसले,पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
उत्तराखंड January 20, 2026
प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या
उत्तराखंड January 20, 2026
दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।
उत्तराखंड January 19, 2026
मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत।
उत्तराखंड January 19, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या
  • दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।
  • मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत।
  • नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,088)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (695)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (673)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (634)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (604)
March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?