By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अच्छी खबर:शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > अच्छी खबर:शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती
Editors Pickउत्तराखंड

अच्छी खबर:शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

Web Editor
Last updated: 2024/03/16 at 8:23 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मांगे आवेदन

 

गढ़वाल-कुमाऊं मण्डलों में सहायक अध्यापकों की कमी होगी दूर

देहरादून: सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के तहत एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से 60-60 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती के तहत 10-10 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। एलटी भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है जबकि लिखित प्रतियोगी परीक्षा माह जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी।

सूबे में विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने व विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने को लेकर राज्य सरकार दृढ संकल्पित है। इसी क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया था। उक्त पदों पर चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक (एलटी) के 786 तथा कुमाऊं मण्डल में सहायक अध्यापक (एलटी) 758 रिक्त पद शामिल हैं। आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से 60-60 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती के तहत 10-10 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। जिसमें गढ़वाल मंडल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी के 118, अंग्रेजी 104, संस्कृत 09, गणित 76, विज्ञान 140, सामान्य 124, व्यायाम 69 गृहविज्ञान 03, वाणिज्य 11, संगीत 02 तथा कला विषय में 130 रिक्त पद शामिल है। इसी प्रकार कुमाऊं मण्डल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी में 95, अंग्रेजी 76, संस्कृत 14, गणित 102, विज्ञान 112, सामान्य 139, व्यायाम 54, गृहविज्ञान 10, वाणिज्य 4, उर्दू 02, संगीत 06 तथा कला विषय में 144 पद शामिल है। आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी के इन रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की है जबकि लिखित परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी। सहायक अध्यापक के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिये अभ्यर्थी को स्नातक के साथ-साथ एलटी डिप्लोमा अथवा बी0एड0 उपाधि धारक होना अनिवार्य है, इसके अलावा यूटीईटी-2 अथवा सीटीईटी-2 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी भी आवश्यक है।

 

बयान-

सूबे में शिक्षकों की कमी न हो इसके लिये राज्य सरकार दृढ़संकल्पित है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विद्यायली शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।- *डा0 धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

TAGGED: उत्तराखंड समाचार, धन सिंह रावत मंत्री, धन सिंह रावत शिक्षा मंत्री
Web Editor March 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अच्छी खबर: खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं का सपना जल्द होगा साकार-रेखा आर्या
Next Article कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेम नगर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹ 178.98 लाख की लागत से नलकूप निर्माण का किया शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड November 13, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड November 13, 2026
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 13, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड November 12, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,346)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (875)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (849)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (795)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (779)
March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?