By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कांग्रेस ने भाजपा से मांगा 10 साल का हिसाब
Share
Notification Show More
Latest News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
उत्तराखंड
युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
उत्तराखंड
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
उत्तराखंड
तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
उत्तराखंड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > कांग्रेस ने भाजपा से मांगा 10 साल का हिसाब
Editors Pickउत्तराखंडराजनीती

कांग्रेस ने भाजपा से मांगा 10 साल का हिसाब

Web Editor
Last updated: 2024/03/29 at 11:42 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

कांग्रेस ने पूरे देश मे शुरू किया “मेरे विकास का दो हिसाब”अभियान की शरुवात

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में “मेरे विकास का दो हिसाब” की शुरूआत करते हुए कैंपेन चलाते हुए केन्द्र की मोदी सरकार से 10 साल के विकास का हिसाब मांगा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये “मेरे विकास का दो हिसाब” कैंपेन लॉंच कर पूरे चुनाव को फिर से जनता के मुद्दों की ओर मोड़ते हुए भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों से विकास का हिसाब मांगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता प्रत्येक चुनाव मे विकास के मुद्दों की बजाय भावनात्मक मुद्दे बदल-बदल कर हवा-हवाई चुनाव लड़कर बाहर निकलना चाह रही है वहीं कांग्रेस पार्टी ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भारतीय जनता पार्टी पर जनता की ओर से सवालों की बौछार करने का निर्णय लिया है।

 

 

मथुरादत्त जोशी ने कह कि आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी चारों तरफ से घिर चुकी है तथा जनता के ज्वलंत सवालों से बचने का रास्ता खोजती नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी से अजीज आ चुकी है तथा जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विकास पर हिसाब चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह कैंपेन केवल सोशल मीडिया तक नहीं बल्कि सोशल, डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी मज़बूती से चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनहित से जुड़े सवालों का कोई जवाब नहीं है क्यों कि पिछले 10 सालों में भाजपा कभी कालाधन वापस लायेंगे, कभी 15-15 लाख देंगे तो कभी 2 करोड़ नौकरी देंगे जैसे जुमलों पर जनता को भ्रमित करती आई है परन्तु इस लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के झूठे वादों, जुमलेबाजी तथा झांसों में आने वाली नहीं है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कैंपेन के ज़रिए अपनी नीतियों के माध्यम से किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, व्यापारी और छात्र जैसे कई महत्वपूर्ण वर्गों की आवाज़ उठाकर पूरे चुनाव अभियान को ‘‘भाजपा बनाम जनता” करने में सफलता हासिल की है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने जिन मुद्दों पर जनता के बीच जाने का फैसला लिया है उसके तहत ’मेरे विकास का दो हिसाब’ दो अभियान के माध्यम से भाजपा से सवाल किये हैं कि देश के कुल बेरोजगारों में 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है? कॉरपोरेट का 16 लाख करोड़ माफ हो गया लेकिन हमारे किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसानों को एमएसपी कब मिलेगी?

 

 

’जातिगत जनगणना और भागीदारी’- देश के संस्थानों विभागों और संसाधानों में हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्णों की उचित भागीदारी क्यों नहीं है? महंगाई आज चरम पर क्यों है? घर चलाना मुश्किल क्यों है? आम लोग अपना परिवार क्यों नहीं चला पा रहे हैं? महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं? महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण देना कब बंद होगा?
मथुरादत्त जोशी ने यह भी कहा प्रत्येक चुनाव में झूठे वादों, जुमलेबाजी तथा बदल-बदल कर जनता को भ्रमित करने वाले मुद्दों की देश की जनता इन सवालों के माध्यम से भाजपा के अबकी बार चार सौ के पार नारे की हवा निकालने जा रही है

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।

युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।

TAGGED: उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी, करण माहरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, लोकसभा चुनाव 2024
Web Editor March 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शहीद के पार्थिव शरीर को 15 पैसे के पोस्टकार्ड पर घर भेजने वाली कांग्रेस को अग्निवीर पर बोलने का नैतिक अधिकार नही – भाजपा
Next Article लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में करेंगे जनसभा,अन्य लोकसभा क्षेत्रों में इन केंद्रीय नेताओं की बढ़ी डिमांड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
उत्तराखंड June 25, 2025
युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 25, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
उत्तराखंड June 25, 2025
तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
उत्तराखंड June 25, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
  • युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
  • तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (936)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (601)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (558)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (535)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (512)
March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?