By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लोकसभा चुनाव 2024: अगले तीन दिन भाजपा झोंकेगी बूथों में ताकत, नड्डा ने लिया 23 हारी विस सीटों का फीडबैक
Share
Notification Show More
Latest News
30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।
उत्तराखंड
हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर सुनाया फैसला, जांच कमेटी को दिए निर्देश।
उत्तराखंड
मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने उठाए 18 महत्वपूर्ण कदम, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 तक सीमित।
उत्तराखंड
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को किया रवाना।
उत्तराखंड
आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > लोकसभा चुनाव 2024: अगले तीन दिन भाजपा झोंकेगी बूथों में ताकत, नड्डा ने लिया 23 हारी विस सीटों का फीडबैक
Editors Pickउत्तराखंड

लोकसभा चुनाव 2024: अगले तीन दिन भाजपा झोंकेगी बूथों में ताकत, नड्डा ने लिया 23 हारी विस सीटों का फीडबैक

Web Editor
Last updated: 2024/04/05 at 4:35 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 23 हारी हुई विधानसभा सीटों के संबंध में रिपोर्ट दी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बढ़त बढ़ाने की दृष्टि से 23 हारी हुई विधानसभा सीटों पर विशेष कार्ययोजना बनाई है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इन सीटों पर लगातार प्रवास करते रहे हैं। 2022 के विस चुनाव में हारी इन सीटों पर सांसद, क्षेत्रीय विधायक और पार्टी पदाधिकारियों को भी प्रवास करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री धामी ने भी इन सीटों पर जनसंपर्क, सभाएं और रोड शो किए। 21 मार्च से उन्होंने अपने चुनावी दौरों की शुरुआत कर दी थी। करीब 30 विधानसभाओं में उनके दौरे हो चुके हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पूरे चुनाव के दौरान अधिक से अधिक विधानसभाओं को कवर करने का लक्ष्य बनाया है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 23 हारी हुई सीटों पर प्रवास के कार्यक्रम बनाए हैं। वे लगातार इन सीटों में सांगठनिक स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संवाद के जरिये तैयारियों का फीडबैक ले रहे हैं।
बृहस्पतिवार को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष हारी हुई सीटों की अब तक की तैयारी और चुनावी रणनीति को साझा किया। उन्होंने प्रदेश में पार्टी की चुनावी तैयारियों की भी जानकारी दी। नड्डा ने सभी पांचों लोकसभा सीटों पर अब तक चले प्रचार की गति के बारे में भी जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें मैं भी हूं पन्ना प्रमुख अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टिहरी लोस की कोर कमेटी की बैठक में मतदाता संपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। अगले तीन पार्टी बूथों में एक-एक वोट से संपर्क साधने की कोशिश करेगी।


नड्डा ने कहा, पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की यह कोशिश होनी चाहिए कि वह अपने क्षेत्र के तकरीबन सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करे और उसे लोकहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों, फैसलों और योजनाओं के बारे में जानकारी दें। राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेश बंसल, लोकसभा प्रभारी विनय रोहिला समेत टिहरी लोस क्षेत्र के विधायक व वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोस चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक वोटों के अंतर से जीत दिलाने के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। कहा, अब प्रत्येक कार्यकर्ता का यह प्रयास हो कि वह अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करे और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और कार्यों की चर्चा करे।

 

पार्टी का त्रिदेव सम्मेलन पर जोर

चुनावी दृष्टि से भाजपा का बूथ प्रबंधन पर खास फोकस है। पार्टी ने प्रत्येक बूथ के तीन पदाधिकारियों, जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलओ टू को त्रिदेव की संज्ञा दी है। नड्डा शुक्रवार को हरिद्वार में त्रिदेवों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी तरह के सम्मेलन पार्टी सभी लोकसभा क्षेत्रों में करेगी। ऐसे एक और सम्मेलन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संबोधित कर सकते हैं। यह सम्मेलन नैनीताल लोस सीट पर हो सकता है।

You Might Also Like

30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।

हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर सुनाया फैसला, जांच कमेटी को दिए निर्देश।

मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने उठाए 18 महत्वपूर्ण कदम, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 तक सीमित।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को किया रवाना।

आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए: मुख्यमंत्री

TAGGED: जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड
Web Editor April 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड : कक्षा एक में 6 साल से कम उम्र के बच्चों के दाख़िले पर पाबंदी
Next Article प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है देवभूमि उत्तराखंड में नवीन युग और अंत्योदय का संकल्प साकार-रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।
उत्तराखंड May 22, 2025
हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर सुनाया फैसला, जांच कमेटी को दिए निर्देश।
उत्तराखंड May 22, 2025
मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने उठाए 18 महत्वपूर्ण कदम, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 तक सीमित।
उत्तराखंड May 22, 2025
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को किया रवाना।
उत्तराखंड May 22, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • 30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।
  • हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर सुनाया फैसला, जांच कमेटी को दिए निर्देश।
  • मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने उठाए 18 महत्वपूर्ण कदम, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 तक सीमित।
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को किया रवाना।
  • आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए: मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (909)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (570)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (534)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (513)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (491)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?