By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने थापा भाजपा का दामन
Share
Notification Show More
Latest News
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने थापा भाजपा का दामन
Editors Pickउत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने थापा भाजपा का दामन

Web Editor
Last updated: 2024/04/05 at 2:29 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष मेजर जनरल एएस रावत सहित 05 मेजर जनरल, 06 कर्नल, 03 लेफ्टिनेंट कर्नल एवं 01 नौसेना कमांडर ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून:  सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज चुनाव कार्यालय सालावाला देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों और सैनिकों को टोपी, पट्का और फूल माला पहनाकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में फूल माला से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाली है तब से देश का मान और सम्मान विश्व के पटल पर ऊंचा किया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पहले जब पाकिस्तान से गोली चलती थी, यहां से गोली चलाने का अनुमति नहीं मिलती थी, तब तक हमारे कई जवान शहीद हो जाते थे। लेकिन आज अगर वहां से एक गोली चलती है तो यहां से गोला चलता है। यह सब संभव हो पाया है तो सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से हो पाया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। पहले भारत दूसरे देशों से हथियार मांगता था अब भारत दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भरोसा दिलाया कि टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को मसूरी विधानसभा क्षेत्र से दुगने अंतर से विजय दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा विगत 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में अभूतपूर्व कार्य हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा देश की आजादी के बाद ऐसा चुनाव हो रहा, कोई यह प्रश्न नही कर रहा है किसकी सरकार बन रही है, इस बार सबको पता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने वाली है। एनडीए की सरकार बनने वाली है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चर्चा ये नहीं है कि सरकार किसकी बनने वाली है बल्कि चर्चा से बीजेपी की 400 से अधिक कितनी सीटें आने वाली है।मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लगातार संगठन का अपने विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा गठबंधन आज प्रधानमंत्री और जनता का हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून हाथी बड़कला निवासी राधिका जोशी को मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने पर उन्हे सम्मानित भी किया।

इन सैन्य अधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता-मेजर जनरल ओ0पी0 सोनी, मेजर जनरल डी0 अग्निहोत्री, मेजर जनरल नीरज वर्मा, मेजर जनरल आनन्द सिंह रावत, मेजर जनरल अभय एस0 कार्की, कर्नल लक्ष्मण सिंह, कर्नल आलोक कुमार, कर्नल प्रदीप भाटिया, कर्नल आनन्द थपलियाल, कर्नल सुमन नेगी, कर्नल सनी बक्शी, कर्नल टी0एम0 थापा और कर्नल कैलाश चन्द्र देवरानी, कमाण्डर एस0एस0 मुथारु, कर्नल शशि पोखरियाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रोहिला, विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, कर्नल आरएस भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राष्ट्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, निर्मला थापा, निरंजन डोभाल, भावना चौधरी, राजेश राजोरिया, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्षद, बीडीसी, ग्राम प्रधान सहित पार्टी के हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

TAGGED: dhami cm, कुमाऊं समाचार, मसूरी विधायक गणेश जोशी, सीएम पुष्कर सिंह धामी
Web Editor April 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा के पक्ष में लोगों का बढ़ता जनाधार, मोदी  के 10 वर्षों के कार्यकाल पर मुहर है- त्रिवेंद्र सिंह रावत
Next Article चुनाव से पहले जोर-शोर से स्‍थापना दिवस का जश्‍न मनाएगी भाजपा, 10 लाख से ज्यादा बूथों पर विशेष कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (638)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (611)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?