By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम यात्रा: केदारनाथ हेली सेवा 20 जून तक हुई फुल, पहली बार सितंबर-अक्तूबर के लिए भी बुकिंग हुई शुरू
Share
Notification Show More
Latest News
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > चारधाम यात्रा: केदारनाथ हेली सेवा 20 जून तक हुई फुल, पहली बार सितंबर-अक्तूबर के लिए भी बुकिंग हुई शुरू
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटन

चारधाम यात्रा: केदारनाथ हेली सेवा 20 जून तक हुई फुल, पहली बार सितंबर-अक्तूबर के लिए भी बुकिंग हुई शुरू

Web Editor
Last updated: 2024/05/04 at 12:41 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:राज्य में 10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग में जबरदस्त उत्साह नजर आया है।आज शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए। अब मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो खोल दी है।

आज शनिवार को सुबह जैसे ही केदारनाथ हेली सेवाओं की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से शुरू हुई तो जबरदस्त उत्साह नजर आया। आज शाम करीब पांच बजे तक 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हेली टिकट बुक हो गए। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते हैं।

लिहाजा, इस अवधि की हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार को ही 15 सितंबर से 31 अक्तूबर की अवधि की हेली बुकिंग भी खोल दी गई है। देर शाम तक इस अवधि की भी टिकट बुकिंग में तेजी आनी शुरू हो गई थी।

किस माह के लिए कितनी बुकिंग

 

माह ,बुकिंग की संख्या, यात्रियों की संख्या

मई 4,680              12,581

जून 4,258              11,562

सितंबर 589              1,778

अक्तूबर 454              1,342

 

किस राज्य से कितनी बुकिंग

 

1904 बुकिंग के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। उत्तर प्रदेश की 878, गुजरात की 847, कर्नाटक की 841, उत्तराखंड की 837, दिल्ली की 793, तेलंगाना की 679, मध्य प्रदेश की 437, आंध्र प्रदेश की 405, पश्चिम बंगाल की 391, राजस्थान की 328, हरियाणा की 251, अरुणाचल प्रदेश की 238, ओडिशा की 219, तमिलनाडु की 185, छत्तीसगढ़ की 177, बिहार की 111, पंजाब की 109, झारखंड की 96, हिमाचल प्रदेश की 41, जम्मू कश्मीर की 41, केरल की 27, चंडीगढ़ की 22, गोवा की 16, असम की 10, दादर नगर हवेली व दमन और दीव की चार, त्रिपुरा की चार, अंडमान, लद्दाख, लक्षद्वीप, मेघालय, पुडुचेरी, सिक्किम की दो-दो, मणिपुर की एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर से आठ बुकिंग हुई है।

कहां का कितना किराया

 

गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये

फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये

सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये

यहां से बुक होगा केदारनाथ हेली सेवा का टिकट : https://www.heliyatra.irctc.co.in/

 

पिथौरागढ़ की हवाई सेवा अब छह दिन

पिथौरागढ़ की हवाई सेवाओं का भी सरकार ने विस्तार कर दिया है। अभी तक देहरादून से पिथौरागढ़ की हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर छह दिन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इस हवाई सेवा से स्थानीय लोगों के आवागमन में और अधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही सीमांत क्षेत्र के पर्यटन को विस्तार मिलेगा व स्थानीय लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।

You Might Also Like

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।

29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।

मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

TAGGED: उत्तराखंड पर्यटन, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ हेली बुकिंग, चारधाम यात्रा शुरू, बड़ी खबर, बद्रीनाथ धाम, समाचार उत्तराखंड, हेली सेवा
Web Editor May 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: मसूरी में सड़क हादसा,कार गिरी खाई में पांच लोगों की मृत्यु,एक घायल
Next Article बड़ी खबर: आम जनता के विरोध के चलते, इन शराब की उप दुकानों का आवंटन रद्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड May 19, 2025
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड May 19, 2025
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड May 19, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड May 17, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
  • वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
  • 29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (905)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (567)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (531)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (511)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (489)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?