By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसटीएफ ने साईबर ठगों के एक और कॉल सेन्टर का किया खुलासा,विगत माह से अब तक 03 कॉल सेन्टरों पर की गयी कार्यवाही
Share
Notification Show More
Latest News
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
उत्तराखंड
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > एसटीएफ ने साईबर ठगों के एक और कॉल सेन्टर का किया खुलासा,विगत माह से अब तक 03 कॉल सेन्टरों पर की गयी कार्यवाही
Editors Pickउत्तराखंडक्राइम

एसटीएफ ने साईबर ठगों के एक और कॉल सेन्टर का किया खुलासा,विगत माह से अब तक 03 कॉल सेन्टरों पर की गयी कार्यवाही

Web Editor
Last updated: 2024/05/14 at 10:08 AM
Web Editor  - Media
Share
8 Min Read
SHARE

♦️ *”हेलो सर आईसीआईसीआई बैंक केडिट कार्ड डिपार्टमेन्ट से नेहा शर्मा बात कर रही हूँ,सर आईसीआइसीआई बैंक आपको फ्री ऑफ कॉस्ट क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रहा है। जिसकी लिमिट आपको 5 लाख तक प्रोवाइड की जाएगी सर, क्या आप इंटरेस्टेड हो क्रेडिट कार्ड लेने के लिए ?।” फिर आपकी एक सहमती और आपका बैंक एकाउन्ट खाली।*

♦️ *एसटीएफ की नयी मुहीम “उत्तराखण्ड को नहीं बनने देंगे जमतारा” जनपद हरिद्वार में साईबर ठगों के एक और कॉल सेन्टर का किया खुलासा। विगत माह से अब तक 03 कॉल सेन्टरों पर की गयी कार्यवाही।*

♦️ *साईबर ठगों के गिरोह के सरगना को गिरप्तारकर उसके कब्जे से 06 मोबाईल फोन, 14 डेबिट कार्डस, 01 फीनो पेमेन्ट बैंक की पीओएस मशीन, 01 कम्प्यूटर मय सीपीयू, बैंक की पासबुक एवं लाखों रूपये के लेन देन के रजिस्टरों को किया गया बरामद।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ़ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि विगत कुछ समय से देशभर में केडिट कार्ड के नाम पर फर्जी कॉल कर उनसे धोखाधड़ी किये जाने की घटनाओं के दृष्टिगत एस०टी०एफ०, उत्तराखण्ड द्वारा गृह मन्त्रालय के 14c के विभिन्न वेब पोर्टलो का अवलोकन करने पर पाया कि केडिट कार्डस व अन्य माध्यमों से आम जन मानस को धोखा देकर आनॅलाईन ठगी कर लाखों रूपये हड़पने की 22 घटनाओं में जो गिरोह संलिप्त है, वो वर्तमान में जनपद हरिद्वार क्षेत्रार्न्तगत् थाना सिडकुल में सक्रिय है, इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपनी एसटीएफ की टीम को इस गिरोह की गतिविधियों पर गहनता से जांच करने एवं इस गिरोह के सदस्यों को चिन्हित करते हुये ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

इस जांच के दौरान विभिन्न मोबाईल नम्बरों के *डेटा का विश्लेषण किया गया साथ ही प्रकाश में आये संदिग्ध बैंक एकाउंटस के लेन देन का विवरण चैक किया गया तो पाया कि इन संदिग्ध बैंक खातों में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल और देशभर के अन्य राज्यों से अलग अलग लोंगो के बैंक एकाउन्ट से पैसा गिरोह के खातो में निरन्तर स्थानान्तरित किया जा रहा था। इनके संदिग्ध खातो में पिछले कुछ महीनो में में 70 लाख रूपये का लेन-देन पाया गया।* इसके पश्चात इस गिरोह की सटीक जानकारी के लिये अपनी एसटीएफ टीम को थाना सिडकुल क्षेत्र में लगाया गया था।

 

दिनांकः 13.05.24 की देर सांय को सटीक सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा मोहल्ला रामनगर, ग्राम रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार में एक घर में छापा मारकर एक व्यक्ति विपिन पाल पुत्र बृजपाल निवासी रामनगर रावली महदूद थाना सिड़कुल जनपद हरिद्वार मूल स्थायी पता ग्राम पिन्डोरा जहांगीरपुर थाना झिंझाना जिला शामली उ०प्र० उम्र 26 वर्ष को गिरप्तार किया गया। उससे एसटीएफ टीम को 06 मोबाईल फोन, 04 मोबाईल फोन के खाली डिब्बे, 01-कम्प्यूटर मोनिटर, 01-सीपीयू, 14 डेबिट कार्ड, 03 रजिस्टर व 01 आईसीआईसीआई बैंक की चैकबुक, 01 फीनो पेमेंट बैंक की पीओएस मशीन बरामद हुयी है। जिनके सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर धारा 419, 420, 120 (बी) भादवि व धारा 66सी, 66डी आई०टी० एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुये अभियुक्त को थाना सिडकुल में दाखिल किया गया है।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त युवक विपिन पाल से पूछताछ में पता चला है कि वह हरिद्वार में वर्ष 2017 से रह रहा है, मूल रूप से ग्राम पिंडोरा जहाँगीरपुर थाना झिझांना जिला शामली उ०प्र० का रहने वाला है। वह10वीं पास है तथा पिछले कई सालों से केडिट कार्ड, इंश्योरेंस एवं विभिन्न लोन दिलाने के नाम पर फोन के माध्यम से काल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। उसके साथ इस काम में 11 व्यक्ति एक गिरोह बनाकर ऑनलाइन ठगी का कार्य कर रहे थे।सभी को अलग अलग काम दिया गया था। जिसे विपिन पाल द्वारा ही संचालित किया जा रहा था तथा अन्य गिरोह के 03 सदस्यों जिनका कार्य ऐसा डाटा उपलब्ध कराना होता था जिनके साथ ठगी की जानी है।

 

ये लोग क्रेडिट कार्ड आदि के नाम पर फर्जी बैंक कर्मचारी बन कर काल करते थे और उनसे क्रेडिट कार्ड जिसकी लिमिट 05 लाख रूपये तक बताकर उसे स्वीकृत किये जाने को लेकर प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ठगी कर लेते थे। इसके अलावा लोगों को ठगने के लिये उनको फर्जी लिंक भेज कर उनका फोन हैक कर धनराशि को अपने पास मौजूद बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते है।* इस गिरोह द्वारा फर्जी लिंक, बैंक खाते एवं फर्जी आई०डी० के सिम अन्य गिरोह के 03 व्यक्तियो द्वारा उपलब्ध कराया जाता था। पकड़े व्यक्ति विपिन पाल ने पूछताछ में ही बताया कि ठगी से प्राप्त धन से रामनगर रावली महदूद में ही अपने घर के पास ही एक दो मंजिला नया घर खरीदा गया है तथा फर्जी कॉल करने के लिये एक आफिस ब्रहमपुरी बाजार में खोला गया था जहां से कम्पयूटर, मोबाईल फोन, क्रेडिट कार्डस, लेन देन के रजिस्टर, फिनो की पीओएस मशीन, चैक बुक व अन्य सामान बरामद किया गया है। धोखाधड़ी के लिये इस गिरोह द्वारा एनक्सटी, जीपे, पेटीएम, पेजैप, नो ब्रोकर पे, फोन पे एप्प आदि फोन एपस् को इस्तेमाल किया जाता था।

 

बरामद रजिस्टर के एक पेज में कॉल करने की स्किप्ट लिखी गयी है जिसमें लिखा गया है कि “हेलो सर आईसीआईसीआई बैंक केडिट कार्ड डिपार्टमेन्ट से नेहा शर्मा बात कर रही हूँ सर आईसीआइसीआई बैंक आपको फी आफॅ कॉस्ट कडिट कार्ड ऑफर कर रहा है। जिसकी लिमिट आपको 5 लाख तक प्रोवाइड की जाएगी सर, क्या आप इंटरेस्टेड हो. क्रेडिट कार्ड लेने के लिए के लिये।” इसके पश्चात सामने वाले व्यक्ति की सहमति पर उसे एक लिंक भेजा जाता और उसके फोन का सारा एक्सेस ले लिया जाता फिर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया जाता था। एसटीएफ द्वारा गिरोह के अन्य लोगों की गिरप्तारी हेतु आगे की कार्यवाही की जा रही है।

*गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम* — विपिन पाल पुत्र बृजपाल निवासी रामनगर रावली महदूद थाना सिड्कुल जनपद हरिद्वार मूल स्थायी पता ग्राम पिन्डोरा जहांगीरपुर थाना झिंझाना जिला शामली उ०प्र० उम्र-26 वर्ष

*बरामदगी का विवरण-* 06 मोबाईल फोन, 14 डेबिट कार्डस, 01 फीनो पेमेन्ट बैंक की पीओएस मशीन, 01 कम्प्यूटर मय सीपीयू बैंक की पासबुक एवं लेन देन के रजिस्टर।

 

*गिरप्तार करने वाली टीम-*

1. निरीक्षक  यशपाल विष्ट।
2. उ०नि० धर्मेन्द्र सिंह रौतेला,
3. उ०नि० यादविन्दर बाजवा,
4. स०उ०नि० हितेश कुमार,

5. हे०का० संदेश यादव,
6. हे०का० बिरेन्द्र नौटियाल,
7. का० अनिल कुमार,
8. का० देवेन्द्र सिंह,
9. का० रवि पन्त,
10. का० नितिन कुमार

You Might Also Like

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।

मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

TAGGED: 2024 चारधाम यात्रा उत्तराखंड, देहरादूनharidwar, समाचार
Web Editor May 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर कर रहे थे हुड़दंग भारी,रुद्रप्रयाग पुलिस ने उतार दी खुमारी
Next Article रेलवे ने किया हरिद्वार से साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू,गर्मियों में उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को होगा फायदा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
उत्तराखंड November 15, 2026
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।
उत्तराखंड November 15, 2026
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
उत्तराखंड November 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड November 13, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
  • राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।
  • मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,349)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (878)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (851)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (797)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (780)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?