By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता करना पड़ा भारी, सीएम की सख़्ती के बाद कथित यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता करना पड़ा भारी, सीएम की सख़्ती के बाद कथित यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Editors Pickउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेश

उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता करना पड़ा भारी, सीएम की सख़्ती के बाद कथित यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Web Editor
Last updated: 2024/05/28 at 5:14 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता करना पड़ा भारी, सीएम की सख़्ती के बाद कथित यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

देहरादून:उत्तराखंड में जैन मुनियों से एक युवक को अभद्रता करना भारी पड़ गया। कथित यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। देश से लेकर पूरी दुनिया में जैन संप्रदाय का परचम फैलाने वाले मुनियों को उत्तराखंड की पवित्र धरती पर अपमान झेलना पड़ा है. इसकी वजह एक कथित यूट्यूबर युवक है. जिसने कुछ दिगंबर संतों के साथ अभद्रता कर दी है. जिस पर दिगंबर जैन संप्रदाय ने भारी नाराजगी जताई है. उधर, मामले ने तूल पकड़ा को खुद सूबे के मुख्यमंत्री समेत डीजीपी को पूरे मामले में सफाई देनी पड़ी है. अब आनन-फानन में मामले में एसटीएफ को जांच सौंपी गई है. साथ ही यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, एक कथित यूट्यूबर युवक ने दिगंबर जैन संप्रदाय के कुछ संतों को रास्ते में रोक कर उन पर टिप्पणी की थी. साथ ही उनके साथ अभद्रता भी की. जिसका युवक ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. जिससे जैन संप्रदाय के भावनाओं को आहत पहुंची. वीडियो सामने आने के बाद योजना ग्रुप (Youth Of Jainism Now Active) ने एक्स पर वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, डीजीपी अभिनव कुमार समेत तमाम अधिकारियों को टैग कर शिकायत की. जिसका संज्ञान उत्तराखंड पुलिस ने लिया और चमोली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया.

उधर, वीडियो का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लेकर डीजीपी अभिनव कुमार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए. सीएम धामी के कार्यालय (Office Of Pushkar Singh Dhami) से जारी निर्देश में कहा गया है कि ‘मुख्यमंत्री जैन मुनियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को सभी तथ्यों की भली-भांति जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.’

चमोली के युवक के खिलाफ केस दर्ज:➡️ वहीं, दिगंबर संतों के साथ अभद्रता का संज्ञान लेकर पुलिस ने टिहरी जिले के देवप्रयाग थाने में सूरज सिंह फर्स्वाण पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी रतगांव, थराली (चमोली) हाल निवासी देहरादून के खिलाफ धारा 153A, 295A आईपीसी और 67A आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि युवक ने यह वीडियो ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के आसपास बनाया था.

क्या बोले डीजीपी अभिनव कुमार➡️ मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि ‘मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दिगंबर जैन संप्रदाय के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही गई हैं. जिससे जैन समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. जैसे ही ये वीडियो हमारे संज्ञान में आए, वैसे ही तत्काल जांच के लिए एक एसटीएफ टीम गठित कर दी गई. 27 मई 2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक युवक कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता कर रहा था। उक्त प्रकरण की जांच करने में सामने आया कि उक्त वीडियो सूरज सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अंतर्गत तोता घाटी के पास में बनाया गया था। इस प्रकरण में उक्त युवक के विरुद्ध थाना देवप्रयाग में धारा 153A, 295A आईपीसी एवं 67A आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

TAGGED: उत्तराखंड डीजीपी, उत्तराखंड पुलिस, क्राइम, डीजीपी अभिनव कुमार उत्तराखंड, देहरादून, समाचार
Web Editor May 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कौड़ियाला के पास श्रद्धालुओं की बस पलटी, SDRF ने किया त्वरित प्राथमिक उपचार, सभी यात्री सुरक्षित
Next Article अल्मोड़ा:सल्ट क्षेत्र में 300 मीटर नीचे खाई में गिरी कार,कार में सवार 4 लोगों में से 3 की हुई मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड November 13, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड November 13, 2026
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 13, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड November 12, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,346)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (875)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (849)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (795)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (779)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?