By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम: अब एक घंटे में 1800 श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे केदार बाबा के दर्शन,कार्ययोजना तैयार
Share
Notification Show More
Latest News
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।
उत्तराखंड
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या
उत्तराखंड
चम्पावत में नाबालिग से कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की एसआईटी जांच में हुआ बड़े षड्यंत्र का खुलासा, सामने आया सच।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > चारधाम: अब एक घंटे में 1800 श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे केदार बाबा के दर्शन,कार्ययोजना तैयार
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटन

चारधाम: अब एक घंटे में 1800 श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे केदार बाबा के दर्शन,कार्ययोजना तैयार

Web Editor
Last updated: 2024/06/02 at 4:38 AM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा में जून में आस्था का सैलाब फिर से उमड़ने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। श्रद्धालुओं की भीड़ के हिसाब से धाम में समिति द्वारा एक घंटे में 1800 से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही बाबा केदार के भक्त अपने अराध्य के शृंगार दर्शन रात्रि 12 बजे तक कर सकेंगे।

10 मई को शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस माह के 22 दिनों में रिकार्ड 5,88,790 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जबकि वर्ष 2022 में मई के 31 दिनों में धाम में 5,54,671 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वहीं, स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश और सरकार द्वारा ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद से आगामी सप्ताह से केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

बीकेटीसी ने केदारनाथ में दर्शन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए योजना बनाई है। समिति एक दिन में 36 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं की भीड़ के हिसाब से एक घंटे में 1800 से 2100 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। जून में धर्म दर्शन सुबह 4.30 बजे से शुरू कर दिए गए हैं, जो अपराह्न 3.30 बजे तक हो रहे हैं।

इसके बाद आधे घंटे बाबा केदार को बाल भोग लगाया जा रहा है, जिसके तहत मंदिर को बंद किया जा रहा है। गर्भगृह की साफ-सफाई के बाद शाम चार बजे से पुन: धर्म दर्शन कराए जा रहे हैं, जो शाम सात बजे तक हो रहे हैं। सायंकालीन आरती के साथ बाबा केदार के शृंगार दर्शन शुरू होंगे, जो रात 12 बजे तक कराएं जा रहे हैं।

रात 12 से सुबह चार बजे तक भक्तों की पूजाएं संपादित की जा रही हैं। केदारनाथ में यात्रा के सफल संचालन के लिए बीकेटीसी के 80 कर्मचारी रोटेशन के हिसाब से आठ-आठ घंटे की ड्यूटी देते हुए बाबा के भक्तों को दर्शन कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह के मुताबिक जून में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद को ध्यान में रखते हुए भक्तों को एक दिन में अधिकाधिक दर्शन के लिए पूरी योजना बनाई गई है। सुबह 4.30 बजे से धर्म दर्शन शुरू कर दिए गए हैं और एक घंटे में 1800 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। भीड़ अधिक हुई तो यह संख्या बढ़ाई जाएगी। शृंगार दर्शन का समय रात 12 बजे तक होगा।

You Might Also Like

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।

मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या

चम्पावत में नाबालिग से कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की एसआईटी जांच में हुआ बड़े षड्यंत्र का खुलासा, सामने आया सच।

TAGGED: उत्तराखंड, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ, पर्यटन
Web Editor June 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर: मतगणना से पहले देहरादून में तैनात वरिष्ठ PCS अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,पद से हटाये गये देहरादून ADM रामजी शरण
Next Article क्राइम: युवती के साथ फेसबुक पर की दोस्ती,किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति।
उत्तराखंड May 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।
उत्तराखंड May 9, 2026
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या
उत्तराखंड May 8, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
  • श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।
  • मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या
  • चम्पावत में नाबालिग से कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की एसआईटी जांच में हुआ बड़े षड्यंत्र का खुलासा, सामने आया सच।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,207)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (769)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (748)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (693)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (670)
June 2024
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?