By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में आयोजित हों कार्यक्रम, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक: डॉ. धन सिंह रावत
Share
Notification Show More
Latest News
बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
उत्तराखंड
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या।
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम।
उत्तराखंड
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या
उत्तराखंड
प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में आयोजित हों कार्यक्रम, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक: डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में आयोजित हों कार्यक्रम, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक: डॉ. धन सिंह रावत

Web Editor
Last updated: 2024/09/03 at 2:10 PM
Web Editor  - Media
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून:- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आगामी 5 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों तथा विद्यालय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। इस संबंद्ध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस को भव्य रूप से मनाया जायेगा। जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में भाषण, चित्रकला, गायन व वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित गोष्ठियां आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताया जायेगा, जिनके जन्मदिवस को पूरा देश राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। विभागीय मंत्री ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि समाज में शिक्षक की भूमिक महत्वपूर्ण होती है। वह जीवन में होने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं और भविष्य के बेहतर निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

You Might Also Like

बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम।

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या

प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री

TAGGED: excellent teachers will be honored at district and block level: Dr. Dhan Singh Rawat, Programs should be organized in all schools on Teachers' Day
Web Editor September 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पॉलीथिन एवं गंदगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, 7 दुकानदारों का हुआ चालान।
Next Article ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर हमले के बाद एक्शन में एसएसपी अजय सिंह, पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
उत्तराखंड September 28, 2026
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या।
उत्तराखंड September 28, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम।
उत्तराखंड September 27, 2026
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या
उत्तराखंड September 26, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
  • आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या।
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम।
  • आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या
  • प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,300)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (831)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (817)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (762)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (738)
September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Aug   Oct »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?