By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का संविदा कर्मी रिश्वत मांगने के आरोप में हुआ गिरफ्तार।
Share
Notification Show More
Latest News
हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।
उत्तराखंड
13 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान।
उत्तराखंड
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र : रेखा आर्या
उत्तराखंड
August 7, 2026
Uncategorized
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का संविदा कर्मी रिश्वत मांगने के आरोप में हुआ गिरफ्तार।
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का संविदा कर्मी रिश्वत मांगने के आरोप में हुआ गिरफ्तार।

Web Editor
Last updated: 2024/09/21 at 1:24 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

 

देहरादून:- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल के संविदा कर्मचारी को पुलिस उसके साथी समेत ढाई हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति की शिकायत का निस्तारण करने के लिए यह रकम मांग रहे थे। इसके लिए संविदा कर्मचारी ने अपने खाते का क्यूआर कोड भी पीड़ित तक पहुंचाया था। राजपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी अजय सिंह को मिली एक गोपनीय शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के लिए एसओजी को जिम्मेदारी दी गई थी। पता चला कि मनोज ठकराल हरिद्वार के गुरुकुल नारसन में एक रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। लेकिन, रेस्टोरेंट संचालक ने मनोज का तय वेतन नहीं दिया। इस पर उन्होंने श्रमायुक्त कार्यालय रुड़की में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, कोई कार्रवाई न होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर भी शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद उन्हें शैलेंद्र गुसाईं नाम के व्यक्ति ने खुद को सीएम हेल्पलाइन का कर्मचारी बताते हुए कॉल की। उसने कहा कि उनकी शिकायत का निस्तारण हो जाएगा लेकिन इसके लिए 2500 रुपये देने होंगे। शैलेंद्र ने मनोज ठकराल को व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भी भेज दिया। एसओजी ने गोपनीय जांच के आधार पर पाया कि यह क्यूआर कोड शैलेंद्र का नहीं बल्कि किसी और के खाते का है। इसके बाद सच्चाई सामने आई कि क्यूआर कोड शुभम आनंद नाम के युवक का है। शुभम आनंद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में संविदा पर तैनात है। उसी ने शैलेंद्र गुसाईं को मनोज ठकराल का मोबाइल नंबर भेजा था। ताकि वह उससे बात कर रिश्वत मांग सके।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में सब इंस्पेक्टर आदित्य सैनी की तहरीर के आधार पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जानकारी कर रही है कि कहीं किसी अन्य व्यक्ति के साथ तो इस तरह की ठगी नहीं हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुभम आनंद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में गत छह महीने से काम रहा है। वह इस वक्त कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर है। उसका वेतन 10500 रुपये प्रति माह है। शुभम आनंद माउंट व्यू कॉलोनी आईटी पार्क का रहने वाला है। जबकि, उसका साथी शैलेंद्र गुसाईं कैनाल रोड, गुमानीवाला, ऋषिकेश का रहने वाला है। वह इस वक्त टूर एंड ट्रैवल व प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोपियों ने कुछ समय पहले इस तरह की योजना बनाई थी। एसएसपी ने अपील की है कि यदि किसी ने इस प्रकार से रिश्वत दी है तो वह भी पुलिस को शिकायत कर सकता है।

You Might Also Like

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।

13 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान।

युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी : रेखा आर्या

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र : रेखा आर्या

2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद।

TAGGED: Contract worker of Chief Minister Helpline arrested on charge of demanding bribe.
Web Editor September 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन।
Next Article मंत्री रेखा आर्या ने ली खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री का योजनाओं के सफल और निर्बाध क्रियान्वयन के साथ स्मार्ट स्टोरेज, तकनीक के इस्तेमाल और राशन किट जैसे विषयों पर बल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।
उत्तराखंड August 10, 2026
13 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान।
उत्तराखंड August 8, 2026
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड August 8, 2026
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र : रेखा आर्या
उत्तराखंड August 7, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।
  • 13 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान।
  • युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी : रेखा आर्या
  • 29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र : रेखा आर्या
  • (no title)

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,269)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (803)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (790)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (733)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (699)
September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Aug   Oct »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?