By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज़्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन। यह वर्ष उत्तराखण्ड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का वर्ष है: रेखा आर्या।
Share
Notification Show More
Latest News
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज़्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन। यह वर्ष उत्तराखण्ड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का वर्ष है: रेखा आर्या।
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज़्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन। यह वर्ष उत्तराखण्ड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का वर्ष है: रेखा आर्या।

Web Editor
Last updated: 2024/11/09 at 11:22 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

नैनीताल:- राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन, पृथक राज्य के लिए किए गए संघर्ष को नमन करने का दिन है। उन्होंने जोड़ा कि यह दिन हमें स्मरण करवाता है कि अपने उत्तराखंड को प्राप्त करने के लिए हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने कितना कुछ समर्पित किया और अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनकहा कि हम पूर्ण रूप से राज्य आंदोलनकारियों की आशानुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

इसके बाद रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऑनलाइन उद्बोधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर वर्चुअली दिया गए बधाई संदेश का भी श्रवण किया।

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बिना इस देवभूमि का कोई अस्तित्व नहीं है। पृथक राज्य की मांग के दौरान मुज़फ़्फ़रनगर, खटीमा, मसूरी गोली कांड जैसे तमाम ऐसी घटनाएं हैं जिनको सुन कर आज भी मन सिहर उठता है।

उन्होंने अपने संबोधन मे आगे जोड़ा कि हमारा उत्तराखंड आज अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। यह वर्ष उत्तराखंड के समग्र विकास को एक नए आयाम पर ले जाने का वर्ष है। ये वर्ष उत्तराखंड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूर्ण करने का वर्ष है। ये वर्ष नव संकल्प लेने और उनकी सिद्धि को सुनिश्चित करने का वर्ष है। ये वर्ष प्रगति की नई परिभाषा लिखने का वर्ष है। यह वर्ष ‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’ के निर्माण का वर्ष है।

मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी के दिए संदेश का ज़िक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे सख़्त और निर्णायक कदमों की प्रशंसा की है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता और नक़ल विरोधी क़ानून जैसे कई ऐसे निर्णायक फ़ैसले लिए हैं जिनसे प्रदेश के युवा और महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हो रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सतत विकास की रैंकिंग में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर आया है और हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के अनुरूप इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए प्रयासरत है।

प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का अपने संबोधन में ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों को राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी इतनी आसानी से नहीं मिलती, यह हमारी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज हमको राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी का गौरव प्राप्त हुआ है।

हमारी सरकार संकल्पित है कि उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ खेल भूमि के रूप मे भी विकसित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य, अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में, उन्नति की स्वर्णिम आभा से दीपित होगा।

संबोधन के उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने पशुपालन, उद्यान विभाग समेत विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगायी गई स्टॉल्स का निरीक्षण भी किया।

इस कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा मंडल समिति सदस्य के॰एल॰ आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, नगर मंत्री संतोष कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शीना मेहरा, राज्य आंदोलनकारी सहित ज़िलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह और ज़िला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Web Editor November 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामना।
Next Article राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की कई अहम घोषणाएं, वर्ष 2030 तक 50 से अधिक आबादी वाले गांवों में पहुंचेगी सड़क।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड November 12, 2026
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
उत्तराखंड November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
उत्तराखंड November 9, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,346)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (875)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (849)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (795)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (779)
November 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
« Oct   Dec »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?