By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: महिला आयोग ने महिलाओं को दी विभिन्न आपराधिक व कानूनी जानकारी, कार्यस्थल पर शोषण से बचने के लिए किया जागरूक
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक।
उत्तराखंड
108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > महिला आयोग ने महिलाओं को दी विभिन्न आपराधिक व कानूनी जानकारी, कार्यस्थल पर शोषण से बचने के लिए किया जागरूक
उत्तराखंड

महिला आयोग ने महिलाओं को दी विभिन्न आपराधिक व कानूनी जानकारी, कार्यस्थल पर शोषण से बचने के लिए किया जागरूक

Web Editor
Last updated: 2024/12/09 at 1:14 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

देवभूमि में निर्भय होकर कार्य करे मातृशक्ति, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन व लिंग समानता के लिए आयोग कर रहा काम : कुसुम कण्डवाल

लिंग के आधार पर भेदभाव को कम करने तथा आपराधिक कानूनों व महिलाओं के लिए उपाय पर आयोग ने की कार्यशाला

महिला आयोग ने महिलाओं को दी विभिन्न आपराधिक व कानूनी जानकारी, कार्यस्थल पर शोषण से बचने के लिए किया जागरूक

देहरादून:- आज उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार दिनांक- 09 दिसम्बर 2024, सोमवार को स्थान – प्रेक्षागृह, संस्कृति विभाग, देहरादून में महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (25 नवम्बर) से अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (10 दिसम्बर) के उपलक्ष्य में आपराधिक कानूनो एवं महिलाओं के लिए उपाय विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, राज्यमंत्री मधु भट्ट, राज्यमंत्री विनोद उनियाल आयोग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यशाला की शुरुआत में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग विभिन्न प्रकार से महिलाओं के लिए कार्य कर रहा है आयोग केवल काउंसलिंग कराने तक सीमित नही है।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि में मातृशक्ति निर्भय होकर कार्य करे। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तथा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन व लिंग समानता के लिए आयोग तत्परता से कार्य कर रहा है।

वही कार्यशाला में पहुंचे विभिन्न रिसोर्सपर्सनों ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। जिस क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक पी रेणुका ने भारतीय न्याय संहिता के नए कानूनों व धाराओं सहित साइबर अपराधों के विषय पर जानकारी दी।

डॉ पारुल दीक्षित विभागध्यक्ष विधि विभाग, डीएवी पीजी कॉलेज ने महिलाओं को विभिन्न कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई।

राज्य सहकारी संघ की महानिदेशक सुश्री रमिन्द्री मंद्रवाल ने महिलाओं के विभिन्न अधिकारों व समस्या के समाधान के लिए प्रमुख उपायों तथा उनको स्वरोजगार इत्यादि विषय की जानकारी उपलब्ध कराई।

महिला कल्याण विभाग की उप निदेशक अंजना गुप्ता ने कार्यशाला में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई वहीं आयोग के विधि अधिकारी दयाराम सिंह ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर जागरूक किया तथा आयोग के कार्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि राज्यमंत्री मधु भट्ट,बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना व राज्यमंत्री विनोद उनियाल ने आयोग को इस कार्यशाला की बधाई देते हुये सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पूर्ण निष्ठा व निडरता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने समस्त प्रतिभागियों को जागरूकता सामग्री भी वितरित की।

कार्यशाला का संचालन उप निरीक्षक स्वाति चमोली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की सदस्य विमला नैथानी, सदस्य वैशाली नरूला, सदस्य सरोज बहुगुणा, नारायण तोमर, वीरेंद्र रावत, शानू रावत, रीना बिजल्वाण, आधार वर्मा सहित आयोग कर्मचारी, विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकर्ता व महाविद्यालयों की छात्रायें उपस्थित रही।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक।

108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।

TAGGED: Women's Commission gave various criminal and legal information to women and made them aware to avoid exploitation at workplace
Web Editor December 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड ग्रीन गेम्स करा कर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश, बनेगा देश का पहला राज्य -रेखा आर्या
Next Article भारत दर्शन यात्रा पर उत्तराखंड की विशिष्टता के बारे में बताएं मेधावी छात्र –छात्राएं – मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
उत्तराखंड October 23, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड October 23, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड October 23, 2026
निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक।
उत्तराखंड October 23, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक।
  • 108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,325)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (854)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (836)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (781)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (757)
December 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Nov   Jan »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?