By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रदेश की खेल सुविधाओं में जुड़ा एक और आयाम, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक।
उत्तराखंड
108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश की खेल सुविधाओं में जुड़ा एक और आयाम, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण
उत्तराखंडस्पोर्ट्स

प्रदेश की खेल सुविधाओं में जुड़ा एक और आयाम, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण

Web Editor
Last updated: 2024/12/18 at 12:39 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, प्रदेश की खेल सुविधाओं में जुड़ा एक और आयाम।

हरिद्वार :- बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश के खेल ढांचे में तब एक नया आयाम जुड़ गया जब हरिद्वार के रोशनाबाद में खेल मंत्री रेखा आर्या ने नए बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तीन प्रशिक्षण शिविरों में शामिल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भी बांटी।

सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूजन हवन करके नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया । उन्होंने कहा कि यह बास्केटबॉल कोर्ट प्रदेश की खेल यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित होगा । खेल मंत्री ने कहा कि अन्य खेलों की तरह ही हरिद्वार जल्द बास्केटबॉल खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में भी नाम रोशन करेगा । उनका कहना था कि 28 जनवरी से शुरू हो रहे 38 वें नेशनल गेम्स में हरिद्वार हॉकी, कुश्ती और कबड्डी के रूप मे तीन इवेंट आयोजित कर रहा है और यह धर्मनगरी के लिए गौरव की बात है। उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि खेल मंत्री रेखा आर्या के प्रयासों से भारतीय ओलंपिक संघ ने दो परंपरागत खेलों योगासन और मलखंब को भी पदक कैटेगरी में शामिल कर लिया है। जिस तरह के अथक प्रयास खेल मंत्री रेखा आर्या कर रही है, यह भी संभव है कि और चार खेलों को कोर गेम्स में शामिल करने का फैसला हो जाए। बास्केटबॉल कोर्ट के लोकार्पण के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे नए 400 मीटर ट्रैक का निरीक्षण किया और इसके काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला क्रीड़ा अधिकारी शाबली गुरुंग, समाजसेवी विशाल गर्ग व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

आपसे मिलने आई हूं हरिद्वार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने करीब डेढ़ घंटे का वक्त खिलाड़ियों से मिलने में बिताया । रोशनाबाद में चल रहे तीन खेल प्रशिक्षण शिविरों के एक-एक खिलाड़ी से मिलकर उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और आगामी राष्ट्रीय खेल के लिए शुभकामना दी । खेल *मंत्री ने उनसे कहा कि लोकार्पण तो एक औपचारिक कार्यक्रम है, मैं खास तौर से सिर्फ आपसे मुलाकात और बातचीत करने यहां आई हूं।* खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें खाना कैसा मिल रहा है, कोच कैसी तैयारी कर रहे हैं और क्या वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ जमकर सेल्फी ली और फोटोग्राफी कराई।

सोशल मीडिया पर लगाइए नेशनल गेम्स के प्रतीक

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों, कोचेज और प्रदेश की पूरी जनता से यह अपील भी की कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नेशनल गेम्स के प्रतीक बतौर स्टेटस लगाएं जिससे प्रदेश से बाहर के लोगों को भी पता चले कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की तैयारी किस तरह से कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, एंथम, जर्सी और मशल की फोटो सबको अपने फेसबुक और व्हाट्सएप इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड करना चाहिए

खिलाड़ी ही दे सकते हैं रजत जयंती का गिफ्ट

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कहा कि हम अगले साल प्रदेश का रजत जयंती स्थापना वर्ष मना रहे हैं और इस मौके पर प्रदेश को सबसे बड़ा गिफ्ट आप लोग ज्यादा से ज्यादा मैडल जीत कर दे सकते हैं । उन्होंने से कहा कि आप से बेहतर गिफ्ट उत्तराखंड प्रदेश की 25वीं वर्षगांठ पर कोई और नहीं दे सकता।

ओपन ट्रायल के जरिए होगा सलेक्शन

प्रदेश में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों के सलेक्शन में पूरी तरह पारदर्शिता रखने के लिए नई पहल की गई है । खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश की कोई भी खेल प्रतिभा इन खेलों में भाग लेने से वंचित न हो जाए इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह में ओपन सिलेक्शन ट्रायल कराया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि जो खिलाड़ी किसी वजह से प्रशिक्षण शिविरों में शामिल नहीं हो पाए हैं वे भी ओपन ट्रायल में शामिल होंगे और इसके जरिए हर हुनरमंद खिलाड़ी को प्रदेश की टीम में चयनित होने का मौका मिलेगा। खेल मंत्री ने बताया कि उन्होंने इसके लिए ओलंपिक संघ से बात की है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक।

108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।

TAGGED: Another dimension added to the sports facilities of the state, Sports Minister Rekha Arya inaugurated the basketball court
Web Editor December 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय-मुख्यमंत्री।
Next Article 6559 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की भर्ती जल्द: रेखा आर्या।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
उत्तराखंड October 23, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड October 23, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड October 23, 2026
निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक।
उत्तराखंड October 23, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक।
  • 108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,325)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (854)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (836)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (781)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (757)
December 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Nov   Jan »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?