By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अल्मोड़ा के चुनावी समर में उतरी मंत्री रेखा आर्या, मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा की।
Share
Notification Show More
Latest News
108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > अल्मोड़ा > अल्मोड़ा के चुनावी समर में उतरी मंत्री रेखा आर्या, मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा की।
अल्मोड़ाउत्तराखंड

अल्मोड़ा के चुनावी समर में उतरी मंत्री रेखा आर्या, मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा की।

Web Editor
Last updated: 2025/01/19 at 3:07 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

 

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा के नगर निगम बनने के बाद पहली बार हो रहे चुनावी समर में रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी दस्तक दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा की गलियों में वोट मांगे और एक जनसभा को भी संबोधित किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने माल रोड से शुरू करके कई गलियों और बाजारों में रोड शो किया और भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन की अपील की। इसके बाद राजपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नगर पालिका में कांग्रेस को वोट देकर जनता ने देख लिया है कि उनका कोई विकास कांग्रेस पार्टी नहीं करने वाली है। अभी तक अल्मोड़ा में सीवर लाइन की समस्या का भी समाधान कांग्रेस नहीं कर पाई। भाजपा विकासवादी पार्टी है और कांग्रेस को परिवारवाद से आगे कुछ नहीं सूझता। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए जिन सुख सुविधाओं और अधिकारों की कल्पना की थी, उन्हें मोदी सरकार ने साकार करने का काम किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट , कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, सिकंदर पवार, बिट्टू कर्नाटक आदि मौजूद रहे।

खेल मंत्री ने सुनी मन की बात

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार सुबह अल्मोड़ा नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार अजय वर्मा के माल रोड स्थित चुनाव कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात एपिसोड सुना। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने कहा कि
मन की बात कार्यक्रम का यह 118वां एपिसोड इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि आगामी 26 जनवरी को हमारा गणतंत्र अपने 75 साल पूरे करने जा रहा है। हम सब संविधान सभा में शामिल रहे विद्वानों को नमन करते हैं, जिन्होंने विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान देश को दिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने असम के ग्रामीणों से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग सुनाया, जिससे हम सब भी सीख ले सकते हैं। हमेशा की तरह मन की बात का यह एपिसोड भी उमंग, उत्साह और प्रेरणा का संचार करने वाला रहा।

राष्ट्रीय खेलों के लिए स्टेडियम को सजाने के निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्य ने रविवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
यहां पर 38वें राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता का आयोजन होना है। खेल मंत्री ने अधिकारियों से तैयारी के बारे में पूछा और उन्हें स्टेडियम के बाहर और अंदर राष्ट्रीय खेलों से जुड़े प्रतीक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उप खेल निदेशक शक्ति सिंह के साथ खिलाड़ियों के आगमन, ठहरने और रहने खाने की समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा की और सभी इंतजाम चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होने स्टेडियम में मौजूद खिलाडियों से भी परिचय प्राप्त किया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मंत्री का स्वागत किया।

You Might Also Like

108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित।

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।

TAGGED: Minister Rekha Arya entered the electoral fray in Almora and held a road show and public meeting in support of the mayoral candidate.
Web Editor January 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश पर सीएम धामी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज।
Next Article खेल सुविधाओं के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड : रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।
उत्तराखंड October 22, 2026
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड October 22, 2026
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड October 22, 2026
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित।
उत्तराखंड October 21, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • 108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।
  • मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित।
  • मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,323)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (853)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (835)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (781)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (756)
January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Dec   Feb »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?