By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पोखरियाल वंशज की वंशावली पर लिखित हमारी सांस्कृतिक परम्परा का घोतक “संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का हुआ विमोचन।
Share
Notification Show More
Latest News
हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।
उत्तराखंड
13 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान।
उत्तराखंड
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र : रेखा आर्या
उत्तराखंड
August 7, 2026
Uncategorized
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > पोखरियाल वंशज की वंशावली पर लिखित हमारी सांस्कृतिक परम्परा का घोतक “संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का हुआ विमोचन।
उत्तराखंड

पोखरियाल वंशज की वंशावली पर लिखित हमारी सांस्कृतिक परम्परा का घोतक “संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का हुआ विमोचन।

Web Editor
Last updated: 2025/02/20 at 2:51 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

पोखरियाल वंशज की वंशावली पर लिखित हमारी सांस्कृतिक परम्परा का घोतक “संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का विमोचन।

घनसाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी ने किया पत्रिका का विमोचन

“संकल्प-सिद्धि” पत्रिका के द्वारा आगामी पीढ़ी को अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास की जानकारी होगी प्राप्त: सी.एस पोखरियाल

 

घनसाली:- जनपद टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के ग्राम सिल्यारा गांव में डॉ. प्यार सिंह पोखरियाल के सुपुत्र अंकित पोखरियाल की मेंहदी रश्म में प्रतापनगर व प्रवासी पट्टी केमर के पोखरियाल वंशज पर आधारित लिखित हमारी सांस्कृतिक परम्परा का घोतक “संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का घनसाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी ने विमोचन किया। बुधवार को पूर्व विधायक नेगी ने पत्रिका के प्रकाशन के लिए सभी पोखरियाल परिवार व ग्रामवासियों एवं प्रबुद्ध लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारी संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इसके संरक्षण के लिए सभी को आगे आकर कार्य करना चाहिए। इस तरह के सराहनीय प्रयास समाज मे कारगर साबित होंगे।

वहीं बालगंगा सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल ने बताया कि पत्रिका में भदूरा पट्टी के गल्याखेत गांव के निवासरत पोखरियाल जाति एवं सभी जातियों की वंशावली के साथ ही धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक लेखों को प्रकाशित किया गया है। जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी अपने पूर्वजों के नामों व कामों से रूबरू हो सके।

वहीं पत्रिका विमोचन में पहुंचे बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल के प्रबंधक प्रशांत जोशी ने कहा कि इस प्रकार के पत्रिकाओं के द्वारा समाज को अपने पूर्वजों की संस्कृति एवं विरासत को संजोए रखने की प्रेरणा मिलती है यह समाज के लिए एक उत्कृष्ट पहल है। उन्होंने पत्रिका के संपादक व समस्त पोखरियाल बंधुओं को उक्त प्रेरणास्रोत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि संकल्प सिद्धि पत्रिका में पोखरियाल वंशज की पूरी कहानी का विवरण दिया गया है जिससे आने वाली आगामी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परम्परा व अपने पूर्वजों के द्वारा समाज हित में किये गये कार्यों की झलक से रुबरू करवाया जा सके। पत्रिका के द्वारा आगामी पीढ़ी को अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्राप्त होगी। इस ‘संकल्प-सिद्धि’ पत्रिका के माध्यम से हम अपनी संस्कार सिद्ध पुरानी परम्पराओं को भविष्य के लिए भी सुरक्षित रख सकेंगे।

वहीं “संकल्प सिद्धि” पत्रिका के प्रकाशन पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदीप चंद रमोला (प्रमुख प्रतापनगर), भगवान सिंह पोखरियाल (ब्लॉक प्रमुख डोईवाला), दिवाकर प्रसाद पैन्यूली (प्रधानाचार्य जीआईसी गल्याखेत) ने पत्रिका के सफल प्रकाशन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की जिसका कि पत्रिका में प्रकाशन किया गया है।

संकल्प सिद्धि पत्रिका के सम्पादक विवरण

संयुक्त प्रधान संपादक
उम्मेद सिंह पोखरियाल
चन्दन सिंह पोखरियाल

मुख्य सम्पादक- दर्शन सिंह पोखरियाल
सम्पादक – मदन सिंह पोखरियाल
सह-सम्पादक – सत्ये सिंह पोखरियाल
सह-सम्पादक – बरफ सिंह पोखरियाल
सह-सम्पादक – डॉ० प्यार सिंह पोखरियाल
सहयोग – आचार्य सन्तोष व्यास

पत्रिका विमोचन अवसर पर उम्मेद सिंह चौहान, हुकम सिंह रावत, सूरत सिंह रावत, कुंवर रावत, सबल सिंह बिष्ट, विजयराम जोशी, आनंद व्यास, इंद्र सिंह रावत, केदार सिंह रौतेला, विजेंद्र बिष्ट, रोशन लाल जोशी, प्यार सिंह पोखरियाल, विशेश्वर जोशी, प्राशांत जोशी, भरत सिंह नेगी आदि गणमान्य लोगों सहित समस्त ग्रामवासी मौजद थे।

You Might Also Like

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।

13 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान।

युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी : रेखा आर्या

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र : रेखा आर्या

2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद।

TAGGED: a declaration of our cultural tradition, Release of "Sankalp-Siddhi" magazine, written on the genealogy of Pokhriyal descendants.
Web Editor February 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने उप जिलाधिकारी की नियुक्ति होने तक कुर्सी छोड़ स्टूल पर बैठकर कामकाज चलाने का लिया था संकल्प।
Next Article खेल मंत्री ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, कहा समग्र विकास का नमो बजट।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।
उत्तराखंड August 10, 2026
13 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान।
उत्तराखंड August 8, 2026
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड August 8, 2026
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र : रेखा आर्या
उत्तराखंड August 7, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।
  • 13 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान।
  • युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी : रेखा आर्या
  • 29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र : रेखा आर्या
  • (no title)

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,268)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (803)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (790)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (733)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (699)
February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
« Jan   Mar »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?