By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने माणा के पास हुए हिमस्खलन की ली जानकारी, राज्य आपात परिचालन केंद्र से व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
Share
Notification Show More
Latest News
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।
उत्तराखंड
2036 ओलंपिक में छा जाने का लें संकल्प: रेखा आर्या
उत्तराखंड
गैरसैंण की धरती से मुख्यमंत्री का उदघोष : उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी।
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई
उत्तराखंड
भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल, विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने माणा के पास हुए हिमस्खलन की ली जानकारी, राज्य आपात परिचालन केंद्र से व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने माणा के पास हुए हिमस्खलन की ली जानकारी, राज्य आपात परिचालन केंद्र से व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Web Editor
Last updated: 2025/02/28 at 1:10 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने माणा के पास हुए हिमस्खलन की ली जानकारी, राज्य आपात परिचालन केंद्र से व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

अधिकारियों को दिए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आई.टी पार्क देहरादून पहुंचकर जनपद चमोली के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हिमस्खलन की स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अति शीघ्र घटनास्थल में पहुंचने के निर्देश देते हुए कहा कि घटनास्थल के सबसे समीप स्थित हेलीपैड को अति शीघ्र खोल जाए। जिससे रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा रेस्क्यू अभियान में हेलीकॉप्टर की भी मदद लेकर रेस्क्यू में तेजी लाई जाए। उन्होंने सभी घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से जरूरत पड़ने पर एम्स ऋषिकेश लाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से निरंतर समन्वय संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जनपद चमोली में हिमस्खलन के बाद लगातार राहत बचाव का कार्य जारी है। आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन, वायु सेना, सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सभी से निरंतर वार्ता जारी है। विजिबिलिटी ना होने के कारण वर्तमान में हेलीकॉप्टर का जाना संभव नहीं है। इस संबंध में स्नो एक्सपर्ट की सेवाएं ली जा रही हैं। आईटीबीपी के लोग घटना स्थल में विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी पहली प्राथमिकता श्रमिकों को सुरक्षित निकलना है। सभी लोग अलग अलग स्थानों से हैं, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क में है। प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा रेस्क्यू अभियान में किसी भी एजेंसी की आवश्कता होने पर उनकी मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 लोगों को आईटीबीपी अस्पताल पहुंचाया गया है। बर्फबारी जारी है, कई जगहों पर मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। कल मौसम खुलने की संभावना है, जिससे रेस्क्यू अभियान में भी तेजी आएगी। सभी रेस्क्यू दल आपस में समन्वय के साथ कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा माणा हेलीपैड को भी एक्टिव किया जा रहा है। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल गोपेश्वर में भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से घटना की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के समीप हिमस्खलन की सूचना मिली थी। यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव  शैलेश बगौली,  विनोद कुमार सुमन,  विनय शंकर पांडे, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।

2036 ओलंपिक में छा जाने का लें संकल्प: रेखा आर्या

गैरसैंण की धरती से मुख्यमंत्री का उदघोष : उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई

भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल, विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य।

TAGGED: Chief Minister Dhami took information about the avalanche near Mana, took stock of the arrangements from the State Emergency Operations Center.
Web Editor February 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारतीय सनातन संस्कृति है ज्ञान विज्ञान एवं आध्यात्म का अद्वितीय संगम: मुख्यमंत्री
Next Article चमोली: माणा में युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान, अब तक 47 मजदूर किये गए रेस्क्यू, सीएम ने हवाई सर्वेक्षण कर लिया स्थिति का जायजा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।
उत्तराखंड June 24, 2025
2036 ओलंपिक में छा जाने का लें संकल्प: रेखा आर्या
उत्तराखंड June 23, 2025
गैरसैंण की धरती से मुख्यमंत्री का उदघोष : उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी।
उत्तराखंड June 21, 2025
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई
उत्तराखंड June 21, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।
  • 2036 ओलंपिक में छा जाने का लें संकल्प: रेखा आर्या
  • गैरसैंण की धरती से मुख्यमंत्री का उदघोष : उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी।
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई
  • भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल, विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (936)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (599)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (557)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (533)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (511)
February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
« Jan   Mar »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?