By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की जनसुनवाई, गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों का किया स्पष्टीकरण तलब।
Share
Notification Show More
Latest News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
उत्तराखंड
युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
उत्तराखंड
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
उत्तराखंड
तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
उत्तराखंड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की जनसुनवाई, गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों का किया स्पष्टीकरण तलब।
उत्तराखंड

सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की जनसुनवाई, गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों का किया स्पष्टीकरण तलब।

Web Editor
Last updated: 2025/03/29 at 2:14 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ों समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण

सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की जनसुनवाई

गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब

सोमेश्वर/अल्मोड़ा:- प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो समस्याओं का निस्तारण कराया और कई मामलों में अधिकारियों को तुरंत तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

विकासखंड ताकुला के सोमदेव ग्राउंड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस शिविर में मेरे समक्ष जो भी समस्याएं आई हैं उनके निस्तारण में परिणाम भी दिखना चाहिए। अगर दिए गए निर्देशों को परिणाम में नहीं बदला तो सरकार अधिकारियों को बदलने में देर नहीं लगाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने एक सड़क के लंबे समय से टूटे होने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी विभाग को कहा कि आज ही इसका निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करिए। इसके अतिरिक्त शिविर में बिजली का बिल ज्यादा आने, नए खंबे लगवाने, बिजली के तारों के झूलने की समस्या, पेयजल आपूर्ति सही न होने की समस्या, पुल के निर्माण में दिक्कत, अस्पतालों में स्टाफ की कमी जैसी समस्याएं भी लोगों ने मंत्री के समक्ष उठाई, जिनका संबंधित विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में निस्तारण किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नें मौके पर मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों से कहा की समस्याओं का निस्तारण एक निश्चित समय सीमा के अंदर होना चाहिए।

शिविर में जल निगम के मुख्य अभियंता की जगह सहायक अभियंता के आने पर मंत्री ने मुख्य अभियंता का स्पष्टीकरण तलब किया है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, महिला, उद्यमी और किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ने जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर और किट वितरित की, साथ ही मरीजों को उपचार भी मुहैया कराया गया।

इस अवसर पर अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष अंजलि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।

युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।

TAGGED: Cabinet Minister Rekha Arya conducted a public hearing and sought explanation from the absent officers., On the occasion of completion of 3 years of the government
Web Editor March 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संविधान की समझ बेहतर नागरिक बनने के लिए जरूरी :रेखा आर्या
Next Article प्रेम के नाम पर जिहाद करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई, दोषियों को बख्शा नही जाएगा : कुसुम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
उत्तराखंड June 25, 2025
युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 25, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
उत्तराखंड June 25, 2025
तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
उत्तराखंड June 25, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
  • युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
  • तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (936)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (601)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (558)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (535)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (512)
March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?