By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किये परीक्षा परिणाम।
Share
Notification Show More
Latest News
लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।
उत्तराखंड
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 4 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ महाअभियान।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश।
उत्तराखंड
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।
उत्तराखंड
प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किये परीक्षा परिणाम।
उत्तराखंड

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किये परीक्षा परिणाम।

Web Editor
Last updated: 2025/04/17 at 1:52 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किये परीक्षा परिणाम।

31 नर्सिंग ट्यूटर व 7 सोशल वर्कर का भी परिणाम घोषित

देहरादून:- सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 34 नये एक्स-रे टैक्नीशियन मिल गये हैं। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित इन सभी एक्स-रे टैक्नीशियन को प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी जायेगी। जिससे इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकेंगी। इसके अलावा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 31 नर्सिंग ट्यूटर तथा 7 सोशल वर्कर के पदों पर भी भर्ती परिणाम घोषित कर दिये हैं। इनकी नियुक्ति राज्य के विभिन्न राजकीय नर्सिंग कॉलेजों व मेडिकल कॉलेजों में की जायेगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रभारी महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की सक्रियता एवं निरंतर समीक्षा का प्रतिफल है कि विभाग में लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को 34 एक्स-रे टैक्नीशियन का अधियाचन भेजा गया था, जिसके क्रम में चयन बोर्ड द्वारा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। इन सभी चयनित एक्स-रे टैक्नीशियनों को शीघ्र ही पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में प्रथम तैनाती दी जायेगी। उन्होंने बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति से जहां चिकित्सा इकाईयों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड व सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाओं में सुधार होगा वहीं मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट भी मिल सकेगी। जिससे उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा एक्स-रे टैक्नीशियन के अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के 31 नर्सिंग ट्यूटर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 7 मेडिकल सोशल वर्कर के पदों का भी चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। विभागीय निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के बताया कि नर्सिंग ट्यूटर मिलने से नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चयनित नर्सिंग ट्यूटरों को विभिन्न कॉलेजों तैनाती दी जायेगी। इसके साथ ही मेडिकल सोशल वर्कर को भी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति दी जायेगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न संवर्गों के 72 पदों पर राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें एक्स-रे टैक्नीशियन के 34, नर्सिंग ट्यूटर 31 तथा मेडिकल सोशल वर्कर के 7 पद शामिल है। सभी चयनित अभ्यर्थियों शीघ्र तैनाती दी जायेगी। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

 

You Might Also Like

लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 4 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ महाअभियान।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।

प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना।

TAGGED: The state health department got 34 X-ray technicians, the State Medical Service Selection Board released the exam results.
Web Editor April 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देश-विदेश के पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है ग्राम सैंदुल का श्रीराम होमस्टे।
Next Article मेधावियों छात्राओं ने विद्यालय के साथ अपने परिवार का भी बढ़ाया सम्मान : कुसुम कण्डवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।
उत्तराखंड July 2, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 4 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ महाअभियान।
उत्तराखंड July 2, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश।
उत्तराखंड July 2, 2026
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।
उत्तराखंड July 1, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 4 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ महाअभियान।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश।
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।
  • प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,248)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (788)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (774)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (718)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (689)
April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?