By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रदेश के खेल इतिहास में “आइस ब्रेकिंग” मूवमेंट है आइस रिंक का जीर्णोद्धार : रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
उत्तराखंड
मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश के खेल इतिहास में “आइस ब्रेकिंग” मूवमेंट है आइस रिंक का जीर्णोद्धार : रेखा आर्या
उत्तराखंड

प्रदेश के खेल इतिहास में “आइस ब्रेकिंग” मूवमेंट है आइस रिंक का जीर्णोद्धार : रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2025/05/05 at 2:28 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

प्रदेश के खेल इतिहास में “आइस ब्रेकिंग” मूवमेंट है आइस रिंक का जीर्णोद्धार : रेखा आर्या

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एक दशक से बंद आइस रिंक फिर शुरू, उद्घाटन अवसर पर खेला गया एग्जिबिशन आइस हॉकी मैच।

देहरादून:- एक दशक से भी ज्यादा समय से बंद पड़ा दक्षिण पूर्व एशिया और भारत का एकमात्र आइस रिंक लगभग 6 करोड़ की लागत से बनकर सोमवार से फिर शुरू हो गया है। सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नए निर्माण कार्य 599.00 लाख की लागत से तैयार हुए इक्वेस्ट्रीअन का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी उदासीनता और देखरेख के अभाव के चलते यह धरोहर खत्म हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे पुनर्जीवित कर बड़ा काम किया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने आइस रिंक के जीर्णोद्धार को प्रदेश के खेलों के इतिहास में एक आइस ब्रेकिंग मूवमेंट बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले राष्ट्रीय खेलों के दौरान का कई बड़ी खेल अवस्थापनाएं तैयार की गई है और अब आइस रिंक के शुरू होने से इसमें एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमने अतीत की सरकारों की उदासीनता से सबक लेते हुए पहले ही पूरे खेल ढांचे को सक्रिय और संचालित बनाए रखने के लिए प्रदेश का खेल लिगसी प्रोग्राम तैयार कर लिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकारी उदासीनता ने आइस रिंक जैसी धरोहर को सफेद हाथी बना दिया था लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार ने इस सफेद हाथी को फिर से दौड़ने में सक्षम बनाया है। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी आइस हॉकी मैच भी खेला गया, जिसका हजारों दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। देश के एकमात्र आइस रिंंक को देखने के लिए हजारों स्कूली बच्चे एकत्र हुए थे।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रदेश की पिट्ठू टीमों को किया रवाना

नेशनल सीनियर पुरुष-महिला व सब जूनियर बालक-बालिका पिट्टू चैंपियनशिप में शामिल होने जा रही है उत्तराखंड की टीमों को सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पेवेलियन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन सात से नौ मई तक इंदौर मध्य प्रदेश में होगा। पवेलियन ग्राउंड से खिलाड़ियों को रवाना करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चैंपियनशिप में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है I कहा कि पिछले दिनों कबड्डी और योग जैसे परंपरागत खेलों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। वह दिन दूर नहीं जब पिट्ठू भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाएगा, इसके लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को अभी से तैयारी में जुटना होगा।

इस दौरान उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी पांडे, सचिव अश्वनी भट्ट, मनिंदर लडोला, जितेंद्र लिंगवाल , प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या

अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र

TAGGED: The renovation of the ice rink is an "ice breaking" movement in the sports history of the state: Rekha Arya
Web Editor May 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून शहर में नए नए प्रोजेक्ट लाकर आधुनिकता की ओर ले जाने में जुटे डीएम सविन बंसल, ऑटोमेटेड पार्किंग ट्रायल अंतिम चरण में।
Next Article चारधाम यात्रा 2025 : श्रद्धालुओं को मिल रहीं उत्कृष्ट सुविधाएं, उत्तराखण्ड सरकार की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु प्रफुल्लित।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
उत्तराखंड July 22, 2026
मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड July 21, 2026
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
उत्तराखंड July 17, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड July 14, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
  • मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
  • अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,255)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (796)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (782)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (727)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (695)
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?