By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।
Share
Notification Show More
Latest News
रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
उत्तराखंड
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
उत्तराखंड
June 12, 2026
Uncategorized
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > 30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।
उत्तराखंड

30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।

Web Editor
Last updated: 2025/05/22 at 2:27 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।

कहा, विभागीय बजट की प्रत्येक तीन माह में होगी समीक्षा

देहरादून:- सूबे में कलस्टर विद्यालयों की स्थापना में तेजी लाने के दृष्टिगत विभागीय अधिकारियों को 30 जून तक डीपीआर तैयार करा कर शासन को सौंपने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही विभागीय बजट को समय पर खर्च करने को कहा गया है, बजट व्यय की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षक भर्ती की 5वीं काउसिलिंग को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कलस्टर विद्यालयों की स्थापना को शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिये मील का पत्थर बताते हुये शीघ्र डीपीआर शासन को सौंपने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जो जनपद 30 जून से पहले अपने यहां के चयनित कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर उपलब्ध नहीं करायेंगे, उनका महानिदेशालय स्तर पर स्पष्टीकरण लिया जायेगा। इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि विभागीय अधिकारियों की हिलाहवाली के कारण वित्तीय वर्ष के अंतर्गत 100 फीसदी बजट खर्च नहीं हो पाता है, जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना होता है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत चल रही शिक्षकों की भर्ती के क्रम में उन्होंने शीघ्र ही पांचवीं काउंसिलिंग करा कर दुरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के तैनाती के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश देते हुये कहा कि पात्र शिक्षकों का स्थानांतरण अनिवार्य रूप से किया जाय। साथ ही स्थानांतरण के समय विद्यालयों में छात्र संख्या को मध्यनजर रखते हुये शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाय।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा अभिषेक रोहिला, अपर सचिव एमएम सेमवाल, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, निदेशक माध्यमिक डॉ. मुकुल सती, अपर निदेशक एनसीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी, उप निदेशक समग्र शिक्षा अजीत भण्डारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

TAGGED: departmental minister Dr. Rawat gave instructions to the officials., DPR of cluster schools should be submitted to the government by June 30
Web Editor May 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर सुनाया फैसला, जांच कमेटी को दिए निर्देश।
Next Article पंचायत चुनाव:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट जारी, चेक करें अपना नाम।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड June 14, 2026
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
उत्तराखंड June 13, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
उत्तराखंड June 12, 2026
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 12, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
  • सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
  • मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
  • (no title)

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,232)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (781)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (764)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (707)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (682)
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?