By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: युवा भारत प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता : रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
उत्तराखंड
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
उत्तराखंड
June 12, 2026
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड
काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक अर्जित।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > युवा भारत प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता : रेखा आर्या
उत्तराखंड

युवा भारत प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता : रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2025/12/28 at 1:50 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

युवा भारत प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता : रेखा आर्या

देहरादून:- देहरादून के करनपुर नगर मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर संबोधन ऊर्जा, उत्साह व प्रेरणा से परिपूर्ण रहता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज के कार्यक्रम की सबसे उत्साहजनक बात यह रही कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को याद करते हुए की।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक देश में खेलों को अंतिम पायदान पर रखा जाता रहा, चाहे मीडिया की खबरें हों या फिर आम सोच, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों और युवाओं को अपने विजन के केंद्र में रखकर इस परंपरा को बदला है।

उन्होंने कहा कि यह सोच बताती है कि नए भारत के निर्माण में युवाओं और खिलाड़ियों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रेखा आर्या ने कहा कि “मन की बात” के इस अंक में प्रधानमंत्री ने पूरे वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की और स्वाधीनता आंदोलन के उन नायकों को सम्मानपूर्वक याद किया जिन्हें लंबे समय तक भुला दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इतिहास के इन विस्मृत नायकों को स्मरण कर देश के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को नई शक्ति मिलती है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एंटीबायोटिक के अत्यधिक और गलत इस्तेमाल से पैदा हो रही वैश्विक चुनौती का भी उल्लेख किया और लोगों से सजग रहने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि एंटीबायोटिक के अनियंत्रित उपयोग से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्या बढ़ रही है, जो आने वाले समय में पूरी मानवता के लिए संकट बन सकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यवहार और चिकित्सकीय सलाह के बिना दवाइयों का सेवन न करना समय की मांग है, और प्रधानमंत्री ने इसे जनचर्चा का विषय बनाकर बहुत दूरदर्शी पहल की है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन को आगामी नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भगवत प्रसाद मकवाना, राजीव राजौरी, रवि कुमार, जितेन्द्र राजौरी, अजय राजौरी, विनोद, लक्ष्मी नारायण, मनोज पटेल, पंकज आहुजा, अमित राजौरी और यशपाल सहित अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक अर्जित।

15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस।

TAGGED: Young India is the priority of the Prime Minister: Rekha Arya
Web Editor December 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री
Next Article हर व्यक्ति का विकास सरकार की प्राथमिकता : रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
उत्तराखंड June 12, 2026
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 12, 2026
June 12, 2026
Uncategorized June 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड June 10, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
  • मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
  • (no title)
  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
  • काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक अर्जित।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,231)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (781)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (764)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (707)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (682)
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Nov   Jan »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?