By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन।
Share
Notification Show More
Latest News
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।
उत्तराखंड
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या
उत्तराखंड
चम्पावत में नाबालिग से कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की एसआईटी जांच में हुआ बड़े षड्यंत्र का खुलासा, सामने आया सच।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन।
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन।

Web Editor
Last updated: 2026/05/06 at 3:54 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन।

एक क्लिक में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जारी।

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को वन क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान किया। जिसमें शत प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 756682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई, इसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल है।

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है, इसलिए सरकार आर्थिक- सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग की पेंशन का लाभ दिलाने के लिए लगातार कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप अब प्रत्येक वर्ष 60 हजार से अधिक नए लोग समाज कल्याण की पेंशन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी इस तरह के बहुउददेशीय कैम्प आयोजित किए जाएं। साथ ही प्रत्येक वर्ष 59 वर्ष की आयु पूरे करने वाले लोगों के बीच सर्वे कर पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि 60 साल की उम्र पूरी होते ही उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वार्षिक आय को व्यावहारिक बनाया जाए, साथ ही पेंशन योजनाओं सहित विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी एक जगह पर उपलब्ध कराने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवाचार अपनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि, विभाग समाज कल्याण के क्षेत्र में कुछ बेस्ट प्रैक्टिस कर अन्य विभागों के साथ भी साझा करें। साथ ही कॉल सेंटर के माध्यम से बुजुर्गों और पेंशनर्स से संवाद भी करें।

इस मौके पर विभागीय मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विभाग, प्रत्येक जरूरतमंद का ख्याल रख रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाओं में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव समाज कल्याण प्रकाश चंद्र एवं समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।

मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या

चम्पावत में नाबालिग से कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की एसआईटी जांच में हुआ बड़े षड्यंत्र का खुलासा, सामने आया सच।

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami sent pension to the accounts of more than seven and a half lakh pensioners through one click.
Web Editor May 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश में शिक्षकों को मिलेगी अब ऑनलाइन छुट्टी, ऑनलाइन अवकाश प्रणाली लागू करने को अधिकारियों को निर्देश।
Next Article मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक, ग्रीन एरिया और प्राकृतिक सौंदर्य को रखा जाए बरकरार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति।
उत्तराखंड May 12, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।
उत्तराखंड May 9, 2026
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या
उत्तराखंड May 8, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
  • श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।
  • मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या
  • चम्पावत में नाबालिग से कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की एसआईटी जांच में हुआ बड़े षड्यंत्र का खुलासा, सामने आया सच।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,206)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (769)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (748)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (693)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (670)
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?