By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का बनेगा व्यापक अभियान, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद।
उत्तराखंड
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग।
उत्तराखंड
25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का बनेगा व्यापक अभियान, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक।
उत्तराखंड
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की कि समीक्षा, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का बनेगा व्यापक अभियान, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक।
उत्तराखंड

25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का बनेगा व्यापक अभियान, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक।

Web Editor
Last updated: 2026/09/18 at 2:40 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा”, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या

महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या

25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का बनेगा व्यापक अभियान, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक

चंपावत: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली “आंगन का मिलन सेवा” की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला सभागार चम्पावत मे विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक की ।यहाँ आगमन पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पौधयुक्त गमला भेंट कर उनका स्वागत किया।

समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि “आंगन मिलन सेवा” का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं, बच्चों और परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर अधिक से अधिक स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जनपद के सभी 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होने वाली “आंगन मिलन सेवा” को सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जोड़ते हुए प्रभावी बनाया जाए। कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकत्रियों के योगदान को सम्मान देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्मिकों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को पूरे मनोयोग एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री ने कहा कि चूंकि यह आयोजन जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों मे होने है ऐसे मे वहाँ पर समुचित व्यवस्थाए पूर्व से कर ली जाएँ।साथ ही महत्वपूर्ण निर्देश यह दिए की आंगनबाड़ी केंद्र का समय प्रातः 9 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होता है ऐसे मे इस समय अवधि मे ही कार्यक्रम संपादित हों।कहा की हमारा प्रयास है कि “आंगन का मिलन” कार्यक्रम मे हम विभागीय योजनाओं के साथ केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए। साथ ही इस दौरान अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओ और आशा कार्यकत्रीयों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश सिंह बृजवाल ने बताया कि 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 तक जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में “आंगन मिलन सेवा” आयोजित की जाएगी। इस दौरान पोषण आहार एवं टेक होम राशन वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

पिथौरागढ़ जनपद मे लगा बहुउद्देशीय शिविर, प्रभारी मंत्री ने सुनी समस्याए, मोके पर किया निराकरण

वही आज जनपद पिथौरागढ़ की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “सेवा का संकल्प” महाभियान के अंतर्गत लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर मे प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया जिनका त्वरित निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

साथ प्रभारी मंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर उनकी जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कह की “सेवा का संकल्प” का यह महाअभियान 27 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें प्रत्येक ब्लॉक, तहसील स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करते हुए लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा, साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी उन्हें आच्छादित किया जाएगा। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़ी का गरीब कल्याण को लेकर जो सपना है हम सभी मिलकर उसे पूरा करें और “विकसित भारत -2047” बनाने मे अपना अमूल्य योगदान दें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविन्द सावंत,दर्जा राज्यमंत्री मंत्री हेमा जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय , ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा ज़ी, जिलाधिकारी मनीष कुमार , प्रा. मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह , जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश सिंह बृजवाल , डीपीआरओ महेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद।

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की कि समीक्षा, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

TAGGED: A comprehensive campaign will be launched from September 25 to October 7 for service, departmental minister Rekha Arya took the meeting., health and public participation, nutrition
Web Editor September 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की कि समीक्षा, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
Next Article उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद।
उत्तराखंड September 18, 2026
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग।
उत्तराखंड September 18, 2026
25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का बनेगा व्यापक अभियान, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक।
उत्तराखंड September 18, 2026
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की कि समीक्षा, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उत्तराखंड September 18, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद।
  • उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग।
  • 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का बनेगा व्यापक अभियान, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक।
  • प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की कि समीक्षा, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,289)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (821)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (808)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (754)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (732)
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?