By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या
उत्तराखंड
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
उत्तराखंड
सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या
उत्तराखंड

पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2026/11/19 at 1:45 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या

वित्त विभाग और पीआरडी जवानों के संगठनों के साथ वार्ता रही सकारात्मक, मुख्यमंत्री के स्तर पर बैठक के लिए माँगा जाएगा समय- रेखा आर्या

जवानों की भावनाओं का होगा सम्मान होगा, विभाग उनके हित में तैयार करेगा प्रस्ताव- रेखा आर्या

देहरादून:- आज सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने वित्त विभाग, विभागीय अधिकारियो और पीआरडी जवानों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में जवानों की ओर से होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता, अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और 365 दिन रोजगार दिए जाने पर चर्चा की गई।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी जवानों के प्रति विभाग की पूरी संवेदनाएं हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। पीआरडी जवान विभाग की बड़ी ताकत हैं। प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखने से लेकर विषम परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देने और चारधाम यात्रा के सफल संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अब तक पीआरडी जवानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इसमें मानदेय, गर्भवती महिला जवानों को सुविधाएं, सेवानिवृत्ति की आयु का निर्धारण, जवानों के बच्चों की पढ़ाई और मृतक आश्रितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग पीआरडी जवानों की मांगों को लेकर सकारात्मक है और चाहता है कि उनके हित में बेहतर निर्णय लिए जाएं। कहा कि जवानों की मांगों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कराया जाएगा,इसके लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।कहा कि पीआरडी जवानों के संगठनों के साथ वार्ता के साथ ही वित्त विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की गई है।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभाग जवानों की भावनाओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करेगा। सरकार और विभाग उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं। जवानों को विश्वास रखना चाहिए कि उनके हित में अच्छा निर्णय लिया जाएगा साथ ही उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह,अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह सहित विभागीय अधिकारी,और कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।

मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।

सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर हुई चर्चा

TAGGED: Government is serious about the demands of PRD jawans, solution will be found after technical and legal examination - Rekha Arya
Web Editor November 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या
उत्तराखंड November 19, 2026
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
उत्तराखंड November 19, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
उत्तराखंड November 19, 2026
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
उत्तराखंड November 19, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या
  • बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
  • मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
  • सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,351)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (879)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (853)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (798)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (786)
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?