By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
उत्तराखंड
संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।
उत्तराखंड
लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड
इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।

Web Editor
Last updated: 2026/11/26 at 2:11 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

आत्मनिर्भरता के साथ नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ रहीं महिलाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।

लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह और हाउस ऑफ हिमालयाज से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे नए अवसर।

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान महिला सशक्तिकरण को सामाजिक सुरक्षा के साथ आर्थिक स्वावलंबन और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, स्थानीय उत्पादों के विपणन और बेटियों की शिक्षा के लिए संचालित योजनाओं के जरिए महिलाओं के लिए नए अवसर विकसित करने का प्रयास किया गया है।

सरकारी नौकरियों और सहकारिता में बढ़ी भागीदारी

उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया गया। इसके अलावा सहकारी प्रबंध समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरुआत की गई है। इन पहलों का उद्देश्य रोजगार और सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 10 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपए तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5,19,943 महिलाओं को संगठित कर 70,767 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं।

हाउस ऑफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को बाजार

महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज अम्ब्रेला ब्रांड शुरू किया गया है। इसके तहत स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रांड की बिक्री छह करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। इससे लगभग 5,500 महिलाएं सीधे आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। वहीं, नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत महिला समूहों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित सेवाओं के नए अवसर विकसित हो सकें।

बेटियों की शिक्षा और मातृ स्वास्थ्य पर ध्यान

नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपए और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की सहायता का प्रावधान है। अक्टूबर 2026 तक चार लाख से अधिक बेटियों को इसका लाभ मिल चुका है। मातृ एवं शिशु पोषण के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

You Might Also Like

संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।

लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।

मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।

TAGGED: During the tenure of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, emphasis was laid on women empowerment from reservation to economic self-reliance.
Web Editor November 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
उत्तराखंड November 26, 2026
संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।
उत्तराखंड November 26, 2026
लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड November 23, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
  • संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।
  • लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
  • इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,355)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (886)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (854)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (801)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (795)
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?