By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिए सख्त निर्देश, जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से जोड़ें खेल संबंधित जरूरत मंद बच्चों को
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड
जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।
अल्मोड़ा उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिए सख्त निर्देश, जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से जोड़ें खेल संबंधित जरूरत मंद बच्चों को
उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिए सख्त निर्देश, जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से जोड़ें खेल संबंधित जरूरत मंद बच्चों को

Web Editor
Last updated: 2023/06/15 at 3:54 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

*बच्चों के खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध,नहीं की जाएगी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त-रेखा आर्या*

*अधिकारी मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियों के एक वर्ष का लें फीडबैक-रेखा आर्या*

*खेल मंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, सभी जिला क्रीड़ा अधिकारी अवश्य करें लॉगिन*

*खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में ली खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक, दिए अहम दिशा निर्देश*

 

*देहरादून*: आज खेल निदेशालय में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ खेल विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली।बैठक में खेल मंत्री ने प्रदेश में जिला कीडा अधिकारियों को आवंटित हुए कुल बजट की अभी तक कि स्थिति,पूर्व की बैठकों में समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों पर हुई कारवाही, मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की स्थिति सहित कई अन्य बिंदुओं पर समीक्षा ली।वही बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री जी द्वारा विभाग से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा की जिसमे सभी घोषणाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

*हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिए सख्त निर्देश, जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से जोड़ें खेल संबंधित जरूरत मंद बच्चों को*

वही खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान हरिद्वार जिले की जिला क्रीड़ा अधिकारी से उनके जनपद में उदीयमान योजना से लाभान्वित बच्चों को स्थिति के बारे में जानकारी ली,जिसपर क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में अभी कुल 240 बच्चे योजना का लाभ ले रहे हैं शेष किन्ही अन्य कारणवश लाभ नही ले पा रहे हैं । जिसपर विभागीय मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिये कि इस योजना के तहत 150 बालक व 150 बालिकाओ को लाभ दिया जाना है ऐसे में इस वर्ष समस्त बालक व बालिकाओ को योजना से जोड़े। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के क्रीड़ा अधिकारी भी इसे सुनिश्चित करें। यदि जिन जनपद में योजना से जुड़ने वाले बच्चो की संख्या कम हुई तो उस क्रीड़ा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान खेल मंत्री ने उदीयमान योजना से लाभान्वित बच्चों के एक वर्ष तक का फीडबैक लेने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कहा कि समस्त जिला क्रीड़ा अधिकारी अपने अपने जनपद में उदीयमान योजना से लाभान्वित होने वाले बच्चो से उनका फीडबैक लें कि उन्हें योजना से किसप्रकार से लाभ प्राप्त हो रहा है।

साथ ही इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में खेल विभाग की शिकायतों के संबंध में भी निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जनपदों के क्रीड़ा अधिकारी वेबसाइट पर अवश्य लॉगिन करें । ताकि हमे प्राप्त हो रही शिकायतों के बारे में पता रहे।

*जल्द ही संविदा पर नियुक्त खेल कोचों को भी मिलेगा सम्मानजनक मानदेय-रेखा आर्या*

वहीं समीक्षा बैठक में खेल मंत्री ने संविदा में नियुक्त खेल कोचों को प्राप्त हो रहे मानदेय पर भी नाराजगी जताई जिसे लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इसका प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए और प्रस्ताव बनाकर जल्द ही शासन को भेजने को कहा।बता दे कि वर्तमान में संविदा में नियुक्त खेल कोचों को पीआरडी जवानों से भी कम मानदेय मिलता है जिसका विषय आज की बैठक में उठा।

इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि जहां-जहां पर खेलों की प्रतियोगिताओ का आयोजन होना है वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा कर लिया जाए।कहा कि हमारी कोशिश है कि तय समय पर सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कहा कि आने वाले समय मे हम खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए कई सारी योजनाए बनाने पर काम कर रहे हैं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदान या फिर स्टेडियम निर्माण के परिपेक्ष्य में आ रही वन पंचायत या वन विभाग की दिक्कतों को संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं जिससे उनका निर्माण कार्य हो सके।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अभिनव कुमार जी,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण श्री जितेंद्र सोनकर जी,संयुक्त निदेशक खेल श्री धर्मेंद्र भट्ट जी,संयुक्त निदेशक खेल श्री एस. के. शार्की जी,सहायक निदेशक खेल श्री एस. के. डोभाल जी,महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजेश ममगाईं जी सहित समस्त जिलों के जिला क्रीड़ा अधिकारी व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।

TAGGED: उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड समाचार
Web Editor June 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गर्दन की अकड़न और दर्द से जल्द राहत दिलाएंगे ये नुस्खे, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
Next Article सीएम धामी ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थी सम्मेलन में मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धि गिनाईं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड October 31, 2026
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड October 31, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
  • अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
  • मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
  • मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
  • जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,336)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (861)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (839)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (784)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (760)
June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?