By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गर्दन की अकड़न और दर्द से जल्द राहत दिलाएंगे ये नुस्खे, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > स्वास्थ्य > गर्दन की अकड़न और दर्द से जल्द राहत दिलाएंगे ये नुस्खे, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
स्वास्थ्य

गर्दन की अकड़न और दर्द से जल्द राहत दिलाएंगे ये नुस्खे, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Web Editor
Last updated: 2023/06/15 at 7:19 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE
ऑफिस में लंबे समय तक लैपटॉप के सामने बैठे रहने या लेटकर कई घंटों तक मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से गर्दन का दर्द एक आम समस्या बन गई है। तनाव और सोने की गलत पोजीशन गर्दन में अकडऩ और दर्द के प्रमुख कारण हैं, जो दर्दनाक और असहज होते हैं। इस दर्द से जल्द राहत पाने के लिए कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपचार अपनाए जा सकते हैं। चलिए आज इसी से जुड़े 5 नुस्खे जानते हैं।
ठंडा या गर्म सिकाई करें
अगर आप गर्दन के दर्द से जल्दी राहत पाना चाहते हैं तो ठंडा या गर्म सिकाई करें। इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा और यह गर्दन में रक्त के प्रवाह को तेज करके दर्द से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए प्रभावित हिस्से पर 20 मिनट के लिए हीटिंग पैड या आइस पैक लगाएं। गर्मी सख्त मांसपेशियों को आराम देगी, जबकि ठंडी सिकाई सूजन को कम करने में मददगार है। इसे दिन में 2-3 बार दोहराएं।
सेब का सिरका है उपयोगी
सेब का सिरका एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह गर्दन और मांसपेशियों के दर्द और तनाव को दूर करने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। लाभ के लिए एक मुलायम रुमाल को थोड़े से सेब के सिरके में भिगोएं और फिर इसे गर्दन पर करीब 1 घंटे के लिए रखें। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा दिन में 2 बार करें। सेब के सिरके से जुड़े इन हैक्स को भी आजमाएं।
एप्सम सॉल्ट से नहाएं
एप्सम सॉल्ट एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है, इसलिए यह मांसपेशियों को आराम और दर्द और सूजन ने राहत दिलाने में मददगार है। लाभ के लिए गुनगुने पानी में 1-2 कप एप्सम सॉल्ट मिलाएं और दिन में कम से कम एक बार अपने शरीर विशेषकर गर्दन के हिस्से को 15-20 मिनट के लिए इसमें भिगोएं। नहाते समय भी आप इसी पानी का इस्तेमाल करें। यह सख्त मांसपेशियों को शांत और सूजन को कम करेगा।
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें
एसेंशियल ऑयल की सुखदायक महक सख्त और तंग गले की मांसपेशियों को आराम और दर्द और सूजन से राहत देने में मदद कर सकती है। इसके अलावा यह थकान को दूर करके दिमाग को शांत करने और तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल को लैवेंडर ऑयल, गर्म जैतून के तेल और तुलसी के तेल के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण से गर्दन पर कुछ देर तक मालिश करें।
अदरक का तेल भी आएगा काम
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, औषधीय और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो गर्दन और पीठ दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह रूमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस से जुड़े दर्द को कम करने में भी मदद करता है। दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप रोजाना 2-3 कप अदरक की चाय में शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा गर्दन के प्रभावित हिस्से के दर्द को शांत करने के लिए रोजाना इस पर 2-3 बार अदरक का तेल इस्तेमाल करे।

You Might Also Like

स्वास्थ्य विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों को शीघ्र भरें अधिकारी: डॉ. धन सिंह रावत

इस जिले के मरीजों को अब सिटी स्कैन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी मैदानी क्षेत्रों की दौड़।

ब्रेकिंग:- सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन, 56 मेडिकल फैकल्टी की पदोन्नति को सरकार की मंजूरी, विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दी गई तैनाती।

उत्तराखंड में संक्रामक रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एसओपी, स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश

बड़ी खबर: चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द जारी किया जा सकता है हेल्थ कार्ड

TAGGED: स्वास्थ्य टिप, हेल्थ
Web Editor June 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 37,800 लोगों को निकाला गया
Next Article खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिए सख्त निर्देश, जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से जोड़ें खेल संबंधित जरूरत मंद बच्चों को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड October 8, 2026
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
  • उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
  • विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,307)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (836)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (820)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (770)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (747)
June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?