By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब बिना सहारे के सीढ़ी चढ़ेगा 58 वर्षीय विभुरंजन फेफड़ों में भर चुका था पानी, किडनी भी थी खराब ओपन हार्ट सर्जरी के बिना एम्स चिकित्सकों ने रिप्लेसमेंट किए दिल के वाॅल्व
Share
Notification Show More
Latest News
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > अब बिना सहारे के सीढ़ी चढ़ेगा 58 वर्षीय विभुरंजन फेफड़ों में भर चुका था पानी, किडनी भी थी खराब ओपन हार्ट सर्जरी के बिना एम्स चिकित्सकों ने रिप्लेसमेंट किए दिल के वाॅल्व
उत्तराखंडस्वास्थ्य

अब बिना सहारे के सीढ़ी चढ़ेगा 58 वर्षीय विभुरंजन फेफड़ों में भर चुका था पानी, किडनी भी थी खराब ओपन हार्ट सर्जरी के बिना एम्स चिकित्सकों ने रिप्लेसमेंट किए दिल के वाॅल्व

Web Editor
Last updated: 2023/09/11 at 10:03 AM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

ऋषिकेश:58 वर्ष की अवस्था में रूमैटिक हार्ट डिसीज की समस्या से जूझ रहे एक रोगी के हृदय के वाॅल्व खराब हो चुके थे। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसके फेफड़ों में पानी भर गया और गुर्दे खराब होने से पेशाब में भी रुकावट होने लगी। चलने-फिरने में असमर्थ हुआ तो जीवन बचाने के लिए कई अस्पतालों में दौड़ भी लगाई, लेकिन उपचार कहीं नहीं मिला। ऐसे में एम्स ऋषिकेश के कार्डियोलाॅजी विभाग के चिकित्सकों ने बिना ओपन हार्ट सर्जरी के माध्यम से रोगी के हृदय (हार्ट) के वाॅल्व सफलतापूर्वक रिप्लेसमेंट कर उसे नया जीवन प्रदान करने में सफलता पाई है। रोगी अब स्वस्थ है और बिना किसी सहारे के चलने-फिरने लगा है।

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के रहने वाले विभुरंजन पाल पिछले 8-10 महीनों से दिल की बीमारी की गंभीर समस्या सहित शरीर के विभिन्न जटिल रोगों से ग्रसित थे। उनके हृदय के वाॅल्व खराब हो चुके थे और इलाज के अभाव में एक वाॅल्व सिकुड़कर छोटा हो चुका था। हालत यह थी कि हृदय की कार्य क्षमता घटकर महज 20 प्रतिशत ही रह गई थी। आस-पास के अस्पतालों ने उन्हें बताया कि उनकी बीमारी अब लाइलाज हो चुकी है और उनका ठीक होना असंभव है। उन्हें बताया गया कि उन्हें अब जीवनभर दवाओं पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। ऐसे में अंतिम उम्मीद लिए वह एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां बीते माह 10 अगस्त को कार्डियोलाॅजी विभाग की ओपीडी में मौजूद कार्डियोलाॅजिस्ट प्रोफेसर भानु दुग्गल को उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बताई और जीवन बचाने के लिए एम्स को अपनी आखिरी उम्मीद बताया।

इस बाबत जानकारी देते हुए एम्स के कार्डियोलाॅजी विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ सर्जन डाॅ. भानु दुग्गल ने बताया कि मरीज की स्थिति ऐसी थी, कि वह बहुत ही हाई रिस्क में था और उसकी बाईपास सर्जरी नहीं की जा सकती थी। ऐसे में मरीज की सभी आवश्यक जाचें कराने के बाद उन्हें बिना ओपन हार्ट सर्जरी के माध्यम से हार्ट में वाॅल्व रिप्लेसमेंट कराने की सलाह दी गई। डाॅ. भानु ने बताया कि रोगी के गुर्दे भी खराब हो चुके थे। साथ ही फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उसकी सांस लगातार फूल रही थी। दिल अपने आकार से ज्यादा फैला हुआ था और खराब हो चुका था। इन हालातों में मरीज की कभी भी कार्डियक डेथ होने का खतरा बना था।

डाॅ. भानु ने बताया कि रोगी को कुछ दिन गहन चिकित्सा यूनिट में भर्ती कर हालत स्थिर करने की प्रक्रिया की गई और फिर रोगी तथा उसके परिजनों की सहमति पर हाई रिस्क लेते हुए वाॅल्व रिप्लेसमेंट करने का प्लान तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि आईसीयू में एक सप्ताह तक दवाओं द्वारा रोगी की हालत स्थिर करने के बाद 20 अगस्त को उसके हार्ट के दो वाॅल्व सफलतापूर्वक रिप्लेसमेंट कर दिए गए। बेहद ही जटिल तरीके से की गई इस प्रक्रिया में पहली बार भारत में निर्मित स्वदेशी वाॅल्वों का उपयोग किया गया है। डाॅ. भानु के अनुसार वाॅल्व रिप्लेसमेंट के बाद पहले दिन ही रोगी का गुर्दा सही ढंग से कार्य करने लगा और जरूरत न होने की वजह से मरीज की ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दी गई। उन्होंने बताया कि रोगी अगले रोज से ही बिना किसी सहारे के चलने लगा था। सर्जरी के लगभग 20 दिनों बाद अब वह बिना किसी सपोर्ट के सीढ़ियां चढ़ने लगा है। यहां तक कि रोगी के अन्य अंग भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर रोगी को बीते दिनों अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वाॅल्व रिप्लेसमेंट करने वाली टीम में डाॅ. भानु दुग्गल के अलावा डाॅ. योगेश चंद, डा. विजय, डाॅ. अनिरूद्ध आदि शमिल थे।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने इस संबंध में कार्डियोलाॅजी विभाग के अनुभवी डाॅक्टरों की टीम की प्रशंसा की और कहा कि हार्ट से संबंधित विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते इलाज कराना बहुत उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों के बेहतर इलाज के लिए एम्स में विश्वस्तरीय तकनीक आधारित कैथ लेब की सुविधा भी उपलब्ध है। हृदय रोग से ग्रसित रोगियों को एम्स की इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।

You Might Also Like

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

TAGGED: उत्तराखंड समाचार, एम्स
Web Editor September 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GOOD JOB DOON POLICE :24 घंटे के अंदर रायपुर पुलिस ने महिला की निर्मम हत्या (ब्लाइंड मर्डर) का किया खुलासा,प्रेम प्रसंग में पत्नी का दर्जा दिये जाने के दबाब के चलते रची थी हत्या की साजिश
Next Article “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (638)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (611)
September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
« Aug   Oct »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?