By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गमगीन माहौल मे 56 वर्षों से लापता सेना के जवान शहीद नारायण सिंह बिष्ट हुए पंचतत्व में विलीन।
Share
Notification Show More
Latest News
हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों का बढाया मनोबल, कहा-आप राष्ट्र की शान हैं।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्यों में कोताही क्षम्य नहीः डीएम
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > गमगीन माहौल मे 56 वर्षों से लापता सेना के जवान शहीद नारायण सिंह बिष्ट हुए पंचतत्व में विलीन।
उत्तराखंड

गमगीन माहौल मे 56 वर्षों से लापता सेना के जवान शहीद नारायण सिंह बिष्ट हुए पंचतत्व में विलीन।

Web Editor
Last updated: 2024/10/03 at 2:11 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

थराली (चमोली)- सियाचिन में 1968 में वायुसेना विमान हादसे में मारे गए शहीद नारायण सिंह बिष्ट का पार्थिव शव 56 साल बाद बृहस्पतिवार को पैतृक गांव कोलपुड़ी पहुंचा सैन्य अधिकारी नारायण सिंह बिष्ट के पार्थिव शव को लेकर जैसे ही पैतृक गांव पंहुची तो परिजनों समेत ग्रामीणों की आंखें नम हो गई, शहीद नारायण सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा नारायण सिंह तेरा नाम रहेगा की नारों के साथ पूरा सोल पट्टी गूंजायमान हो गया, उनके पार्थिव शरीर को परिजनों के दर्शनों के लिए घर में 1 घंटे तक रखा गया उसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट ढाडरबगड़ में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उनकी चिता को उनके भतीजे सुरेंद्र सिंह और जयवीर सिंह ने मुखाग्नि दी,एक ओर जहां 56 साल बाद शव मिलने से परिजनों में गम का माहौल था है, वहीं खुशी भी थी,बता दें कि 1968 में वायुसेना का विमान चंडीगढ़ से 100 से ज्यादा जवानों को लेकर लेह लद्दाख के लिए उड़ा था. लेकिन जैसे ही विमान हिमाचल के सियाचिन के बर्फीले पहाड़ों पर पहुंचा तो क्रैश हो गया था, जिससे विमान में सवार जवानों का का कोईं सुराग नहीं लग पाया,कई सालों तक खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया था,लापता जवानों की टोली में उत्तराखंड के जनपद चमोली के कोलपुड़ी निवासी नारायण सिंह बिष्ट भी शामिल थे,उस वक्त नारायण सिंह बिष्ट की उम्र महज 21-22 वर्ष रही होगी।

शहीद नारायण सिंह की शादी बसंती देवी से हुई उस वक्त उनकी उम्र महज नो वर्ष थी वर्ष 2011 में उनकी पत्नी का भी देहांत हो चुका है,चार पांच दिन पहले भारतीय सेना सियाचिन के बर्फीले पहाड़ों में सर्च ऑपरेशन के दौरान 56 साल पहले शहीद हुए नारायण सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर मिल गया. बर्फ में उनकी पहचान आईकार्ड और और घर पर्स में रखे घर के पत्ते से हुई, सेना के अधिकारियों ने उनके भतीजे जयवीर सिंह बिष्ट जो वर्तमान में ग्राम प्रधान भी हैं को शव मिलने की जानकारी दी। जिसे सुनकर परिजन हैरान हो गए,हालांकि उनकी पत्नी बसंती देवी की मौत हो चुकी है।

56 साल बाद लापता ताऊ के शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, भतीजे जयवीर सिंह ने बताया कि सेना के जवानों ने उन्हें उनके ताऊ का शव मिलने के बारे में बताया तो उनके होश उड़ गए. उन्हें अपने कानों पर भी यकीन नही हो रहा था कि 56 साल बाद उनके ताऊ का शव मिल जाएगा. जिसका अंतिम संस्कार उनके हाथ से होगा. खबर मिलते ही परिवार में खुशी और गम दोनों तरह का माहौल छा गया।

जैसे ही पार्थिव शरीर उनके गांव कोलपुड़ी गांव पहुंचा तो आसपास के गांवों के ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई. सेना के जवान तिरंगे में लिपटे शव को घर लेकर आई तो हर किसी की आंखे नम थीं, नहीं ग्रामीणों ने थराली -घाट मोटर मार्ग को शहीद नारायण सिंह बिष्ट के नाम से रखने की मांग की है तभी शहिद के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी,इस मौके पर उप जिलाधिकारी थराली अबरार अहमद, थाना अध्यक्ष पंकज कुमार, विधायक भूपाल राम टम्टा, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा,जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, दलबीर सिंह पिमोली,मोहन सिंह सोलवासी, पृथ्वी सिंह नेगी नेताजी, सुजान सिंह बिष्ट, जय सिंह बिष्ट,हीरा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट,वीरेंद्र बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट कुलदीप बिष्ट,आनंद सिंह,सचिन, पृथ्वी सिंह नेगी, दयाल सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी,पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह,पूर्व प्रमुख सुशील रावत,गंगा सिंह बिष्ट,प्रेम बुटोला,व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप बुटोला,सुरपाल रावत, सुशील रावत,जय सिंह बिष्ट,हरेंद्र सिंह बिष्ट,पूरन पिमोली,मंजीत पिमोली,महेश शंकर त्रिकोटी,पूर्व विधायक डॉ जीतराम, विनोद रावत,पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह,राकेश आदि ने श्रद्धांजलि दी।

You Might Also Like

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों का बढाया मनोबल, कहा-आप राष्ट्र की शान हैं।

मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्यों में कोताही क्षम्य नहीः डीएम

TAGGED: a soldier missing for 56 years, In a sad atmosphere, martyr Narayan Singh Bisht, was immersed in the five elements.
Web Editor October 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का पेयजल निगम कार्यालय में औचक निरिक्षण, मुख्य अभियंता सहित 4 कर्मचारी मिले नदारद, वेतन रोकने के दिए निर्देश।
Next Article सीएम धामी ने किया पंतनगर विश्वविद्यालय का 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उत्तराखंड December 5, 2025
हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड December 5, 2025
अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा : रेखा आर्या
उत्तराखंड December 4, 2025
मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों का बढाया मनोबल, कहा-आप राष्ट्र की शान हैं।
उत्तराखंड December 3, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
  • हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री
  • अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों का बढाया मनोबल, कहा-आप राष्ट्र की शान हैं।
  • मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्यों में कोताही क्षम्य नहीः डीएम

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,048)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (677)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (651)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (610)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (594)
October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Sep   Nov »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?