By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
उत्तराखंड
संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।
उत्तराखंड
लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द।
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द।

Web Editor
Last updated: 2026/11/26 at 2:28 PM
Web Editor  - Media
Share
6 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द।

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से की बातचीत, सुनीं समस्याएं और जरूरतें।

सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश।

अग्निकांड में नष्ट हुए छह माह के राशन की होगी व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए भी किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध।

मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार का एक-एक अधिकारी और पूरा तंत्र प्रभावित बच्चों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

जलाशय, हेलीपैड सहित गांव की दीर्घकालिक जरूरतों पर भी होगा काम, फिलहाल प्रभावितों को तत्काल राहत और पुनर्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।

घटना के तत्काल बाद संज्ञान लेकर राहत एवं सहायता पहुंचाने पर विधायक और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भीषण अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी तथा प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रत्येक प्रभावित परिवार को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड में हुए नुकसान का विस्तृत एवं वास्तविक आकलन किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ उनकी जरूरतों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवाणी गांव की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलाशय, हेलीपैड सहित अन्य जरूरी विकास कार्य भी किए जाएंगे, लेकिन वर्तमान में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सबसे पहले प्रभावित परिवारों के रहने के लिए सुरक्षित और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सर्दी का मौसम होने तथा क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी परिवार को प्रतिकूल मौसम में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों के साथ ही वहां सुरक्षित रखा गया छह माह का राशन भी नष्ट हो गया है। ऐसे में प्रभावित परिवारों के सामने खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए आगामी छह माह के राशन की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावित परिवारों की अन्य दैनिक आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

 

बच्चों की शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आपदा के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार विद्यालय की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रह सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के बच्चों, माताओं-बहनों और बुजुर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घटना में जिन परिवारों ने अपने आशियाने और जीवनभर की जमा पूंजी खोई है, उनकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। सरकार का एक-एक अधिकारी, प्रशासन और पूरा सरकारी तंत्र प्रभावित बच्चों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। यह केवल आर्थिक सहायता देने का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने, उनके जीवन में विश्वास और उम्मीद लौटाने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को स्वयं को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह लगातार जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के संपर्क में थे। वह निरंतर घटनाक्रम की जानकारी ले रहे थे तथा अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं ग्रामीणों ने अग्निकांड की घटना का तत्काल संज्ञान लेने, लगातार स्थिति की जानकारी लेने तथा प्रभावित परिवारों तक शीघ्र राहत एवं सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं गांव पहुंचकर प्रत्येक पीड़ित से मुलाकात करने और उनकी समस्याएं सुनने पर भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने पुनः आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और गांव को फिर से व्यवस्थित करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। दुःख की इस घड़ी में सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।

संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।

लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Pwani village and met the families affected by the fire, sharing their grief.
Web Editor November 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
Next Article मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां।
उत्तराखंड November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द।
उत्तराखंड November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
उत्तराखंड November 26, 2026
संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।
उत्तराखंड November 26, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक पर जोर।
  • संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं।
  • लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,355)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (886)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (854)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (801)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (795)
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?