By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खेलमंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा से किया ‘खेल महाकुंभ- 2024’ का शुभारंभ, उत्तराखंड के खिलाड़ी कर रहे हैं राज्य का नाम देश-विदेश में रोशन, हम प्रदेश की प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए प्रतिबद्ध: रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।
उत्तराखंड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया दो राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का समापन।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण।
उत्तराखंड
मानस खंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आधा दर्जन कोर्स शुरू करने की तैयारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड
भारत को स्पोर्ट्स सुपर पावर बनाने में उत्तराखंड की बड़ी भूमिका : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > अल्मोड़ा > खेलमंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा से किया ‘खेल महाकुंभ- 2024’ का शुभारंभ, उत्तराखंड के खिलाड़ी कर रहे हैं राज्य का नाम देश-विदेश में रोशन, हम प्रदेश की प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए प्रतिबद्ध: रेखा आर्या
अल्मोड़ाउत्तराखंड

खेलमंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा से किया ‘खेल महाकुंभ- 2024’ का शुभारंभ, उत्तराखंड के खिलाड़ी कर रहे हैं राज्य का नाम देश-विदेश में रोशन, हम प्रदेश की प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए प्रतिबद्ध: रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2024/10/04 at 12:40 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

मंत्री रेखा आर्या ने मजखाली में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक, नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए बोलीं – भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण को समर्पित*

अल्मोड़ा: प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेल महाकुंभ- 2024’ का शुभारंभ किया।

नवरात्रि के अति पावन दिनों में शुरू हुए इस आयोजन की शुरुआत, बेटियों के द्वारा माता नंदा-सुनंदा के गीतों पर बहुत ही भक्तिमय प्रस्तुति से की गई, जिसे देख वहां उपस्थित हर किसी का मन श्रद्धा भाव से सराबोर हो गया। बालिकाओं की इस प्रस्तुति को देख मंत्री रेखा आर्या भी भाव-विभोर हो गईं और उन्होंने बेटियों को शाबाशी देते हुए माता नंदा-सुंनदा से प्रार्थना की के वो हमारी प्रदेश की हर बेटी… हर महिला का जीवन उज्ज्वल करें और सदैव हम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें।

खेल महाकुंभ- 2024 के विधिवत शुभारंभ के बाद खेल मंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन के दौरान, राज्य भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से प्रदेश और भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे।

मंत्री रेखा आर्या द्वारा अल्मोड़ा की शान लक्ष्य सेन और बेटी एकता बिष्ट के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। आर्या बोलीं कि हमारे ये दोनों स्टार खिलाड़ी युवाओं के आदर्श हैं और इन्हें देख कर अनेकों युवा खेलों में आगे बढ़ रहे हैं।

खेल मंत्री के द्वारा आज मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को डी. बी. टी के माध्यम से 2 करोड़ 45 लाख की धनराशि भी जारी की गई। इसे जारी करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ ही ‘खेल भूमि’ के नाम से भी पहचाना जाए और इसके लिए हम हर स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आगे जोड़ा कि प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ने के लिए हमारी सरकार इस खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को 1 लाख रुपये कि नकद धनराशि देगी। साथ ही इस आयोजन में न्याय पंचायत स्तर से जिला स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेरिट के आधार पर देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में छात्रवृत्ति भी दी जाएगी

कार्यक्रम के दौरान, 600 और 800 मीटर दौड़ के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय, विशेष खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रवि रौतेला, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी सहित अनेकों युवा खिलाड़ी और क्षेत्र की गणमान्य जनता उपस्थित रही।

खेल महाकुंभ के शुभारंभ के बाद रेखा आर्या ने सोमेश्वर के मजखाली पहुंचकर, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया और मजखाली मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ इसकी समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि, क्षेत्र में हमारा सदस्यता अभियान बहुत ही अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहा है और नित नए लोग आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने पार्टी में नए आए सदस्यों का स्वागत किया गया और भाजपा पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रेखा आर्या बोलीं कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर उठ कर, जननीति और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है और हम सभी का लक्ष्य अंत्योदय है।

इस कार्यक्रम में प्रतिनिधि भुवन जोशी, मण्डल अध्यक्ष भोपाल सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल, दीवान जलाल, जिला मंत्री दीपक शाह, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हेमंत आर्य समेत मजखाली मंडल के बूथ अध्यक्ष और भाजपा संगठन के अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया दो राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का समापन।

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण।

मानस खंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आधा दर्जन कोर्स शुरू करने की तैयारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक।

भारत को स्पोर्ट्स सुपर पावर बनाने में उत्तराखंड की बड़ी भूमिका : रेखा आर्या

TAGGED: players of Uttarakhand are making the state proud in the country and abroad, Sports Minister Rekha Arya inaugurated 'Khel Mahakumbh- 2024' from Almora, we are committed to further enhance the talent of the state: Rekha Arya
Web Editor October 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रूद्रप्रयाग जिले में चिकित्सा इकाईयों के विस्तार को सरकार की मंजूरी, सीएचसी में उच्चीकृत हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ व चोपता।
Next Article रायपुर क्षेत्र में मैजिक में दुष्कर्म पीड़िता से मिली महिला आयोग की अध्यक्ष, एसएसपी को दिए निर्देश, मामले की हो गंभीरता से जांच।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।
उत्तराखंड June 29, 2025
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया दो राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का समापन।
उत्तराखंड June 29, 2025
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण।
उत्तराखंड June 28, 2025
मानस खंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आधा दर्जन कोर्स शुरू करने की तैयारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड June 28, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया दो राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का समापन।
  • मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण।
  • मानस खंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आधा दर्जन कोर्स शुरू करने की तैयारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक।
  • भारत को स्पोर्ट्स सुपर पावर बनाने में उत्तराखंड की बड़ी भूमिका : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (939)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (604)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (561)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (536)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (516)
October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Sep   Nov »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?