By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किये जा रहे प्रयास-रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल, विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य।
उत्तराखंड
योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित कर के हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है: कुसुम कण्डवाल
उत्तराखंड
प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर : रेखा आर्या
उत्तराखंड
रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड।
उत्तराखंड
योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है: सीएम धामी
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किये जा रहे प्रयास-रेखा आर्या
उत्तराखंडकरियरराजनीतीशिक्षास्वास्थ्य

महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किये जा रहे प्रयास-रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2023/03/02 at 9:56 AM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

*मुख्यमंत्री ने किया महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ*

*बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*

*महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत विभाग द्वारा पूरे सप्ताह किया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन-रेखा आर्या*

*देहरादून*: आज मुख्य सेवक सदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा किया गया।महिला सशक्तिकरण विभाग की और से यह कार्यक्रम आगामी 8 मार्च तक चलेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय ई पेपर “अपड़ि वाणी” जिसका धेय वाक्य है प्रदेश से परदेस तक का अनावरण किया साथ ही आत्मरक्षा पर बनी लघु प्रशिक्षण फ़िल्म का भी अनावरण किया गया। विभागीय ई पेपर के जरिये विभाग की योजनायों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।साथ ही इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा की घटनाओं को सक्षम स्तर पर सूचित करते हुए रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा तथा मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे व्यक्ति या समूह को विशेष अवसरों पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने दूसरी घोषणा की कि समाज की कुरीति बाल विवाह की पूर्वसूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को दस हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा इन कार्यों में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। बेटी के पैदा होने पर महालक्ष्मी किट दी जा रही है। 12वीं पास करने पर नंदा-गौरा योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। विभाग द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत विभाग द्वारा पूरे सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज महिला सुरक्षा एवं भागीदारी प्रोत्साहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

द्वितीय दिवस में महिलाओं एवं बालिकाओं, विशेषकर अकुशल श्रमिक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग के साथ समन्वयन कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। तृतीय दिवस मानव तस्करी एवं बाल विवाह निषेध सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर गृह विभाग के साथ समन्वयन कर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा । चतुर्थ दिवस राज्य में संचालित सरकारी / निजी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, उद्यमों, कार्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग द्वारा “गौरा शक्ति एप“ एवं “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न“ के कानूनी प्रावधानों से सम्बंधित जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया जायेगा। पंचम दिवस में परिवहन विभाग द्वारा सार्वजनिक यातायात के साधनों, यथा-बसों, ऑटो, टैक्सियों पर आपातकालीन नम्बर-112, महिला हैल्पलाईन नम्बर-1090, के साथ-साथ “मैं महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूँ“ टैग लाईन का अंकन किया जायेगा। षष्ठम दिवस में महिला सशक्तिकरण हेतु अन्तर्विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निराश्रित/एकल महिलाओं के उत्थान कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव एच.सी. सेमवाल, विशेष सचिव श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं मातृशक्ति मौजूद थे।

 

You Might Also Like

भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल, विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य।

योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित कर के हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है: कुसुम कण्डवाल

प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर : रेखा आर्या

रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड।

योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है: सीएम धामी

Web Editor March 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर:धामी कैबिनेट में इन फैसलो पर लगी मुहर
Next Article Big Breaking :- जारी हुआ इस भर्ती का विज्ञापन, युवा ऐसे करें आवेदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल, विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य।
उत्तराखंड June 20, 2025
योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित कर के हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है: कुसुम कण्डवाल
उत्तराखंड June 20, 2025
प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 20, 2025
रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड।
उत्तराखंड June 19, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल, विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य।
  • योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित कर के हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है: कुसुम कण्डवाल
  • प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर : रेखा आर्या
  • रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड।
  • योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है: सीएम धामी

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (931)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (596)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (553)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (531)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (508)
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?