By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक गिरफ्तार व एक पीड़ित महिला को किया रेस्क्यू
Share
Notification Show More
Latest News
यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण।
उत्तराखंड
सीएम धामी का समस्त युवाओं से आह्वान, कहा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करें।
उत्तराखंड
खेल मंत्री ने टोंस ब्रिज स्कूल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का किया उद्घाटन, चुनौतियों से जूझना सिखाता है खेल।
उत्तराखंड
रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र 20 मई से : रेखा आर्या
उत्तराखंड
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं शासन-प्रशासन का प्रयास लाया रंग, विद्युत से अच्छादित हुआ सीमान्त गांव गंगी।
उत्तराखंड
सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, उत्तराखंड की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों को शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक गिरफ्तार व एक पीड़ित महिला को किया रेस्क्यू
उत्तराखंडक्राइम

अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक गिरफ्तार व एक पीड़ित महिला को किया रेस्क्यू

Web Editor
Last updated: 2023/03/17 at 1:04 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

चेकिंग के दौरान दो होटल अवैध गतिविधियां/ अनियमितता मिलने पर सीज

देहरादून: पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निर्देशन में AHTU देहरादून की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से पतारसी – सुराग रसी की जा रही थी। दिनांक 16 मार्च 2023 को विभिन्न सूचना माध्यम व मुखबिर खास के द्वारा कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर गोपनीय जानकारी की गई तो हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली, जिस पर 16/03/23 की रात्रि में AHTU टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को साथ लेकर होटल लीला पर दबिश दी तो होटल संचालक, एक महिला के साथ मिला, तथा मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उस पर चार बच्चों की जिम्मेदारी होने व आर्थिक तंगी के कारण मजबूरी में जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी और काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को यह सर्विस दे रही थी, मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त होटल को सील किया गया।

पूछताछ का विवरण – पूछताछ में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की होटल लीला के संचालक भरत सिंह द्वारा उक्त होटल लीज पर लिया गया था तथा फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण ग्राहको की कमी रहती थी, इस कारण उसने होटल के कमरे अनैतिक देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए। होटल में ग्राहक आने व उनके द्वारा सेक्स सर्विस की डिमांड करने पर संचालक द्वारा संपर्क में आई महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सर्विस दी जाती थी, व ग्राहकों से पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा सर्विस देने वाली महिला को दिया जाता था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- भरत सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह निवासी ग्राम हरगांव पोस्ट ऑफिस व तहसील आदिबद्री जनपद चमोली हाल पता 4 विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून , उम्र 46 वर्ष ( संचालक)

रेस्क्यू की गई महिला – 01, उम्र 34 वर्ष।

बरामदगी – 01 मोबाइल फोन एवं 7 आपत्तिजनक सामग्री व 01 विजिटर रजिस्टर

रेड एंड रेस्क्यू टीम,पुलिस टीम

1- उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी प्रभारी एएचटीयू देहरादून
2- म0उ0नि0 अनीता नेगी एएचटीयू
3- हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार एएचटीयू
4- कां0सहदेव त्यागी एएचटीयू
5- कांस्टेबल देवेंद्र सिंह एएचटीयू
6- मo कांo रैना एएचटीयू

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष उ0नि0 लोकेन्द्र बहुगुणा
2.का0 हेमवती बहुगुणा

सहारनपुर रोड पर स्थित होटल किंगफिशर पर अवैध क्रियाकलापों की सूचना पर AHTU व कोतवाली पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान होटल संचालक द्वारा होटल में अनियमितताएं बरते जाने पर संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त होटल को बंद कराया गया।

You Might Also Like

यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात।

मुख्यमंत्री ने 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण।

सीएम धामी का समस्त युवाओं से आह्वान, कहा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करें।

TAGGED: उत्तराखंड पुलिस, उत्तराखंड समाचार, एसएसपी एसटीएफ, एसएसपी देहरादून, क्राइम, ताजा खबर, ताजा समाचार, देहरादून क्राइम, देहरादून समाचार, हिंदी समाचार
Web Editor March 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केरल से फरार हत्या के अभियुक्तों को एसटीएफ ने किया गोपेश्वर से गिरफ्तार
Next Article उत्तराखंड सचिवालय से बुरी खबर आई सामने,इस अधिकारी का हुआ निधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।
उत्तराखंड May 11, 2025
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
उत्तराखंड May 11, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात।
उत्तराखंड May 11, 2025
मुख्यमंत्री ने 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण।
उत्तराखंड May 11, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
  • मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात।
  • मुख्यमंत्री ने 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण।
  • सीएम धामी का समस्त युवाओं से आह्वान, कहा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करें।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (902)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (563)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (526)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (509)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (487)
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?